42 की उम्र में जुड़वा बेटों की मां बनी TV एक्ट्रेस, घर आए किन्नर, नाचते-गाते दिया आशीर्वाद
Updated on
10-06-2026 03:05 PM
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया पेरेंट क्लब में शामिल हो चुके हैं. 42 की उम्र में एक्ट्रेस जुड़वा बेटों की मां बनी. शादी के 10 साल बाद उनकी झोली खुशियों से भर चुकी है
खुशी के मौके पर कपल के घर किन्नर आए और बेटों को आशीर्वाद दिया. असल में विवेक ने यूट्यूब पर नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके घर किन्नर आये है
विवेक कहते हैं कि आज हमारे घर मेहमान आए हैं. फिर उन्होंने घर आए किन्नरों से मिलवाया. विवेक ने बताया कि ये लोग बेटों के जन्म के समय भी आए थे, लेकिन उस दिन हम बिजी थे
उन्होंने कहा कि हमने इन्हें मैसेज भिजवा दिया था कि आप 8 दिन बाद आना. ये लोग 8 दिन बाद घर आए हैं. जैसा हमें बताया गया था, ये लोग बहुत शांत हैं.
इसके बाद किन्नरों ने दिव्यांका और विवेक के बच्चों के लिए पूजा की और उन्हें आशीर्वाद दिया. खुशी के मौके पर किन्नरों ने ढोलक बजाई, डांस किया.
बच्चों के मम्मी-पापा ने भी किन्नरों के साथ जमकर डांस किया. घर पर खुशी का माहौल हो गया. ऐसा लगा कि बस इन्हें किसी की नजर ना लगे.
'लॉक अप 2' में इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स को अपना सबसे बड़ा राज दुनिया के सामने बताना था. इसी दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने अपनी जिंदगी का ऐसा दर्दनाक…
मुंबई, जुलाई, 2026: ज़ी सिनेमा इस रविवार, 26 जुलाई रात 9 बजे फिल्म ‘आज़ाद’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर लेकर आ रहा है। 1920 के दशक के भारत की पृष्ठभूमि पर…
मुंबई, जुलाई, 2026: सोनी सब का यादें शो दर्शकों का अपने दिल छू लेने वाले हास्य, भावनाओं और रोचक मेडिकल केसेस के मिश्रण से लगातार मनोरंजन कर रहा है। जहाँ…
नेटफ्लिक्स का शो 'लॉकअप: सच या सजा' सुर्खियों में है. रियलिटी शो में टेलीविजन की कई दिग्गज हस्तियों ने हिस्सा लिया है. भारतपे के फाउंडर अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी…
अहमद खान के डायरेक्शन में बनी अक्षय कुमार की कॉमेडी-एक्शन ड्रामा ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जबकि 25 जून को इसके पेड प्रिव्यू…
रियलिटी शो 'अलायंस' में इस बार ऐसा इमोशनल पल देखने को मिला, जिसने दर्शकों की आंखें नम कर दीं. एक्टर-सांसद रवि किशन अपनी बेटी रीवा किशन के साथ शो का हिस्सा…