Select Date:

ज़ी सिनेमा पर प्रीमियर मैराथन जारी: इस हफ्ते ‘अर्जुन सन ऑफ विजयंती’, ‘ओडेला 2’ और ‘मास जथारा’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर

Updated on 05-06-2026 06:11 PM
मुंबई, जून, 2026: ज़ी सिनेमा लगातार एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर प्रीमियर्स के साथ एंटरटेनमेंट के स्तर को और ऊँचाइयों पर ले जा रहा है। इस हफ्ते रोमांच और भी बढ़ने वाला है, क्योंकि दर्शकों के लिए आ रहे हैं तीन बड़े वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर्स- ‘अर्जुन सन ऑफ विजयंती’, ‘ओडेला 2’ और ‘मास जथारा’। जबर्दस्त एक्शन, रहस्य और रोमांच से भरे सुपरनैचुरल ड्रामा और हाई एनर्जी मास एंटरटेनर से सजा यह लाइनअप हर रात दर्शकों को स्क्रीन से बाँधे रखने वाला है। परिवार के हर सदस्य के लिए यहाँ कुछ न कुछ खास है।

इस शानदार सिलसिले की शुरुआत होगी सोमवार, 8 जून रात 8 बजे ‘अर्जुन सन ऑफ विजयंती’ के साथ। यह एक्शन थ्रिलर माँ और बेटे के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, जहाँ जज़्बात और टकराव दोनों बराबर नजर आते हैं। जब बेटा ऐसी राह चुनता है, जिसे उसकी कर्तव्यनिष्ठ मां स्वीकार नहीं कर पाती, तब दोनों का रिश्ता कठिन परीक्षा से गुजरता है। विजयशांति एक बार फिर अपने लोकप्रिय पुलिस ऑफिसर वाले दमदार अंदाज़ में नजर आएँगी, जबकि नंदामुरी कल्याण राम अपने मास अपील से कहानी को और मजबूत बनाते हैं। वहीं, सोहेल खान इस फिल्म के जरिए तेलुगु सिनेमा में एक प्रभावशाली विलेन के रूप में एंट्री कर रहे हैं। जबर्दस्त एक्शन, दमदार परफॉर्मेंस और मजबूत पारिवारिक जज़्बातों से सजी यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों को पसंद आने वाली है।

इसके बाद बुधवार, 10 जून रात 8 बजे ‘ओडेला 2’ दर्शकों को रहस्य और रोमांच से भरी दुनिया में ले जाएगी। तमन्ना भाटिया अपने अब तक के सबसे प्रभावशाली अवतार- भैरवी के रूप में नज़र आएँगी। भैरवी एक साध्वी है, जो दिव्य ऊर्जा का संचार करती है। कहानी एक ऐसे रहस्यमयी गाँव की है, जहाँ एक खतरनाक बुरी आत्मा आतंक मचाती है। इसके बाद अच्छाई और बुराई के बीच शुरू होती है एक रोमांचक जंग, जिसमें पौराणिक रहस्य और सुपरनैचुरल तत्वों का शानदार मेल देखने को मिलता है। आध्यात्मिक, पौराणिक और सुपरनैचुरल कहानियाँ पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह फिल्म खास होने वाली है। खासकर वशिष्ठ का खलनायक वाला किरदार फिल्म के रोमांच को और बढ़ा देता है। हाई ड्रामा और रोंगटे खड़े कर देने वाले पलों से भरी ‘ओडेला 2’ इस हफ्ते को बेहद खास बना देगी।

हफ्ते का सबसे बड़ा धमाका होगा शुक्रवार, 12 जून रात 8 बजे ‘मास जथारा’ के साथ। यह फिल्म रवि तेजा को उनके सबसे पसंदीदा ‘मास महाराजा’ अंदाज़ में पेश करती है। रवि तेजा अपनी शानदार स्क्रीन प्रेजेंस, तेज-तर्रार पंचलाइन्स, सीटियाँ बजवाने वाले डायलॉग्स और जबर्दस्त एक्शन के साथ पूरी फिल्म में छाए रहते हैं। वहीं, श्रीलीला अपनी दमदार मौजूदगी और शानदार डांस नंबर्स के जरिए फिल्म की एनर्जी को कई गुना बढ़ा देती हैं। कहानी एक रेलवे पुलिस ऑफिसर की है, जो एक खतरनाक ड्रग कार्टेल से भिड़ जाता है। इसके बाद शुरू होती है इंसाफ और अपराध के बीच जबर्दस्त जंग। बड़े पैमाने पर बनी और भरपूर मनोरंजन से सजी ‘मास जथारा’ हफ्ते का शानदार समापन करने वाली है।

रोमांच यहीं खत्म नहीं होगा। ज़ी सिनेमा हर हफ्ते ऐसे ही बड़े प्रीमियर्स के साथ दर्शकों का मनोरंजन करता रहेगा। आने वाले दिनों में ‘मावीरन’, ‘भैरवम’, ‘शीलावती (द घाटी क्वीन)’, ‘जटाधारा’ और कई अन्य बड़ी फिल्में भी दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही हैं। हर फिल्म अपने साथ मनोरंजन का एक अलग रंग लेकर आएगी। इसलिए बने रहिए ज़ी सिनेमा के साथ, क्योंकि यह धमाका अभी और बड़ा होने वाला है।

ब्लॉकबस्टर फिल्मों, बड़े कैनवास वाली कहानियों और यादगार मनोरंजन का यह सिलसिला जारी रहेगा, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 July 2026
'लॉक अप 2' में इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स को अपना सबसे बड़ा राज दुनिया के सामने बताना था. इसी दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने अपनी जिंदगी का ऐसा दर्दनाक…
 26 July 2026
आमिर खान ने 5 जुलाई को ही 61 साल की उम्र में अपने घर पर गौरी स्प्रैट से शादी की। यह आमिर की तीसरी शादी है, जिसके कारण एक्टर को…
 24 July 2026
मुंबई, जुलाई, 2026: ज़ी सिनेमा इस रविवार, 26 जुलाई रात 9 बजे फिल्म ‘आज़ाद’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर लेकर आ रहा है। 1920 के दशक के भारत की पृष्ठभूमि पर…
 23 July 2026
मुंबई, जुलाई, 2026: सोनी सब का यादें शो दर्शकों का अपने दिल छू लेने वाले हास्य, भावनाओं और रोचक मेडिकल केसेस के मिश्रण से लगातार मनोरंजन कर रहा है। जहाँ…
 07 July 2026
नेटफ्लिक्स का शो 'लॉकअप: सच या सजा' सुर्खियों में है. रियलिटी शो में टेलीविजन की कई दिग्गज हस्तियों ने हिस्सा लिया है. भारतपे के फाउंडर अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी…
 06 July 2026
आमिर खान ने अपनी पर्सनल जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू किया है। उन्होंने 5 जुलाई को बांद्रा स्थित अपने घर पर एक निजी समारोह में अपनी लंबे समय की…
 03 July 2026
समय के साथ परिवार बदल जाते हैं, रिश्तों में दूरियां आ जाती हैं और हर पीढ़ी दुनिया को अपने-अपने नज़रिए से देखने लगती है। लेकिन कुछ रिश्ते और कुछ मूल्य…
 29 June 2026
अहमद खान के डायरेक्शन में बनी अक्षय कुमार की कॉमेडी-एक्शन ड्रामा ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जबकि 25 जून को इसके पेड प्रिव्यू…
 28 June 2026
रियलिटी शो 'अलायंस' में इस बार ऐसा इमोशनल पल देखने को मिला, जिसने दर्शकों की आंखें नम कर दीं. एक्टर-सांसद रवि किशन अपनी बेटी रीवा किशन के साथ शो का हिस्सा…
Advt.