Select Date:

खतरे में अमेरिका के परमाणु बम! तुर्की में हमास समर्थक प्रदर्शनकारियों ने घेरा इनसर्लिक एयरबेस, बढ़ी टेंशन

Updated on 06-11-2023 01:47 PM
अंकारा: इजरायल-हमास युद्ध के बीच अमेरिका के परमाणु हथियारों के लिए चिंता बढ़ गई है। दक्षिणपूर्व तुर्की में अमेरिका के इनसर्लिक एयर बेस के बाहर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। फिलिस्तीन समर्थकों की भीड़ एयरबेस को घेरे हुए है और लगातार आगे बढ़ रही है। अमेरिका के पांच नाटो देशों में छह टैक्टिकल न्यूक्लियर बेस हैं। यह बेल्जियम, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड और तुर्की में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस इनसर्लिक एयरबेस को फिलिस्तीन समर्थकों ने घेर रखा है, वहां अमेरिका ने परमाणु हथियार रखे हुए हैं।

सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि लोग फिलिस्तीन का झंडा लहराते हुए मैदान में दौड़ रहे हैं। पुलिस इन पर आंसू गैस के गोले दाग रही है। इसके साथ प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौझार भी की गई। अभी तक किसी के घायल होने या गिरफ्तारी की रिपोर्ट सामने नहीं आई है। इसके साथ ही अमेरिका की ओर से भी कोई टिप्पणी नहीं की गई है। इस बेस का स्वामित्व तुर्की के पास ही है। लेकिन अमेरिकी वायुसेना के साथ-साथ कभी-कभी ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स इसका इस्तेमाल करती है।

ब्लिंकन की यात्रा से पहले प्रदर्शन

यह प्रदर्शन अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की तुर्की यात्रा के साथ मेल खाता है, जो रविवार की देर रात पहुंचने वाले हैं। सोमवार को वह तुर्की के विदेश मंत्री से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा तुर्की की राजधानी अंकारा में अमेरिकी दूतावास के बाहर रविवार को 1000 से ज्यादा लोगों ने रैली की। इजरायल पर हमास के आतंकियों ने 7 अक्टूबर को हमला किया था। इन आतंकियों को खत्म करने के लिए इजरायल लगातार गाजा पर बम बरसा रहा है। इसे देखते हुए कई बार तुर्की में विरोध प्रदर्शन हुए हैं।

पहले ही बढ़ाई गई थी सुरक्षा

अमेरिकी सेना को पहले से ही इंसर्लिक एयरबेस के पास सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं थीं। यही वजह है कि इसी हफ्ते सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। शुक्रवार को ट्रकों में बैठ कर लोग एयरबेस की ओर जा रहे थे। इस प्रदर्शन का आयोजन बुलेंट यिल्डिरिम ने किया जो IHH ह्यूमैनिटेरियन रिलीफ फाउंडेशन का नेतृत्व करते हैं। यह तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन से जुड़ा एक संगठन है। इसी सप्ताह यिल्डिरिम ने हजारों लोगों से इंसर्लिक पहुंचने को कहा था। दरअसल इजरायल का अमेरिका समर्थन कर रहा है। इस कारण यह विरोध प्रदर्शन उसके खिलाफ हो रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 August 2024
युद्ध उन्मादी कोई भी हो ,उसे शांति की बात न सुनाई देती है और न पचती है,ये बात साबित हुई है रूस और यूक्रेन के बीच दोबारा से भड़के युद्ध…
 06 August 2024
बांग्लादेश में तख्ता प्लाट न अप्रत्याशित है और न इसे टाला जा सकता था ,क्योंकि जिस तरह से प्रधानमंत्री शेख हसीना देश को चला रहीं थीं उसका हासिल यही होना…
 01 April 2024
ढाका: बांग्लादेश (Bangladesh)में इन दिनों विरोधी दल भारतीय सामानों के बहिष्कार की अपील कर रहे हैं. प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) ने विपक्षी पार्टियों के कथित 'इंडिया आउट' कैंपेन को…
 28 March 2024
वॉशिंगटन: यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस की घेरेबंदी करने में जुटे अमेरिका ने तेल व्‍यापार पर नए प्रतिबंधों का ऐलान करके व्‍लादिमीर पुतिन सरकार की मुश्किल बढ़ा दी है। अब तक…
 28 March 2024
बीजिंग: चीन अपनी कर्ज पॉलिसी के जरिए कई देशों को आर्थिक तौर पर अपने शिकंजे में लेने की कोशिश करता दिख रहा है। श्रीलंका भी उन देशों में शामिल है, जिस…
 28 March 2024
वाशिंगटन: सूरज ग्रहण सदियों से लोगों के लिए विस्मय, आश्चर्य और भय की वजह रहा है। ये बात एक लंबे वक्त तक लोगों को डराती रही कि आखिरकार ऐसा कैसे…
 28 March 2024
वाशिंगटन: अमेरिकी के बाल्टीमोर में 'फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज' ढहने के बाद लापता हुए लोगों में से दो के शव बरामद हुए हैं। बाल्टीमोर बंदरगाह के ठंडे पानी में बुधवार को…
 26 March 2024
अपने प्रचालन क्षेत्रों के आसपास कंपनी ने 60 सामुदायिक जलाशयों को दिया नव जीवन’शांति के लिए जल’ थीम के साथ जब इस साल विश्व जल दिवस मनाया जा रहा है,…
 25 December 2023
फ्रांस में शुक्रवार रात UAE से निकारागुआ जा रहे एक प्लेन को मानव तस्करी के शक में रोक लिया गया। इसमें 303 भारतीय मौजूद थे, जो फिलहाल फ्रांस की हिरासत…
Advt.