युवाओं के आंदोलन के बीच पीएम मोदी ने की ये घोषणा, सीजेपी और राहुल गांधी ने दिया ये जवाब
Updated on
23-07-2026 11:53 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक के दोषियों को सज़ा दिलाने के लिए सरकार ने फास्ट-ट्रैक अदालतें स्थापित करने का फ़ैसला किया है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें. विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार की ओर से लिए जा रहे फ़ैसलों की कड़ी में ये एक अहम क़दम है. युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.''
प्रधानमंत्री का यह बयान प्रश्नपत्र लीक समेत विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच आया है.
पीएम मोदी को जवाब देते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा है, ''आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुक़सान पहुँचाया है.''
आपने न सिर्फ़ हमारी शिक्षा व्यवस्था पर क़ब्ज़ा होने और उसे बर्बाद होने दिया, उसे बढ़ावा भी दिया. इसके ज़िम्मेदार हर व्यक्ति को संरक्षण दिया.''
राहुल ने कहा- छात्रों की मांगें साफ़ हैं:
1. धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं
2. छात्रों से माफ़ी मांगिए
3. छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करें
मंगलवार को एनडीए के सांसदों की बैठक को संबोधित करते हुए भी प्रधानमंत्री ने सांसदों से युवाओं तक पहुंचने और उनकी चिंताओं को सुनने की अपील की थी. उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया था कि प्रश्नपत्र लीक जैसी अनियमितताओं में शामिल लोगों को सख़्त से सख़्त सज़ा मिलनी चाहिए.
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने प्रधानमंत्री की इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा, "धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना चाहिए."
राहुल गांधी का '152 पेपर लीक' का दावा
कांग्रेस के संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा है, ''प्रधानमंत्री में संसद में खड़े होकर बोलने और गंभीर बहस में हिस्सा लेने का साहस नहीं है, जैसा कि उनसे पहले के सभी प्रधानमंत्रियों ने समय की मांग होने पर किया है.''
''आज सुबह उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए यह दिखाने की कोशिश की है कि उन्हें देशभर के छात्रों की ओर से उठाए जा रहे मुद्दों की चिंता है. लेकिन वास्तव में यह पोस्ट दिखाती है कि वे दबाव में हैं और पूरी तरह विचलित हो चुके हैं. वोट चोरी, सीट चोरी, चंदा चोरी, परीक्षा के पेपर की चोरी... यह सूची लगातार लंबी होती जा रही है.''
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि 2014 में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के सत्ता में आने के बाद से अब तक 152 प्रश्नपत्र लीक हो चुके हैं, जिससे लगभग 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित हुए हैं
पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल के मीडिया ने शिक्षा सुधारों को लेकर भारत में जारी युवाओं के नेतृत्व वाले प्रदर्शनों को प्रमुखता से प्रकाशित किया है.कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) दिल्ली…
दिल्ली में छात्रों का आंदोलन 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के नाम से जंतर मंतर पर लगातार जारी है. 20 जुलाई को "चलो पार्लियामेंट" मार्च के दौरान हजारों छात्र और युवा…
दिल्ली में छात्रों का आंदोलन 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के नाम से जंतर मंतर पर लगातार जारी है. 20 जुलाई को "चलो पार्लियामेंट" मार्च के दौरान हजारों छात्र और युवा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक के दोषियों को सज़ा दिलाने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मामलों में सख्ती दिखाते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान किया है. इसका मकसद दोषियों को जल्दी और कड़ी सजा दिलाना है.…
मुझे घसीटा गया, चोट भी लगी… लेकिन धर्मेंद्र प्रधान को जाना होगा’ राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमलापेपर लीक और छात्रों के मुद्दे पर राहुल का वार- ‘सरकार को…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि कुछ लोग युवाओं को बहका रहे हैं. सीएम ने दावा किया कि…