Select Date:

राजेश खन्ना संग अनीता के रिश्ते को नहीं मिली कानूनी मंजूरी, कोर्ट से म‍िला झटका

Updated on 01-04-2026 07:29 PM
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को एक्ट्रेस अनीता आडवाणी की एक याचिका खारिज कर दी. इस याचिका में उन्होंने दिवंगत बॉलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ अपने रिश्ते को शादी के तौर पर मान्यता देने की मांग की थी.
एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को एक्ट्रेस अनीता आडवाणी की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने राजेश खन्ना के साथ अपने रिश्ते को कानूनी तौर पर 'शादी' का दर्जा देने की मांग की थी.

लंबे समय से चल रही इस कानूनी लड़ाई में अनीता ने निचली अदालत (डिंडोशी सिविल कोर्ट) के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसने उनके केस को तकनीकी आधार पर रद्द कर दिया था.
जस्टिस शर्मिला देशमुख की बेंच ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद साफ कर दिया कि उनकी अपील स्वीकार नहीं की जा सकती. इस फैसले के साथ ही डिंपल कपाड़िया, अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना को बड़ी कानूनी राहत मिली है, जो शुरुआत से ही अनीता के दावों का विरोध कर रहे थे.
डिंपल कपाड़िया की हुई जीत
जानकारी के लिए बता दें कि अनीता आडवाणी और राजेश खन्ना के परिवार के बीच यह विवाद काफी पुराना है. साल 2017 में डिंडोशी कोर्ट ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए अनीता के केस को खारिज कर दिया था. इसके बाद उन्होंने हार नहीं मानी और हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. 

पिछले हफ्ते इस मामले पर अंतिम सुनवाई हुई, जिसमें डिंपल कपाड़िया और अक्षय कुमार के वकीलों ने मजबूती से अपना पक्ष रखा. जस्टिस शर्मिला देशमुख बेंच ने फैसला सुरक्षित रख लिया था और बुधवार को संक्षिप्त आदेश सुनाते हुए कहा कि 'पहली अपील खारिज की जाती है'. हालांकि, इस फैसले का विस्तृत ब्यौरा आना अभी बाकी है, लेकिन प्राथमिक तौर पर अनीता के दावों को कोर्ट ने मान्य नहीं माना
अनीता आडवाणी के दावे खारिज
दरअसल राजेश खन्ना के निधन के बाद अनीता आडवाणी ने कई चौंकाने वाले दावे किए थे. उनका कहना था कि सुपरस्टार के साथ उनका रिश्ता महज दोस्ती तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी की थी और राजेश खन्ना ने उनकी मांग में सिंदूर भी भरा था. अनीता ने यह आरोप भी लगाया था कि राजेश खन्ना के अंतिम दिनों में उनके परिवार ने उनकी देखभाल नहीं की और वह खुद आखिरी सांस तक उनके साथ थीं. उन्होंने उस वक्त गहरा दुख जताया था जब उन्हें खन्ना के अंतिम संस्कार से दूर रखा गया. अनीता का कहना था कि वह सुपरस्टार के साथ उनके घर 'आशीर्वाद' में लिव-इन पार्टनर के तौर पर रह रही थीं.

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब अनीता आडवाणी को कोर्ट से खाली हाथ लौटना पड़ा हो. इससे पहले उन्होंने बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट में डिंपल कपाड़िया, अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के खिलाफ घरेलू हिंसा का आपराधिक मामला भी दर्ज कराया था. 

अनीता का आरोप था कि राजेश खन्ना के निधन के बाद उन्हें उनके घर से जबरन बाहर निकाल दिया गया था. हालांकि, साल 2015 में ही हाई कोर्ट ने कपाड़िया और अक्षय कुमार के खिलाफ चल रहे इस घरेलू हिंसा के केस को रद्द कर दिया था. कानून की नजर में डिंपल कपाड़िया ही राजेश खन्ना की विवाहित पत्नी बनी रहीं, क्योंकि अलग होने के बावजूद उन दोनों ने कभी औपचारिक रूप से तलाक नहीं लिया था.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 11 May 2026
शेयर बाजार में आज यानी 11 मई को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1,000 अंक की गिरावट के साथ 76,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 300…
 01 April 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को एक्ट्रेस अनीता आडवाणी की एक याचिका खारिज कर दी. इस याचिका में उन्होंने दिवंगत बॉलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ अपने रिश्ते को शादी…
 19 March 2026
भारतीय शेयर बाजार में मचे हाहाकार की चपेट में गौतम अडानी समूह की कंपनियां भी आ गई हैं। अडानी समूह के ज्यादातर शेयर बिकवाली मोड में हैं। इनमें भी एक…
 16 February 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू शेयर बाजारों में बीते शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच मेटल (Metal), आईटी (IT) और कमोडिटी (Commodity) शेयरों में भारी…
 16 February 2026
नई दिल्‍ली: जोहो कॉर्पोरेशन के पूर्व सीईओ श्रीधर वेम्बु ने आज की बड़ी तकनीकी कंपनियों की तुलना ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी से की है। यह उनकी पहुंच और ताकत को दर्शाता…
Advt.