Select Date:

बाजार के भूचाल की चपेट में अडानी का यह शेयर, गिरावट ऐसी कि 50 रुपये पर आया भाव

Updated on 19-03-2026 07:40 PM

भारतीय शेयर बाजार में मचे हाहाकार की चपेट में गौतम अडानी समूह की कंपनियां भी आ गई हैं। अडानी समूह के ज्यादातर शेयर बिकवाली मोड में हैं। इनमें भी एक शेयर ऐसा है जिसकी कीमत अब 50 रुपये के स्तर पर आ गई है। आइए डिटेल में जान लेते हैं कि अडानी की कंपनी के शेयर के बारे में

सांघी इंडस्ट्रीज के शेयर में गिरावट

गौतम अडानी समूह की सीमेंट कंपनी-सांघी इंडस्ट्रीज के शेयर गुरुवार को बुरी तरह क्रैश हो गए। सप्ताह के चौथे दिन यह शेयर 52.72 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले करीब 4 पर्सेंट टूटकर 50 रुपये के स्तर पर आ गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो भी है। पिछले साल सितंबर महीने में शेयर की कीमत 71.80 रुपये तक पहुंच गई। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है

12 मार्च से विलय प्रभावी

बीते 12 मार्च से सांघी इंडस्ट्रीज लिमिटेड का अडानी समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड में विलय प्रभावी हो गया है। एनसीएलटी के 9 फरवरी 2026 के आदेश की प्रमाणित प्रति 12 मार्च 2026 को अहमदाबाद के कंपनी रजिस्ट्रार के पास दाखिल की गई, जिसके बाद स्कीम प्रभावी हो गई। इसका मतलब है कि संघी इंडस्ट्रीज अब अंबुजा सीमेंट्स में पूरी तरह विलय हो गई है और बिना लिक्विडेशन के समाप्त हो गई है। स्कीम की रिकॉर्ड डेट 6 अप्रैल 2026 तय की गई है, जिसके आधार पर सांघी के शेयरधारकों को स्वैप रेशियो के अनुसार अंबुजा के नए शेयर जारी किए जाएंगे

दिसंबर 2023 में अधिग्रहण

अंबुजा सीमेंट ने दिसंबर 2023 में 5,185 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर सांघी इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण पूरा कर लिया था। दिसंबर 2024 में, कंपनी ने सांघी इंडस्ट्रीज और पेन्ना सीमेंट इंडस्ट्रीज के अपने साथ विलय को मंजूरी दे दी। तब कंपनी ने कहा था कि चूंकि दोनों कंपनियां एक ही तरह के व्यवसाय में हैं, इसलिए इस विलय से सांघी इंडस्ट्रीज के कारोबार को पूरी तरह से अपने में समाहित करने में मदद मिलेगी, जिससे व्यवसाय अधिक प्रभावी और लाभदायक तरीके से चलता रहेगा और अधिक कुशल एवं किफायती प्रबंधन संभव होगा

दिसंबर 2024 में अंबुजा सीमेंट्स ने कहा था कि दोनों कंपनियों के विलय के बाद, वह अपने शेयरधारकों द्वारा धारित सांघी इंडस्ट्रीज के 10 रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक 100 शेयरों के बदले 2 रुपये अंकित मूल्य के 12 इक्विटी शेयर जारी करेगी। इसके साथ ही, संगी के पात्र शेयरधारक अंबुजा सीमेंट्स के शेयरधारक बन जाएंगे। बता दें कि अडानी समूह की सीमेंट कंपनियों में एक एसीसी लिमिटेड भी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
भारतीय शेयर बाजार में मचे हाहाकार की चपेट में गौतम अडानी समूह की कंपनियां भी आ गई हैं। अडानी समूह के ज्यादातर शेयर बिकवाली मोड में हैं। इनमें भी एक…
 16 February 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू शेयर बाजारों में बीते शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच मेटल (Metal), आईटी (IT) और कमोडिटी (Commodity) शेयरों में भारी…
 16 February 2026
नई दिल्‍ली: जोहो कॉर्पोरेशन के पूर्व सीईओ श्रीधर वेम्बु ने आज की बड़ी तकनीकी कंपनियों की तुलना ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी से की है। यह उनकी पहुंच और ताकत को दर्शाता…
 16 February 2026
नई दिल्ली: दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (डीईआरसी) ने दिल्ली के बिजली वितरण कंपनियों के लिए जो वर्चुअल नेट मीटरिंग की नई गाइडलाइंस जारी की है, उसके तहत उपभोक्ता आपस में ही…
 16 February 2026
नई दिल्ली: इस फाइनेंशियल ईयर में बैंकों का क्रेडिट ग्रोथ लगातार डिपॉजिट से ज्यादा बना हुआ है। इससे बैंकों के पास सिस्टम लिक्विडिटी की स्थिति टाइट हो गई है। टाइम्स ऑफ…
 16 February 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में हफ्ते के पहले दिन गिरावट दिख रही है। MCX पर शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमत में 7,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट…
 16 February 2026
मुंबई : बॉम्बे शेयर बाजार (BSE) का संवेदी सूचकांक आज भी गिरावट के साथ ही खुला। ऐसे में म्यूचुअल फंड के निवेशक (Mutual Fund Investors) डरे हुए हैं। लेकिन जानकारों का…
 16 February 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईयू के साथ ट्रेड डील के बाद अब सरकार चीन को बड़ी छूट देने की तैयारी में है। ईटी की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से…
 16 February 2026
नई दिल्ली: आप जैसे ही खूब कमाने लगते हैं, आपका खर्चा भी खूब बढ़ जाता है। अब बेंगलुरु की इस डेटा इंजीनियर को देख लीजिए। इन्होंने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में…
Advt.