अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं, पत्नी बोली-'योगी जी आप तो...
Updated on
30-08-2026 12:25 PM
हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर परिवार का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है. हत्या के 5 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ गहरी नाराजगी है. परिवार का आरोप है कि पुलिस लगातार कार्रवाई का आश्वासन दे रही है, लेकिन जमीन पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है. वहीं अंकित बालियान की पत्नी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भावुक अपील करते हुए कहा है कि योगी जी, आप तो बदमाशों को मिट्टी में मिलाने का काम करते हैं, फिर इस केस में क्यों लेटलतीफी हो रही है?
अंकित की पत्नी के मुताबिक शनिवार को डीएम और एसपी उनके घर पहुंचे थे. परिवार का कहना है कि अधिकारियों ने उनसे बातचीत की और कार्रवाई का भरोसा दिया, लेकिन परिवार को अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं मिली है. पत्नी का कहना है कि पुलिस-प्रशासन के कहने पर ही परिवार ने पोस्टमार्टम कराने के लिए सहमति दी थी. उस समय प्रशासन की ओर से कथित तौर पर कुछ समय मांगा गया था और कहा गया था कि पोस्टमार्टम करा दीजिए, कार्रवाई के लिए समय दीजिए. लेकिन चार दिन का समय देने के बाद अब पांच दिन बीत चुके हैं, इसके बावजूद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.
सोशल मीडिया के वीडियो को लेकर भी परिवार ने उठाया सवाल
परिवार का दावा है कि हत्या से जुड़े संदिग्ध बदमाशों के कई वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया व इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे हैं. परिजनों का सवाल है कि जब संदिग्धों की तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुके हैं, तो आखिर पुलिस की गिरफ्तारी में देरी क्यों हो रही है? परिवार का आरोप है कि पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं और कार्रवाई सिर्फ आश्वासन तक सीमित दिखाई दे रही है.
वहीं अंकित की पत्नी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भावुक अपील करते हुए कहा कि योगी जी, आप तो बदमाशों को मिट्टी में मिलने का काम करते हैं. हमारे लिए ऐसा क्यों नहीं कर रहे? अंकित भी तो आपका बेटा था और हम भी तो आपके बच्चे हैं. हमने भी आपका समर्थन और वोट दिया है. क्या हम इस लायक नहीं हैं?
पत्नी का कहना है कि अंकित की हत्या के बाद पूरा परिवार सदमे में है. बूढ़े माता-पिता अपने बेटे को खो चुके हैं और परिवार का एक सदस्य बेरोजगार है. गांव में भी मातम का माहौल है.
'अब मैं जीकर क्या करूंगी, मैं तो लुट चुकी हूं'
अंकित की पत्नी ने अपनी पीड़ा बयां करते हुए कहा कि पति की हत्या के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है. उन्होंने कहा कि "अब मैं जीकर क्या करूंगी, मैं तो लुट चुकी हूं. बुजुर्ग माता-पिता गहरे सदमे में हैं और अंकित की मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है.
अंकित की पत्नी ने आशंका जताई कि कहीं समय बीतने के साथ यह मामला ठंडे बस्ते में न चला जाए. उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.
परिजनों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि आगे कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की होगी. पत्नी का कहना है कि प्रशासन के कहने पर ही परिवार ने पोस्टमार्टम कराया था और अब परिवार कार्रवाई का इंतजार कर रहा है.
हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर परिवार का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है. हत्या के 5 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं…
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर ज़ोहरान ममदानी ने शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी.उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राखी बंधवाते…
मुकेश अंबानी की अगुवाई वाले रिलायंस ग्रुप ने शुक्रवार को मीडिया कारोबारी और एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए ख़ारिज कर दिया. चंद्रा ने…
दिल्ली और आसपास के शहरों में सीएनजी के दाम 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं.इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. नई क़ीमतें शनिवार सुबह 6…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के दौरे पर रहेंगे. वो शनिवार सुबह दिल्ली से उज्बेकिस्तान के लिए रवाना हुए.इस दौरान वह दोनों…
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित संस्मरण किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ़ लव' को लेकर प्रकाशन कंपनी पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने बयान जारी कर बताया है कि वो भारत…