एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारतीय टीम ने दागा तीसरा गोल, तीसरे क्लार्टर में बनाई मजबूत बढ़त
Updated on
03-10-2026 05:14 PM
एशियन गेम्स का आज आखिरी दिन है. पिछला दिन यानी शुक्रवार भारतीय दल के लिए बेहद सफल रहा था, जिसमें छह स्वर्ण पदक भारत की झोली में आए. इसमें 44 साल बाद आया भारतीय महिला हॉकी का स्वर्ण पदक सबसे खास रहा. आज भारत ने मेंस क्रिकेट , तीरंदाजी और गोल्फ के कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतकर इस एशियन गेम्स में अपने स्वर्ण पदकों की संख्या 20 पर पहुंंचा दिया है. भारत ने इस एशियन गेम्स में अभी तक 20 गोल्ड, 26 सिल्वर और 36 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं
तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू
भारत और मलेशिया के बीच तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू हो गया है. अब तक खेले गए दो क्वार्टर में भारत ने मलेशिया पर 2-1 की बढ़त बना रखी है. गोल्ड मेडल मैच के लिए दोनों टीमों में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है.
दीपक ने कुश्ती में जीता ब्रॉन्ज मेडल
अमन सहरावात के बाद कुश्ती में भारत को एक और मेडल मिल गया है. भारत के लिए 97kg फ्रीस्टाइल इवेंट में दीपक पूनिया ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है. दीपक ने मंगोलिया के गनखुयाग गनबातार को 2-1 के करीबी अंतर से हराया. 2010 के बाद से इस कैटेगरी में भारत का यह पहला मेडल है. अमन सहरावत के गोल्ड मेडल के बाद, पूनिया ने भारत के बढ़ते मेडल टैली में एक और मेडल जोड़ा है. अब भारत के खाते में कुल 83 मेडल हो गए हैं.
हॉकी गोल्ड मेडल मैच के पहले क्वार्टर में भारत-मलेशिया का स्कोर 1-1 से बराबर
मेंस हॉकी के गोल्ड मेडल मैच में भारत और मलेशिया के बीच पहले क्वार्टर का स्कोर 1-1 से बराबरी पर रहा. भारत के लिए पहला गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किया था. ऐसे में अब दूसरे क्वार्टर खेल में टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह बढ़त बनाए.
एशियन गेम्स के 15वें दिन भारत के लिए अमन सहरावत ने फ्री स्टाइल के 57 किलो भारवर्ग में 11-7 से जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. अमन ने मुकाबले में जबरदस्त शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे हाफ में वह पिछड़ गए थे लेकिन उसके बाद अमन ने दमदार वापसी करते हुए नॉर्थ कोरिया के चोंग सोंग हान को हराने में सफल रहे. इस तरह अमन ने बैंटमवेट कैटेगरी में भारत को पहला एशियन गेम्स गोल्ड मेडल दिलाया. अमन ने हांगझोउ एशियाई खेलों में ब्रॉनज़ मेडल जीता था
भारत की मिक्स्ड रिकर्व तीरंदाजी जोड़ी कुमकुम मोहोड और धीरज बोम्मदेवरा ने एशियाई खेलों की मिक्स्ड टीम रिकर्व तीरंदाजी इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है. फ़ाइनल में भारत का मुक़ाबला…
एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत ने एकतरफा जीत दर्ज की. श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 169/7 का स्कोर बनाया. जवाब में…
जापान के आईची-नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है.भारत ने महिला कंपाउंड टीम इवेंट के…
एशियन गेम्स में बुधवार को भारतीय तीरंदाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए.दिन का पहला गोल्ड महिला कंपाउंड टीम ने जीता, जबकि इसके बाद मिक्स्ड…
भारतीय पुरुष टीम ने शनिवार को एशियन गेम्स के कबड्डी प्रतियोगिता में ईरान को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल जीता। भारत ने ईरान को खिताबी मुकाबले में 40-34 से हराया।…