कबड्डी में भारत को मिला दूसरा पदक, पुरुष टीम ने एशियन गेम्स 2026 में जीता गोल्ड मेडल
Updated on
26-09-2026 07:38 PM
भारतीय पुरुष टीम ने शनिवार को एशियन गेम्स के कबड्डी प्रतियोगिता में ईरान को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल जीता। भारत ने ईरान को खिताबी मुकाबले में 40-34 से हराया। भारतीय कबड्डी टीम का एशियन गेम्स के इतिहास में ये नौवां गोल्ड मेडल है। भारत ने अभी तक सभी संस्करण में मेडल जीते हैं। इससे पहले गत चैम्पियन भारत ने एशियाई खेलों की कबड्डी स्पर्धा में अपना दबदबा कायम रखते हुए ईरान को शनिवार को फाइनल में 37-34 से हराकर महिला वर्ग में चौथी बार स्वर्ण पदक जीत लिया। इस जीत के साथ भारत एशियन गेम्स की पदक तालिका में 10वें स्थान पर पहुंच गया है। भारत ने 4 गोल्ड, 11 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज के साथ कुल 28 पदक जीते हैं।
भारत ने ईरान को फाइनल में दी मात
भारतीय पुरुषों ने करीबी मुकाबले वाले फाइनल में ईरान को 40-34 से हराकर अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखा जबकि दिन में इससे पहले महिला टीम ने उन्हीं प्रतिद्वंद्वियों पर 37-34 से जीत दर्ज की। पुरुषों का फाइनल तनावपूर्ण रहा जिसमें एक समय स्कोर 20-20 से बराबर था, लेकिन भारत ने बढ़त हासिल करने में सफलता पाई और एक और स्वर्ण सुरक्षित किया। भारतीय पुरुषों ने 2018 जकार्ता खेलों में अपना दबदबा खत्म होने से पहले लगातार सात स्वर्ण पदक जीते थे जिसमें ईरान चैंपियन बना था और भारत चौथे स्थान पर रहा था। भारत ने 2023 हांग्झोउ खेलों में वापसी करते हुए खिताब फिर हासिल किया।
भारत ने जीते हैं नौ गोल्ड मेडल
पुरुषों की कबड्डी 1990 से एशियाई खेलों का हिस्सा रही है और भारत ने अब तक 9 स्वर्ण पदक जीते हैं। इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा स्वर्ण पदक जीतने वाला एकमात्र अन्य देश ईरान है, जो 2018 में चैंपियन बना था। भारतीय टीम को तब कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था। भारत की पुरुष टीम भी मौजूदा चैंपियन है। उसने सेमीफाइनल में थाईलैंड के खिलाफ 66-28 से जीत दर्ज करके नौवां स्वर्ण पदक जीतने की अपनी उम्मीदों को पंख लगाए। भारतीय टीम ने इससे पहले दक्षिण कोरिया, जापान, बांग्लादेश, चीनी ताइपे और थाईलैंड को हराया था। भारत ने ग्रुप चरण में अपने सभी मुकाबले जीते थे।
महिला टीम ने भी जीता गोल्ड
गत चैम्पियन भारत ने एशियाई खेलों की कबड्डी स्पर्धा में अपना दबदबा कायम रखते हुए ईरान को शनिवार को फाइनल में 37 . 34 से हराकर महिला वर्ग में चौथी बार स्वर्ण पदक जीता। भारत की महिला कबड्डी टीम ने जकार्ता में 2018 में हुए खेलों के अलावा हर एशियाई खेल में स्वर्ण पदक जीता है । जकार्ता में उसे फाइनल में ईरान ने हराया था। भारत ने हाफ टाइम तक 22-16 से बढत बना ली थी लेकिन दूसरे हाफ में ईरान ने वापसी करके स्कोर अंतर सिर्फ एक अंक का करके स्कोर 26-27 कर दिया। भारत एक समय 27-22 से आगे था लेकिन ईरान की एटेना मदादी ने चार अंक की रेड करके स्कोर 27-26 कर दिया । भारतीय डिफेंस ने इसके बाद संभलकर ईरान को मौके नहीं दिये।भारत की महिला कबड्डी टीम ने जकार्ता में 2018 में हुए खेलों के अलावा 2010 में ग्वांग्झू खेलों में महिला कबड्डी के पदार्पण के बाद से हर एशियाई खेल में स्वर्ण पदक जीता है। जकार्ता में उसे फाइनल में ईरान ने हराया था।
भारतीय पुरुष टीम ने शनिवार को एशियन गेम्स के कबड्डी प्रतियोगिता में ईरान को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल जीता। भारत ने ईरान को खिताबी मुकाबले में 40-34 से हराया।…
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का परिवार अक्सर अपनी सादगी और पारिवारिक कार्यक्रमों को लेकर सुर्खियों में रहता है. हाल ही में तेंदुलकर परिवार की एक तस्वीर…
वैसे तो शतक लगाने के कई सारे रिकॉर्ड होते हैं। लेकिन आज हम आपको उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने वनडे में सबसे ज्यादा उम्र…
आगामी वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 वनडे और पांच टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है.वेस्टटइंडीज केखिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुनी गई टीम: शुभमन गिल (कप्तान)…
अफ़ग़ानिस्तान ने भारत को 160 रनों का लक्ष्य दिया है. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया था. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अफ़ग़ानिस्तान ने 20 ओवर में आठ…
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…