Select Date:

बद्रीनाथ डीजे विवाद: तेज़ संगीत और शोर-शराबे वाले कार्यक्रम के लिए ज़िम्मेदार कौन

Updated on 28-09-2026 11:44 PM
बद्रीनाथ धाम में 19 और 20 सितंबर को हुए 'देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026' के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो सवाल उठने लगे कि मंदिर से सटे इलाके में तेज़ संगीत और डीजे के साथ ऐसा कार्यक्रम क्यों हुआ.

लेकिन विवाद सिर्फ़ कार्यक्रम के स्वरूप तक सीमित नहीं रहा. सवाल अब यह भी है कि इस आयोजन की अनुमति किसने दी, इसकी रूपरेखा किसने बनाई और इसकी ज़िम्मेदारी आख़िर किसकी थी?

पहले कहा गया था कि कार्यक्रम चमोली जिला प्रशासन और भारतीय सेना की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित हुआ था. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

लेकिन विवाद के बाद चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन और उनके स्वरूप में प्रशासन की कोई भूमिका नहीं थी और इसके लिए उससे कोई पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी. प्रशासन ने सेना से इस संबंध में जवाब मांगा है.

दूसरी ओर, स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम को कवर करने वाले वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र रावत के मुताबिक़ इस आयोजन के दौरान मौके पर कोई विरोध नहीं हुआ था.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
बद्रीनाथ धाम में 19 और 20 सितंबर को हुए 'देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026' के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो सवाल उठने लगे कि मंदिर से सटे इलाके में…
 28 September 2026
मध्य प्रदेश के उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने की कार्रवाई के दौरान सोमवार को छतरी चौक इलाके में तनाव बढ़ गया.दरअसल, सिंहस्थ कुंभ 2028 के मद्देनजर चल…
 28 September 2026
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने रविवार को दिल्ली में पार्टी की एक बैठक की, जिसके बाद उन्होंने बताया कि फ़िलहाल पार्टी के विस्तार पर फ़ैसला नहीं हुआ है.दरअसल,…
 28 September 2026
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर 'सत्ता के अहंकार' में होने का आरोप लगाया है.मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को कहा कि बीजेपी-आरएसएस 'हिंसा पर उतारू हैं'…
 28 September 2026
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है.मायावती ने कहा कि बीएसपी की यह मांग है…
 28 September 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने नए आंदोलन की घोषणा की है. सीजेपी के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके ने सोमवार को इसकी जानकारी साझा की.अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर…
 28 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में हाल में सामने आए रेप के मामलों का स्वतः संज्ञान लिया. इनमें एक पार्क में गैंगरेप और चलती स्लीपर बस के अंदर नाबालिग…
 28 September 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर मचे हंगामे के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा है कि सीजेपी पीछे हटने वाली नहीं है.उन्होंने गुवाहटी…
 27 September 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान 'जल्द ही आत्मसमर्पण' करेगा. उन्होंने पत्रकारों से कहा, "जैसे ही ईरान आत्मसमर्पण करेगा और युद्ध समाप्त होगा, तेल की क़ीमतें धराशायी…
Advt.