होर्मुज़ स्ट्रेट खोलने को लेकर गतिरोध से बढ़ा तनाव, ट्रंप ने कहा- ईरान जल्द करेगा सरेंडर
Updated on
27-09-2026 11:27 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान 'जल्द ही आत्मसमर्पण' करेगा. उन्होंने पत्रकारों से कहा, "जैसे ही ईरान आत्मसमर्पण करेगा और युद्ध समाप्त होगा, तेल की क़ीमतें धराशायी हो जाएंगी."
इस बीच ईरान की आईआरजीसी ने एक अमेरिकी पनडुब्बी को अपने क़ब्ज़े में लेने का दावा किया है. उन्होंने इससे जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है.
इससे पहले ईरान ने दावा किया था कि क्षेत्र में अमेरिका की स्थिति अच्छी नहीं है और वह सैन्य हमला कर सकता है.
ये सारे घटनाक्रम राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से ईरान के प्रस्ताव को ठुकराने के 24 घंटे के दौरान हुए हैं. ट्रंप ने ईरान के होर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से खोलने के प्रस्ताव को ख़ारिज कर दिया था.
रविवार को उन्होंने पत्रकारों से कहा, "मैं उनके प्रस्ताव को ख़ारिज करता हूं. वे बुरी तरह नाकाम हो रहे हैं, और इसलिए होर्मुज़ स्ट्रेट को तुरंत फिर से खोलने पर सहमत होना चाहते है
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि ईरान का प्रस्ताव 'स्वीकार्य' नहीं है. उन्होंने कहा कि तेहरान सात दिनों के भीतर व्यावसायिक जहाज़ों के लिए स्ट्रेट खोलने का समझौता करना चाहता है, क्योंकि "वे बुरी तरह हार रहे हैं."
वहीं वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अज्ञात अमेरिकी अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया था कि डोनाल्ड ट्रंप को उम्मीद है कि मध्यावधि चुनावों के बाद ईरान पर हवाई हमले फिर से शुरू हो जाएंगे.
ईरान का अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का दावा
आईआरजीसी नौसेना का कहना है कि एक 'उन्नत ड्रोन' ने 'खुफिया जानकारी और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध' के जरिए अमेरिकी सेना को 'फंसा' लिया है और उसकी एक पनडुब्बी को पकड़ लिया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान 'जल्द ही आत्मसमर्पण' करेगा. उन्होंने पत्रकारों से कहा, "जैसे ही ईरान आत्मसमर्पण करेगा और युद्ध समाप्त होगा, तेल की क़ीमतें धराशायी…
कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद और अभिनेता रवि किशन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है.वीडियो में एक शख़्स फ़ोन पर कथित तौर…
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका पर सवाल उठाए हैं. साथ ही उन्होंने कहा है कि एसआईआर…
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया कि पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका को असम पुलिस ने गुवाहाटी से हिरासत में लिया है.दावा है कि आशुतोष…
अमेरिका के उत्तर-पूर्वी हिस्से में शक्तिशाली तूफ़ान के चलते तटीय इलाक़ों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है.तेज़ हवाओं और भारी बारिश के कारण बिजली आपूर्ति और यातायात व्यवस्था…
चुनाव आयोग (ईसी) ने स्पेशल इंटेसिव रिवीज़न (एसआईआर) यानी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर उठे विवाद के बीच शनिवार को बैठक की.इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त…
फैसले लिए गए.इस बैठक को लेकर चुनाव आयोग ने एक प्रेस बयान जारी किया है जिसमें बैठक में लिए गए अहम फ़ैसलों की जानकारी दी गई है.हालांकि कांग्रेस पार्टी ने…
भारत में बैंकों के सबसे बड़े संगठन यूनाइटेड फ़ोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस (यूएफ़बीयू) ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल का एलान किया है.चार प्रमुख…