Select Date:

बांकीपुर उपचुनावः PK को क्यों जीत दिला रहे एग्जिट पोल? नाराज सवर्णों ने छोड़ा BJP का साथ या कैडर वोट से मिलेगी जीत

Updated on 02-08-2026 03:30 PM
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 3 अगस्त को मतगणना है। इससे पहले कई एग्जिट पोल की ओर से जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर को बढ़त मिलने की संभावना जताई जा रही है।
बांकीपुर उपचुनाव में 34.16 प्रतिशत मतदाताओं की ओर से वोट डाला गया। उपचुनाव में भरत तिवारी एनकाउंटर, दिल्ली के जंतर-मंतर का आंदोलन और सम्राट चौधरी सरकार के 100 दिनों के कार्यकाल का मुद्दा भी हावी रहा।

तेजप्रताप का समर्थन, तेजस्वी की दूरी से प्रशांत किशोर को फायदा

राजनीतिक विश्लेषकों का दावा है कि प्रशांत किशोर को अपने राजनीतिक कद का फायदा मिला, वहीं भाजपा प्रत्याशी को पार्टी कैडर के अलावा एनडीए वोटरों का पूरा साथ मिला। वहीं उपचुनाव में जेजेडी प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने के बाद तेजप्रताप यादव भी खुलकर प्रशांत किशोर के साथ आ गए। वहीं तेजस्वी यादव लंबे समय तक विदेश यात्रा पर रहे और आखिरी दो दिनों में ही आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर पाएं।

सवर्ण और मुस्लिम वोटों में सेंधमारी

प्रशांत किशोर के समर्थकों का दावा है कि इस बार बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज ने बीजेपी के सवर्ण और मुस्लिम वोटों में सेंधमारी की। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रशांत किशोर खुद ब्राह्मण है और इस चुनाव में उन्होंने 10 से 15 प्रतिशत ब्राह्मण वोटों में सेंधारी की। इसके अलावा पेपर लीक, महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चर्चा शुरू हुई। क्षेत्र के 30 हजार युवा वोटर भी निर्णायक साबित होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
माकपा नेता वृंदा करात हेट स्पीच के एक मामले में बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को दी गई क्लीन चिट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं।…
 03 August 2026
पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट (Bankipur Vidhan Sabha Seat) पर गुरुवार (30 जुलाई, 2026) को हुए उपचुनाव के नतीजे आज (सोमवार) घोषित हो किए जाएंगे. इस सीट पर कुल 34.30…
 03 August 2026
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान भद्दी गालियां देने वाली लड़की रुचिका सिंह का…
 03 August 2026
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं. इस सीट पर बीजेपी के नीरज कुमार दूसरे नंबर…
 02 August 2026
नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।…
 02 August 2026
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव अपने दिल्ली स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी वहां अचानक हंगामा हो गया.समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इसी दौरान झड़प की…
 02 August 2026
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 3 अगस्त को मतगणना है। इससे पहले कई एग्जिट पोल की ओर से जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर को बढ़त मिलने की संभावना जताई…
 02 August 2026
बांकीपुर विधानसभा सीट पर किस पार्टी और किस कैंडिडेट की जीत होगी ये 24 घंटे बाद वाले वक्त के गर्भ में है। लेकिन एक बात तो तय हो गई है…
 31 July 2026
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।…
Advt.