Select Date:

प्रशांत किशोर जीत की तरफ बढ़ रहे, ध्वस्त होगा BJP का किला?

Updated on 03-08-2026 01:22 PM
पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट (Bankipur Vidhan Sabha Seat) पर गुरुवार (30 जुलाई, 2026) को हुए उपचुनाव के नतीजे आज (सोमवार) घोषित हो किए जाएंगे. इस सीट पर कुल 34.30 प्रतिशत मतदान हुआ है. सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है लेकिन आज तस्वीर साफ हो जाएगी कि कौन बाजी मारता है. 

पटना के एएन कॉलेज में गिनती की तैयारी
पटना के एएन कॉलेज में मतों की गिनती हो रही है. बीते रविवार को एएन कालेज के परीक्षा भवन में ब्रीफिंग के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुंदन कुमार ने मतगणना से जुड़े सभी पदाधिकारियों को समय पर पहुंचने का निर्देश दिया था. साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने का निर्देश दिया था.

क्या बोले पटना के एसएसपी?
इस मौके पर पटना के एसएसपी भी मौजूद थे. वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा ने सभी दंडाधिकारीयों एवं पुलिस पदाधिकारियों को प्रवेश पास एवं सघन सुरक्षा जांच करके ही मतगणना केंद्र में प्रवेश दिए जाने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि सुगम यातायात के लिए जो रूट प्लान तैयार किया गया है उसे सख्ती से लागू किया जाए.

बीजेपी, जन सुराज और आरजेडी के बीच मुकाबला
बांकीपुर सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नीरज कुमार सिन्हा, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की रेखा गुप्ता के बीच है. इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,79,616 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 2,00,060 पुरुष, 1,79,533 महिला और 23 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं.

इस उपचुनाव में कुल 25 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 23 पुरुष और दो महिला प्रत्याशी हैं. निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान के लिए 569 कंट्रोल यूनिट, 1,146 बैलेट यूनिट और 617 वीवीपैट का उपयोग किया गया है. मतदान के दौरान तकनीकी कारणों से 14 बैलेट यूनिट, सात कंट्रोल यूनिट और नौ वीवीपैट बदले गए. निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कुल 59 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका समय पर निपटारा कर दिया गया था.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
माकपा नेता वृंदा करात हेट स्पीच के एक मामले में बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को दी गई क्लीन चिट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं।…
 03 August 2026
पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट (Bankipur Vidhan Sabha Seat) पर गुरुवार (30 जुलाई, 2026) को हुए उपचुनाव के नतीजे आज (सोमवार) घोषित हो किए जाएंगे. इस सीट पर कुल 34.30…
 03 August 2026
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान भद्दी गालियां देने वाली लड़की रुचिका सिंह का…
 03 August 2026
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं. इस सीट पर बीजेपी के नीरज कुमार दूसरे नंबर…
 02 August 2026
नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।…
 02 August 2026
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव अपने दिल्ली स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी वहां अचानक हंगामा हो गया.समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इसी दौरान झड़प की…
 02 August 2026
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 3 अगस्त को मतगणना है। इससे पहले कई एग्जिट पोल की ओर से जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर को बढ़त मिलने की संभावना जताई…
 02 August 2026
बांकीपुर विधानसभा सीट पर किस पार्टी और किस कैंडिडेट की जीत होगी ये 24 घंटे बाद वाले वक्त के गर्भ में है। लेकिन एक बात तो तय हो गई है…
 31 July 2026
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।…
Advt.