Select Date:

MP में कांग्रेस को बड़ा झटका, उपचुनाव से पहले अर्जुन आर्य ने दिया इस्तीफा…

Updated on 20-10-2024 10:24 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले कांग्रेस नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश सचिव के पद पर पदस्थ अर्जुन आर्य ने मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर भेज दिया है। प्रदेश के नेताओं पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि गुलामी करने वाले नेताओं को बढ़ाने के आरोप भी लगाए हैं। साथ ही कहा कि दोनों उपचुनाव में जीतू पटवारी से लेकर कांग्रेस ने भाजपा को जिताने का काम किया।

अर्जुन आर्य ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखा, “मैं 2018 से कार्य कर रहा हूं। लेकिन इस पार्टी में रखकर मुझे यह महसूस हुआ कि जनता का नेतृत्व करने वाले लोगों को दबाया जाता है और जो पार्टी के तथाकथित बड़े नेता हैं वो उनकी परिक्रमा करने वाले, गुलामी करने वाले लोगों को ही आगे बढ़ाते हैं। साथ ही मैंने पिछले सालों में देखा है कि कांग्रेस में दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक, किसान, मजदूर की बस बात ही की जाती है। राज आज भी बड़ी जाति के सामन्ती सोच के लोग ही कर रहे हैं। और ये सामन्ती जो कांग्रेस में अलग अलग प्रदेशों में बैठे हैं, ये सिर्फ और सिर्फ अपने गुलामों को ही अवसर देते हैं।”

उन्होंने आगे लिखा कि ज्यादा कुछ न लिखते हुए मैं अर्जुन आर्य कांग्रेस पार्टी छोड़ रहा हूं। जब मैं अपने ही अधिकारों को कांग्रेस पार्टी में संरक्षित नहीं कर सकता तो कांग्रेस पार्टी में रहकर आम जन लड़ाई लड़ना तो बहोत दूर की बात होगी। वैसे भी मध्यप्रदेश के तमाम वरिष्ठ नेता जो प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, उन सहित तमाम नेता भाजपा से मिले हुए हैं।

उदाहरण के रूप में पिछला बुधनी विधानसभा हो या अभी विदिशा का लोकसभा चुनाव हो। दोनों ही चुनावों में पहले तो कांग्रेस ने बिलकुल नकली उम्मीदवार उतारे। फिर भाजपा के प्रत्याशी शिवराज चौहान के सामने विधानसभा और लोकसभा चुनावों में एक भी मैदानी जनसभा नहीं की और न ही कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रदेश और देश का कोई नेता प्रचार करने आया। कुल मिलाकर कांग्रेस पार्टी शिवराज सिंह चौहान को जिताने के लिए स्पष्ट रूप से प्रयास करती हुई दिखाई दी।

उन्होंने लिखा, अब ऐसी पार्टी में रहकर हम कैसे जनहित की लड़ाई लड़ेंगे? ये सम्भव ही नहीं हैं। कुल मिलाकर कांग्रेस, जनता का नेतृत्व करने वाले लोगों को बिल्कुल अवसर नहीं देती हैं। गुलामों को ही आगे बढ़ाया जाता है। परिणामस्वरूप आज कांग्रेस देश से समाप्त होती जा रही है। पिछले दिनों राहुल गांधी ने भी इस समस्या को अपने उद्बोधन में उठाया था कि रेस के घोड़ों को शादी में नचाया जाता है और शादी वाले घोड़े को रेस में दौड़ाया जाता है। मध्यप्रदेश में यही सब हो रहा है, क्योंकि तमाम बड़े नेता और वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष तक भाजपा के लिए कार्य कर रहे हैं। जो पिछले लोकसभा चुनाव में स्पष्ट रूप से देखा गया हैं। “कम लिखा ज्यादा समझना”

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2024
Krishna janmabhoomi vivad: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह के विवाद के बारे में अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि यह…
 26 October 2024
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को चित्रकूट पहुंचे। यहां उन्होंने अनोखे अंदाज में लट्ठ भांजकर अपनी परंपरागत कला का प्रदर्शन किया और जनता का दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री…
 26 October 2024
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई टीम घोषित हो गई है। कांग्रेस पार्टी की ओर से एक कॉम्पैक्ट बॉडी घोषित की गई है जिसमें 17 उपाध्यक्षों के साथ 71…
 25 October 2024
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले उठापटक का दौर जारी है। बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान 25 अक्टूबर को कांग्रेस छोड़कर NCP (अजित गुट) में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार…
 25 October 2024
जबलपुर. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान केन्द्रीय कृषि मंत्री मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खजुराहो सांसद व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक भूपेंद्र सिंह…
 25 October 2024
helpline number: मुख्यमंत्री लाइन पर हैं, आपसे बात करेंगे। इसी माह की 28 तारीख को ये फोन सीएम हेल्पलाइन समेत किसी भी सरकारी प्लेटफॉर्म पर शिकायत करने वाले व्यक्ति के…
 24 October 2024
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं, जहां अजीत पवार गुट के उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आई तो भाजपा के सीनियर…
 24 October 2024
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दीपावली से पहले महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत वृद्धि के रूप में इस माह तीसरा उपहार दिया है।उत्तर प्रदेश की योगी सरकार…
 24 October 2024
भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव, मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव के पति हैं।अनुजेश करहल सीट पर अपने भतीजे तेज प्रताप यादव के सामने चुनावी मैदान में ठोकेंगे ताल।  उत्तर प्रदेश…
Advt.