Select Date:

चित्रकूट में CM मोहन यादव ने भांजा लट्ठ:बच्चे के प्रदर्शन को देख गोद में उठाया, लोग बोले- अपनी विरासत को जीवंत रखते हैं

Updated on 26-10-2024 11:43 PM
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को चित्रकूट पहुंचे। यहां उन्होंने अनोखे अंदाज में लट्ठ भांजकर अपनी परंपरागत कला का प्रदर्शन किया और जनता का दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी सीमा यादव के साथ पहुंचे थे और उनके साथ डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री का आगमन खास तौर पर चित्रकूट स्थित रामघाट में चल रही अंतरराष्ट्रीय रामलीला के समापन समारोह के लिए हुआ। रामनाथ आश्रम शाला में बच्चों के प्रदर्शन को देखने के बाद मुख्यमंत्री इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने बच्चों को गोद में उठा लिया और खुद भी लट्ठ लेकर परंपरागत तरीके से कला प्रदर्शन करने लगे।
अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन किया सनातन काल से चली आ रही यह परंपरा यदुवंशियों की संस्कृति में विशेष स्थान रखती है। जहां अपनी कला का प्रदर्शन कर लोग अपनी विरासत को जीवंत रखते हैं। मुख्यमंत्री ने भी इस परंपरा का सम्मान करते हुए लट्ठ भांज कर अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन किया। वहां उपस्थित लोग दांतों तले उंगली दबाए रह गए।

भगवान कामदगिरि की पूजा-अर्चना करेंगे रविवार को सुबह मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी भगवान कामदगिरि की पूजा-अर्चना करेंगे और रात्रि विश्राम के लिए डीआरए संस्थान के आरोग्य धाम में ठहरेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2024
Krishna janmabhoomi vivad: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह के विवाद के बारे में अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि यह…
 26 October 2024
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को चित्रकूट पहुंचे। यहां उन्होंने अनोखे अंदाज में लट्ठ भांजकर अपनी परंपरागत कला का प्रदर्शन किया और जनता का दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री…
 26 October 2024
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई टीम घोषित हो गई है। कांग्रेस पार्टी की ओर से एक कॉम्पैक्ट बॉडी घोषित की गई है जिसमें 17 उपाध्यक्षों के साथ 71…
 25 October 2024
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले उठापटक का दौर जारी है। बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान 25 अक्टूबर को कांग्रेस छोड़कर NCP (अजित गुट) में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार…
 25 October 2024
जबलपुर. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान केन्द्रीय कृषि मंत्री मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खजुराहो सांसद व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक भूपेंद्र सिंह…
 25 October 2024
helpline number: मुख्यमंत्री लाइन पर हैं, आपसे बात करेंगे। इसी माह की 28 तारीख को ये फोन सीएम हेल्पलाइन समेत किसी भी सरकारी प्लेटफॉर्म पर शिकायत करने वाले व्यक्ति के…
 24 October 2024
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं, जहां अजीत पवार गुट के उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आई तो भाजपा के सीनियर…
 24 October 2024
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दीपावली से पहले महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत वृद्धि के रूप में इस माह तीसरा उपहार दिया है।उत्तर प्रदेश की योगी सरकार…
 24 October 2024
भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव, मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव के पति हैं।अनुजेश करहल सीट पर अपने भतीजे तेज प्रताप यादव के सामने चुनावी मैदान में ठोकेंगे ताल।  उत्तर प्रदेश…
Advt.