Select Date:

मध्य प्रदेश में 10 महीने बाद जीटू पटवारी की टीम घोषित, 17 उपाध्यक्ष; 177 लोगों को जगह

Updated on 26-10-2024 11:40 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई टीम घोषित हो गई है। कांग्रेस पार्टी की ओर से एक कॉम्पैक्ट बॉडी घोषित की गई है जिसमें 17 उपाध्यक्षों के साथ 71 महासचिव शामिल हैं। सूची में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को एग्जीक्यूटिव कमेटी में शामिल किया गया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी इस कार्यकारिणी में आरिफ मसूद, जयवर्धन सिंह, फूल सिंह बरैया, प्रियव्रत सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि अभय दुबे, अनुमा आचार्य, आतिफ अकील, बाबू जंडेल को महासचिव बनाया गया है।

वहीं, एग्जीक्यूटिव कमेटी में दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, गोविंद सिंह, अरुण यादव व अन्य सीनियर नेताओं को शामिल किया गया है। कांग्रेस की इस कार्यकारिणी में जहां महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है तो क्षेत्र का भी ध्यान रखा गया है कि किसी भी क्षेत्र से प्रतिनिधित्व अछूता न रहे।

कार्यकारिणी में दलित, आदिवासी, पिछड़े तथा अल्पसंख्यक इन सभी तबकों के प्रतिनिधत्व का भी ध्यान रखा गया है। कार्यकारिणी में युवा तथा वरिष्ठों के बीच संतुलन भी बनाया गया है तथा आक्रामक बॉडी प्रतीत हो इसके लिए ज्यादातर 50 से नीचे की उम्र के कार्यकर्ताओं को स्थान मिला है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कार्यकारिणी में क्वांटिटी के बजाय क्वालिटी अर्थात संख्या की बजाय गुणवत्ता पर फोकस किया गया है ताकि एक्सपर्ट लोगों को भी मौका मिले। साथ ही भविष्य के मद्देनजर सेकंड थर्ड और फोर्थ लाइन ऑफ लीडरशिप को ध्यान में रखा गया है। कुल मिलाकर यह कार्यकारिणी कल, आज और आने वाले कल को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2024
Krishna janmabhoomi vivad: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह के विवाद के बारे में अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि यह…
 26 October 2024
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को चित्रकूट पहुंचे। यहां उन्होंने अनोखे अंदाज में लट्ठ भांजकर अपनी परंपरागत कला का प्रदर्शन किया और जनता का दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री…
 26 October 2024
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई टीम घोषित हो गई है। कांग्रेस पार्टी की ओर से एक कॉम्पैक्ट बॉडी घोषित की गई है जिसमें 17 उपाध्यक्षों के साथ 71…
 25 October 2024
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले उठापटक का दौर जारी है। बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान 25 अक्टूबर को कांग्रेस छोड़कर NCP (अजित गुट) में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार…
 25 October 2024
जबलपुर. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान केन्द्रीय कृषि मंत्री मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खजुराहो सांसद व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक भूपेंद्र सिंह…
 25 October 2024
helpline number: मुख्यमंत्री लाइन पर हैं, आपसे बात करेंगे। इसी माह की 28 तारीख को ये फोन सीएम हेल्पलाइन समेत किसी भी सरकारी प्लेटफॉर्म पर शिकायत करने वाले व्यक्ति के…
 24 October 2024
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं, जहां अजीत पवार गुट के उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आई तो भाजपा के सीनियर…
 24 October 2024
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दीपावली से पहले महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत वृद्धि के रूप में इस माह तीसरा उपहार दिया है।उत्तर प्रदेश की योगी सरकार…
 24 October 2024
भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव, मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव के पति हैं।अनुजेश करहल सीट पर अपने भतीजे तेज प्रताप यादव के सामने चुनावी मैदान में ठोकेंगे ताल।  उत्तर प्रदेश…
Advt.