सरगुजा के बतौली में तेज रफ्तार वाहन ने भाजपा बूथ अध्यक्ष को कुचला, इलाज के दौरान मौत
Updated on
23-05-2026 06:51 PM
सरगुजा जिले के बतौली क्षेत्र में सोमवार रात एक सड़क हादसे में भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत हो गई। अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार भाजपा कार्यकर्ता को कुचल दिया और करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए फरार हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है
जानकारी के अनुसार ग्राम पोकसरी भालुबार निवासी एवं भाजपा बूथ अध्यक्ष शिवमंगल दास सोमवार रात लगभग साढ़े नौ बजे अपने कार्य से बतौली से वापस घर लौट रहे थे।
वे अपनी बाइक क्रमांक सीजी 15 एफ 1869 से राष्ट्रीय राजमार्ग-43 स्थित शांतिपारा मुख्य मार्ग पहुंचे ही थे कि अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
गंभीर रूप से घायल शिवमंगल दास को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली पहुंचाया। हादसे में उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आई थीं तथा उनका पैर भी टूट गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए।
भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक, पुलिस कर रही वाहन की तलाश
बताया जा रहा है कि शिवमंगल दास लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए थे और भालुबार बूथ अध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।
वे अपने सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनकी असमय मृत्यु से भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में गहरा दुख व्याप्त है।
भाजपा मंडल महामंत्री विश्वनाथ यादव ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने एक निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता को खो दिया है, जिसकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।
उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
फिलहाल बतौली पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य सुरागों के आधार पर जांच की जा रही है।
रतनपुर क्षेत्र के ग्राम गोंदइया व बछालीखुर्द के ग्रामीणों से अयोध्या तीर्थ यात्रा कराने के नाम पर रकम वसूल कर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत…
रायगढ़ में शनिवार दोपहर नेशनल हाईवे सारंगढ़–सरायपाली स्थित छातामुड़ा बाईपास रोड पर एक कबाड़ दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में…
सरगुजा जिले के बतौली क्षेत्र में सोमवार रात एक सड़क हादसे में भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत हो गई। अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार भाजपा कार्यकर्ता को कुचल…
लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज कोंडागांव में विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर बीजापुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव में सड़कों और पुलों के निर्माणाधीन कार्यों…
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक से जुड़ी लूट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार…
जिला बेमेतरा के विकासखंड नवागढ़ अंतर्गत ग्राम कुंवारा निवासी सतीश मारकंडे का एक अनोखा आवेदन इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सुशासन तिहार के दौरान…
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के संबलपुरी गांव के रहने वाले अजय गुप्ता ने भारतीय वन सेवा (IFS) में चयनित होकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। तेंदूपत्ता और महुआ संग्रहण…
छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर सक्रिय पांच लाख रुपये की इनामी महिला माओवादी ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिला में महिला माओवादी ने पुलिस अधिकारियों…
एसईसीएल कुसमुंडा महाप्रबंधक कार्यालय में कार्यरत क्लर्क मनहरण लाल कौशिक को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित कर्मचारी पीएफ…