जंगल में तेंदूपत्ता बीनने वाला युवक बना IFS ऑफिसर, छत्तीसगढ़ के 'लाल' अजय गुप्ता ने संघर्ष से लिखी सफलता की कहानी
Updated on
11-05-2026 01:47 PM
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के संबलपुरी गांव के रहने वाले अजय गुप्ता ने भारतीय वन सेवा (IFS) में चयनित होकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। तेंदूपत्ता और महुआ संग्रहण करने वाले एक साधारण परिवार से आने वाले अजय ने कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई करते हुए पूरे देश में 91वीं रैंक हासिल की। अब वही जंगल, जो कभी उनके परिवार की आजीविका का साधन थे, उनके कार्यक्षेत्र और जिम्मेदारी का हिस्सा बनने जा रहे हैं
संघर्षों के बीच पूरी की पढ़ाई
अजय का बचपन जंगलों और ग्रामीण परिवेश के बीच बीता। उनके माता-पिता अधिक शिक्षित नहीं थे, लेकिन उन्होंने बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दी। छुट्टियों के दौरान अजय भी जंगलों में जाकर तेंदूपत्ता और महुआ संग्रहण में परिवार की मदद करते थे।
आर्थिक अभावों के बावजूद अजय ने पढ़ाई में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने 10वीं कक्षा में 92.66 प्रतिशत और 12वीं में 91.40 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके बाद उन्हें राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर में प्रवेश मिला। एनआईटी में अध्ययन के दौरान उन्हें लगातार तीन वर्षों तक छात्रवृत्ति भी प्राप्त हुई।
छात्रवृत्ति से पढाई ॉ
अजय गुप्ता ने 12वीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) रायपुर में प्रवेश प्राप्त किया। एनआईटी में पढ़ाई के दौरान उन्हें तीन वर्षों तक छात्रवृत्ति मिलती रही।
4 बार मेन्स तीन बार इंटरव्यू के बाद मिला मुकाम
साल 2021 में अजय ने बड़ा फैसला लिया। उन्होंने नौकरी छोड़ दी और यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। यह रास्ता आसान नहीं था। उन्होंने चार बार मेन्स परीक्षा लिखी और तीन बार इंटरव्यू तक पहुंचे। हर बार मंज़िल सामने दिखती, लेकिन सफलता हाथ से फिसल जाती, लेकिन अजय ने हार नहीं मानी, क्योंकि संघर्ष उनके जीवन का हिस्सा पहले से था।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के संबलपुरी गांव के रहने वाले अजय गुप्ता ने भारतीय वन सेवा (IFS) में चयनित होकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। तेंदूपत्ता और महुआ संग्रहण…
छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर सक्रिय पांच लाख रुपये की इनामी महिला माओवादी ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिला में महिला माओवादी ने पुलिस अधिकारियों…
एसईसीएल कुसमुंडा महाप्रबंधक कार्यालय में कार्यरत क्लर्क मनहरण लाल कौशिक को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित कर्मचारी पीएफ…
छत्तीसगढ़ के चर्चित कोल लेवी घोटाले में कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के ड्राइवर नारायण साहू को हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली है। हाई कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज करते…
राज्य में प्रशासनिक स्तर पर पांच महीने पहले हुए बड़े फेरबदल (CG Police Officers Transfers) के बाद अब पुलिस विभाग में भी व्यापक बदलाव की तैयारी तेज हो गई है।…
जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे (CG Road Accident) ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। खैरीडीह गांव के पास तेज रफ्तार कार और बाइक…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य के पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए सरकार को उनके बकाया एरियर का भुगतान 120 दिनों के भीतर करने के निर्देश दिए हैं। यह…
अंबिकापुर के महामाया मंदिर (Mahamaya Temple) और महामाया पहाड़ से लगे डबरीपानी के संरक्षित वन क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार…