छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बौछार, राजीव पाण्डे पुरस्कार विजेता को मिलेंगे ₹3 लाख, डाइट मनी और प्रेरणा निधि का भी मिलेगा लाभ
Updated on
17-07-2026 11:28 PM
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए राज्य खेल अलंकरण के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। खेल निदेशक तनुजा सलाम द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पांच अगस्त तक आन लाइन आवेदन किया जा सकता है। पुरस्कारों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
सभी 33 जिलों के खेल अधिकारियों को निर्देश जारी
प्रदेश के सभी 33 जिलों के खेल अधिकारियों और राज्य खेल संघों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्राप्त आवेदनों की छंटनी कर निर्धारित अंतिम तिथि के तीन दिनों के भीतर उन्हें संचालनालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पुरस्कारों के लिए केवल खेल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://sportsyw.cg.gov.in पर अपलोड किए गए आवेदन ही मान्य होंगे।
पंकज विक्रम सम्मान के लिए खिलाड़ी सीधे आवेदन नहीं कर सकते। उनके आवेदन राज्य खेल संघों की अनुशंसा सहित ही स्वीकार किए जाएंगे। यदि किसी मान्यता प्राप्त संघ ने उच्च उपलब्धि वाले खिलाड़ी के नाम की अनुशंसा नहीं की है, तो ऐसा खिलाड़ी अपना व्यक्तिगत विवरण देकर पांच अगस्त तक सीधे संचालनालय या जिला खेल कार्यालय में अपना आवेदन जमा कर सकता है।
प्रमुख खेल पुरस्कार और मिलने वाली नकद राशि
शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार (सीनियर वर्ग) में राष्ट्रीय खेलों/चैंपियनशिप में पदक विजेता या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी को 3 लाख रुपये दिए जाएंगे। शहीद कौशल यादव पुरस्कार (जूनियर वर्ग) में जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक विजेता को 1.50 लाख रुपये, उत्कृष्ट प्रशिक्षक और निर्णायक को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार 1.50 लाख, 55 वर्ष या उससे अधिक उम्र के खेल दिग्गज, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय/राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की हो या उल्लेखनीय सेवा दी हो उन्हें शहीद विनोद चौबे सम्मान 25 हजार, पांच वर्षों में चार बार सीनियर वर्ग राष्ट्रीय चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले महिला-पुरुष खिलाड़ी को शहीद पंकज विक्रम सम्मान 25 हजार रुपये दिए जाएंगे।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए राज्य खेल अलंकरण के आवेदन…
छत्तीसगढ़ में 'भारत सीरीज' (BH Series) के वाहनों की खरीद-बिक्री को लेकर जल्द ही बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब तक बीएच सीरीज की पुरानी (सेकंड-हैंड) गाड़ियां केवल उन्हीं…
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने छत्तीसगढ़ को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात देते हुए पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की स्थापना को मंजूरी दे दी है। शैक्षणिक सत्र…
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने नगर निगम रायपुर की उस पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें पेंशन पात्रता संबंधी अपने ही मामले में पूर्व में पारित आदेश को संशोधित…
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बालोद जिले के जनपद पंचायत डोंडीलोहारा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) द्वारा एक नियमित सहायक शिक्षक पंचायत को बिना विभागीय जांच के सेवा से हटाने के…
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यकुशलता को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में एक बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य के गृह (पुलिस)…
सरगुजा जिले की केरजू सहकारी समिति के प्रबंधक की आत्महत्या मामले में पुलिस ने जिला सहकारी बैंक पेटला के तत्कालीन शाखा प्रबंधक भूपेंद्र सिंह परिहार सहित अन्य के खिलाफ अपराध…
राज्य शासन ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के 122 अधिकारियों-कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना की है। इनमें 66 अभियंता और 56 विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारी हैं।स्थानांतरित पदों का विवरणस्थानांतरित…
हाई कोर्ट ने बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति पर अंतरिम रोक लगा दी है। न्यायालय ने प्रथमदृष्टया मामले को गंभीर मानते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के उस…