साइक्लोन 'अर्नब' ने पार किया आंध्र का तट, अब किन इलाक़ों में भारी बारिश का ख़तरा?
Updated on
28-10-2026 05:01 PM
भारत मौसम विभाग यानी आईएमडी के मुताबिक़, साइक्लोन अर्नब ने बुधवार सुबह 2 बजे से 8 बजे के बीच आंध्र प्रदेश और यनम के तट को पार किया. यह लैंडफॉल बापटला और विशाखापट्टनम के बीच, यनम के दक्षिण-पश्चिम में हुआ.
मौसम विभाग के मुताबिक़, उस समय अर्नब बहुत गंभीर चक्रवाती तूफ़ान था और इसकी अधिकतम लगातार हवा की रफ़्तार 125-135 किमी/घंटे थी, जबकि झोंकों की रफ़्तार 150 किमी/घंटे तक पहुंची.
सुबह 8:30 बजे अर्नब का केंद्र तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के ऊपर था. यह नरसापुर से करीब 20 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व, यनम से 40 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम और काकीनाडा से करीब 60 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था.
मौसम विभाग के मुताबिक़, अब अर्नब अगले 48 घंटों में उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और धीरे-धीरे कमज़ोर होगा. अगले छह घंटों में इसके चक्रवाती तूफ़ान और उसके बाद के छह घंटों में डीप डिप्रेशन में बदलने का अनुमान है.
रायलसीमा में 28 से 1 नवंबर तक गरज-चमक और तेज़ हवाओं का दौर जारी रहने की चेतावनी है.
दक्षिण ओडिशा में भी असर की आशंका है. मौसम विभाग के मुताबिक़ यहां कई जगह भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ जगह बेहद भारी बारिश हो सकती है. समुद्र में भी ऊंची लहरें उठ सकती हैं.
यानी अर्नब के तट पार करने के बाद भी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई इलाक़ों में बारिश और तेज़ हवाओं का असर बना रहेगा, जबकि तूफ़ान के कमज़ोर होने के साथ इसकी तीव्रता धीरे-धीरे घटेगी.
इसके अलावा इन जगहों के बारे में ये जानकारी दी गई है
दिल्ली: 29 अक्तूबर को सामान्यतः बादल छाए रहने और मध्यम बारिश का अनुमान है. 30 अक्तूबर को गरज के साथ बारिश हो सकती है.
पूर्वी मध्य प्रदेश: 28 अक्तूबर को भारी बारिश, 29 अक्तूबर को बहुत भारी बारिश और 30 अक्तूबर को फिर भारी बारिश की चेतावनी है. गरज-चमक और तेज़ हवाओं का भी अनुमान है.
पश्चिमी मध्य प्रदेश: 29 से 31 अक्तूबर तक गरज-चमक और तेज़ हवाओं का अनुमान है.
इसके अलावा मौसम विभाग के अपडेट में तेलंगाना, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और बिहार समेत कई इलाक़ों में बारिश की चेतावनी है.
उड़ानों पर असर
चक्रवात अर्नब के प्रभाव के कारण तमिलनाडु के चेन्नई के उत्तरी हिस्सों और तिरुवल्लूर ज़िलों में एन्नोर एक्सप्रेसवे के अलावा अन्य तटीय सड़कों पर परिवहन व्यवस्था प्रभावित हुई है. इस दौरान ऊंची लहरें उठकर ज़मीन तक पहुँचती देखी गईं.
विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम में एयरलाइंस ने कम से कम 21 उड़ानें रद्द कर दीं. मंगलवार को विजयवाड़ा हवाई अड्डे से हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, विशाखापत्तनम और कडप्पा जाने वाली पांच उड़ानें रद्द कर दी गईं. विजयवाड़ा हवाई अड्डा प्रशासन ने बुधवार को भी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को कहा कि चक्रवात अर्नब के कारण अब तक किसी की जान जाने की ख़बर नहीं है. उन्होंने इसका श्रेय प्रशासन की ओर से पहले से किए गए एहतियाती उपायों को दिया, जिनसे जानमाल के नुक़सान को रोकने में मदद मिली.
ज़िला कलेक्टरों समेत 32,000 कर्मियों के साथ टेली-कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संपत्ति के नुक़सान को कम से कम किया जाए और चक्रवात प्रभावित इलाक़ों में जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल की जाए.
नगर निगम के आयुक्त केतन गर्ग ने गजुवाका जाते समय पूर्वी और दक्षिणी ज़ोन के कुछ हिस्सों का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को मौक़े पर मौजूद रहने और गिरे हुए पेड़ों के साथ मलबे को तुरंत हटाने का निर्देश दिया. सफ़ाई कर्मचारियों को रातभर काम करने के लिए कहा गया है.
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता अजय कुमार लल्लू ने देहरादून में मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए. उन्होंने SIR…
आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने मंगलवार सुबह राज्य जीएसटी विभाग के वाणिज्यिक कर अधिकारी मनीष कुमार जैन के बंडा स्थित पैतृक घर और…
केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक-पे में बढ़ोतरी का असर सिर्फ हर महीने मिलने वाली रकम तक सीमित नहीं रहता. बेसिक-पे जितना अधिक होता है, समय के साथ सालाना इंक्रीमेंट, महंगाई भत्ता…
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए विवादित बयान को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा है कि खरगे से गलती हुई है…
7 अक्तूबर 2023 के बाद इसराइल में पहली बार आम चुनाव हो रहे हैं.इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू और इसराइली सेना के पूर्व प्रमुख गादी आइज़ेनकोट प्रधानमंत्री पद के प्रमुख…
कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन और पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी आगामी आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग – ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो…
दिल्ली के त्रिलोकपुरी में मंगलवार को राहुल गांधी जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल हुए.उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव के साथ सीपीआई (एमएल) के नेता भी मौजूद रहे.इस कार्यक्रम के दौरान…