Select Date:

बंडा शराब कांड पर दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल, बोले- यह हादसा नहीं तंत्र की घोर नाकामी

Updated on 12-09-2026 09:11 PM
सागर/ बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब के सेवन से हुई अकाल मौतों के बाद उपजे जनाक्रोश और पीड़ित परिवारों के असीम दर्द के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पीड़ित परिवारों का दुख-दर्द बांटने बंडा पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से व्यक्तिगत मुलाकात कर उन्हें गहरा शोक व्यक्त करते हुए सांत्वना दी और इस त्रासदी को प्रशासनिक लापरवाही व लचर तंत्र का सीधा नतीजा करार दिया।
पीड़ित परिवारों से सांत्वना मुलाकात के पश्चात दिग्विजय सिंह जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा द्वारा आयोजित प्रमुख नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक में शामिल होने जिला कांग्रेस कार्यालय सागर पहुंचे। वहां उन्होंने उपस्थित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि बंडा की यह घटना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि तंत्र की घोर नाकामी है। उन्होंने कहा कि 5, 6 और 7 सितंबर से पहले (रक्षाबंधन के समय से) भी जहरीली शराब से कई मौतें हुई हैं, जिनका न तो पोस्टमार्टम हुआ और न ही एफआईआर दर्ज की गई, जिस कारण वे सरकारी सूची में शामिल नहीं हैं। ऐसे सभी मृत व्यक्तियों के परिवारों को चिन्हित कर न्याय और मुआवजा मिलना चाहिए।
दिग्विजय सिंह ने पूरे मामले में दर्ज की गई 2-3 एफआईआर पर आपत्ति जताते हुए कहा कि हर मृतक और घटना की परिस्थितियां अलग थीं, इसलिए सभी को एक ही एफआईआर में उलझाकर केस को कमजोर बनाने की कोशिश न की जाए। उन्होंने शराब बनाने वालों के साथ-साथ गांव-गांव में जहर की आपूर्ति करने वाले अवैध विक्रेताओं की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। इसके साथ ही संबल योजना के दायरे से बाहर छूटे पीड़ित परिवारों को भी बिना भेदभाव ₹4 लाख का मुआवजा देने तथा अनाथ बच्चों की पढ़ाई व पीड़ित परिवारों के लिए राशन व्यवस्था का पूरा जिम्मा सरकार द्वारा उठाए जाने की मांग रखी।
बैठक में उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर पीड़ित परिवारों के साथ मुस्तैदी से खड़े रहें और कागजी औपचारिकताओं व एफआईआर में सुधार कराकर उन्हें हक दिलाएं।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर, हर्ष यादव, सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. संदीप सबलोक, जिला संगठन मंत्री आशीष ज्योतिषी, संभागीय प्रवक्ता अभिषेक गौर, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सुहाने, मोनी केसरवानी, प्रमिला सिंह राजपूत, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव, बुंदेल सिंह बुंदेला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिचा सिंह गौड़, पार्षद ताहिर खान, संगीता अहिरवार, सीमा चौधरी, चमन अंसारी, कार्यालय प्रभारी मनोज पवार, सेवादल अध्यक्ष बी.डी. पटेल, आदिल राईन, सृजन चंदन सुहाने अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व अध्यक्ष अजय अहिरवार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 September 2026
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित हुई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेस वार्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.इस वायरल वीडियो में एक महिला पत्रकार मुख्यमंत्री से सवाल…
 13 September 2026
भारतीय महिला टीम रविवार यानी 13 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेलने वाली है. इस मैच में स्मृति मंधाना से टीम को एक बड़ी पारी…
 13 September 2026
ब्रिक्स 2026 के गाला डिनर के मेन्यू को लेकर सोशल मीडिया पर लोग ख़ूब चर्चा कर रहे हैं. इस बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने…
 13 September 2026
नई दिल्ली में चल रहे 18वें ब्रिक्स सम्मेलन में जारी संयुक्त घोषणापत्र में मिडिल-ईस्ट (मध्य-पूर्व) को लेकर अपनाया गया रुख़ चर्चा का विषय बना हुआ है.इस घोषणा पत्र में इसराइल…
 13 September 2026
भारत में पिछले 70 वर्षों में कुल 53 लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है और देश के जाने-माने वैज्ञानिक चिंतामणि नागेश रामचंद्र राव यानी कि सीएनआर राव…
 12 September 2026
सागर/ बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब के सेवन से हुई अकाल मौतों के बाद उपजे जनाक्रोश और पीड़ित परिवारों के असीम दर्द के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पीड़ित परिवारों…
 12 September 2026
शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किए हैं.समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, राउत ने कहा,…
 12 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ब्रिक्स ने वैश्विक मंच पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है. यह समूह किसी के ख़िलाफ़ नहीं है.नई दिल्ली के भारत मंडपम में रविवार…
 12 September 2026
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश की जेल में बंद संत चिन्मय कृष्ण दास का मुद्दा उठाया है. शनिवार को राजारहाट गोपालपुर में गणेश पूजा के उद्घाटन समारोह…
Advt.