डॉ. प्रीति अदाणी ने भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की अहम् भूमिका पर जोर दिया
Updated on
28-02-2026 05:19 PM
नई दिल्ली, फरवरी, 2026: नई दिल्ली स्थित पब्लिक पॉलिसी थिंक टैंक चिंतन रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'सशक्त नारी, विकसित भारत' सम्मेलन में डॉ. प्रीति अदाणी, चेयरपर्सन, अदाणी फाउंडेशन ने कहा कि विकसित भारत 2047 की दिशा में भारत की विकास यात्रा की मुख्य आधार महिलाएँ ही हैं और उन्हें इस बदलाव की असली निर्माता के रूप में पहचाना जाना चाहिए। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी का स्वागत करते हुए डॉ. अदाणी ने महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को मिल रहे नीति समर्थन की सराहना की, साथ ही कहा कि अब केवल इरादों से आगे बढ़कर महिलाओं की लगातार आर्थिक भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।
उन्होंने जमीनी अनुभव साझा करते हुए कहा कि सशक्तिकरण की शुरुआत पहुँच से होती है। ग्रामीण इलाकों में, जहाँ औपचारिक शिक्षा सीमित है, वहाँ फाउंडेशन की मदद से महिला किसानों को आसान कृषि मोबाइल ऐप्स से जोड़ा गया है। ये ऐप्स सिंचाई, खाद के इस्तेमाल, बीज चयन और मंडी कीमतों की जानकारी देते हैं। सही जानकारी मिलने से उत्पादन बढ़ा है, आय मजबूत हुई है और महिलाओं का आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
डेयरी सेक्टर में सामूहिक प्रयासों ने कमाई के नए रास्ते खोले हैं। फाउंडेशन की मदद से चल रहे स्वयं सहायता समूह आधारित दुग्ध संग्रह केंद्रों से 3,500 से ज्यादा महिलाएँ जुड़ी हैं, जो हर साल 75 लाख लीटर से अधिक दूध का प्रबंधन करती हैं। पारदर्शी कीमत, गुणवत्ता जाँच और संगठित खरीद प्रक्रिया से उनकी आय में स्थिरता और मोलभाव की ताकत बढ़ी है।
डॉ. अदाणी ने फाउंडेशन की प्रमुख मातृ एवं महिला स्वास्थ्य पहल 'सुपोषण' का भी जिक्र किया, जिसके तहत प्रशिक्षित स्थानीय महिला स्वयंसेविकाओं ने प्रजनन आयु वर्ग की 3.25 लाख से अधिक महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार में मदद की है। इसके अलावा, 'स्वाभिमान' कार्यक्रम के जरिए 300 स्वयं सहायता समूहों की 4,500 से ज्यादा महिलाओं को स्थायी रोजगार के अवसर मिले हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सशक्तिकरण दान नहीं है बल्कि कौशल, वित्त, बाजार और नेतृत्व के अवसरों तक पहुँच का विस्तार करने की प्रक्रिया है।
हाल ही में घोषित केंद्रीय बजट की 'सेल्फ हेल्प आंत्रप्रेन्योर्स' पहल का उल्लेख करते हुए डॉ. अदाणी ने इसे एक अहम् कदम बताया, जो महिलाओं को माइक्रो क्रेडिट लेने वाली से आगे बढ़ाकर उद्यमी बनने और विकास पूँजी तक पहुँच प्रदान करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि यह फाउंडेशन की 'सपोर्टिंग हर एक्सपोनेंशियल एम्पावरमेंट' सोच के अनुरूप है। उद्यमिता, सुशासन और ग्रामीण नेतृत्व पर हुई चर्चाओं में एक बात स्पष्ट रही कि महिलाओं की आर्थिक भागीदारी भारत की दीर्घकालिक समृद्धि की नींव है। अपने संबोधन के अंत में डॉ. अदाणी ने संस्थाओं से अपील की कि वे संरचनात्मक बाधाओं को दूर करें और अवसरों के विस्तार पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि भारत का अगला विकास चरण कक्षाओं, प्रशिक्षण केंद्रों, गाँव के उद्यमों और डिजिटल बाजारों में आत्मविश्वासी महिलाओं के नेतृत्व में तय होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में रायसीना डायलॉग के 11वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इस वैश्विक सम्मेलन में 110 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे…
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित एक सेमिनार में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना की। उन्होंने पीएम मोदी को एक अनोखा इंसान बताया। कार्नी…
कोलकाता, 5 मार्च 2026: Shyam Steel के मैकॉ पेंट्स ने ‘होली के रंग, मैजिक के संग’ थीम के तहत कोलकाता, पटना, लखनऊ, वाराणसी और भुवनेश्वर में भव्य और अनुभवात्मक होली…
श्रीलंका की नौसेना ने पुष्टि की है कि उसने बुधवार की सुबह ईरानी नौसेना के जहाज़ 'आईआरआईएस डेना' से आपातकालीन कॉल मिलने के बाद 32 लोगों को बचाया है.बीबीसी संवाददाता…
दिल्ली की मुलाकातों ने बिछा दी बिसातसियासी गलियारों में अटकलें शनिवार को तब शुरू हुईं, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में सीएम मोहन यादव, विजयवर्गीय और प्रह्लाद…
सिलीगुड़ी, फरवरी 2026: पूर्वी भारत में अपनी उपस्थित को और मजबूत करते हुए, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (उज्जीवन एसएफबी) ने आज सिलीगुड़ी में अपना नया रिटेल एसेट सेंटर (आरएसी) शुरू…
करीब 37 सालों तक ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई 28 फ़रवरी को हुए अमेरिका और इसराइल के हमलों में मारे गए हैं.अमेरिकी और इसराइली हमलों में ख़ामेनेई के…
नई दिल्ली, फरवरी, 2026: नई दिल्ली स्थित पब्लिक पॉलिसी थिंक टैंक चिंतन रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'सशक्त नारी, विकसित भारत' सम्मेलन में डॉ. प्रीति अदाणी, चेयरपर्सन, अदाणी फाउंडेशन ने कहा…