Select Date:

आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के मारे जाने के बाद अब ईरान का अगला क़दम क्या हो सकता है?

Updated on 02-03-2026 02:52 PM

करीब 37 सालों तक ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई 28 फ़रवरी को हुए अमेरिका और इसराइल के हमलों में मारे गए हैं.

अमेरिकी और इसराइली हमलों में ख़ामेनेई के परिवार के कई सदस्य और ईरान के इस्लामी शासन के कई दूसरे वरिष्ठ नेता भी मारे गए हैं.

पिछले तीन दशकों से सत्ता में रहे 86 वर्षीय ख़ामेनेई की मौत की जानकारी पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी और बाद में ईरान के सरकारी टेलीविज़न ने भी इसकी पुष्टि कर दी. ख़ामेनेई दुनिया के सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नेताओं में से एक थे.

1979 की इस्लामी क्रांति के बाद ईरान में अब तक सिर्फ दो सर्वोच्च नेता यानी सुप्रीम लीडर रहे हैं. अयातुल्लाह रुहोल्लाह खुमैनी और आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई.

ईरान में सुप्रीम लीडर का पद बेहद शक्तिशाली होता है. वे देश के प्रमुख (हेड ऑफ़ स्टेट) और सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर होते हैं, जिनमें ईरान की ख़ास रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) भी शामिल है.

ईरान के पास क्या हैं विकल्प?

अमेरिका और इसराइली हमलों में ख़ामेनेई के मारे जाने के बाद उनके अर्धसैनिक बल यानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) का एक बयान सामने आया है जिसमें उसने चेतावनी दी है कि वो अमेरिकी अड्डों और इसराइल पर हमला करेगा. इस पर ट्रंप ने जवाब देते हुए कहा है कि अगर ऐसा हुआ तो अमेरिका पलटवार करेगा.


सामरिक मामलों के जानकार ब्रह्म चेलानी ने ताज़ा घटनाक्रम पर एक एक्स पोस्ट में लिखा है कि मध्य पूर्व की संस्कृतियों, चाहे वह सुन्नी हों या शिया...बदले की भावना बहुत गहरी होती है. ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या कर के ट्रंप और नेतन्याहू ने वहां शासन बदलने के अपने अभियान को और ज़्यादा जटिल बना दिया है

उन्होंने लिखा, "आयतुल्लाह ख़ामेनेई की हत्या ने एक बेहद तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी है, जो सीधे शिया समुदाय की शहादत और प्रतिरोध की सोच से जुड़ती है. शिया राजनीतिक संस्कृति में अगर किसी सर्वोच्च नेता की हत्या विदेशी ताकतों द्वारा की जाती है, तो उसे तुरंत आशूरा की कहानी से जोड़कर देखा जाता है यानी कर्बला में इमाम हुसैन की शहादत से. जो घटना सामान्य तौर पर नेतृत्व खत्म करने की कार्रवाई मानी जाती, उसे अब पवित्र बलिदान के रूप में पेश किया जा रहा है."


"40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा करके और ख़ामेनेई की मौत को शहादत बताकर सरकार "मज़लूमियत" के सिद्धांत को सामने ला रही है यानी खुद को उत्पीड़ित पक्ष के रूप में दिखाना. शोक को जनसमर्थन जुटाने के साधन में बदला जा रहा है. तेहरान कोशिश कर रहा है कि लोगों के दुख को 'खून का कर्ज़' बना दिया जाए. अब विरोध करने वालों को सर्वोच्च नेता के हत्यारों का साथ देने वाला बताया जा सकता है."

मध्य पूर्व मामलों की जानकारी शुभदा चौधरी भी यह मानती हैं कि ईरान इस हमले का बदला ज़रूर लेगा.


वह कहती हैं, "ईरान सबसे पहले तो अपनी आईआरजीसी को ही सेफ़गार्ड करेगा कि उसमें किसी तरह की इनफ़िल्ट्रेशन तो नहीं है. ईरान ये भी कर सकता है कि वो अमेरिकी कंपनियों जैसे शेवरॉन और एक्सॉन मोबिल के खाड़ी देशों में संचालन को निशाना बनाए. खाड़ी देशों में अमेरिका के 19 सैन्य अड्डे हैं. ईरान इनको निशाने पर ले भी चुका है और आगे भी इसे जारी रख सकता है. मुझे ये भी लगता है कि ये एक बहुत बड़े क्षेत्रीय युद्ध में तब्दील होगा."


सऊदी अरब ने भी ये कहा है कि ईरान ने रियाद पर हमला किया. ईरान और सऊदी अरब क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वी रहे हैं लेकिन साल 2023 में दोनों के बीच चीन की मध्यस्थता से राजनयिक रिश्ते बहाल हुए थे.


लेकिन शुभदा चौधरी कहती हैं कि सऊदी अरब ने भी बैकडोर चैनल से अमेरिका को ईरान पर हमले करने के लिए कहा था.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में रायसीना डायलॉग के 11वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इस वैश्विक सम्मेलन में 110 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे…
 05 March 2026
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित एक सेमिनार में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना की। उन्होंने पीएम मोदी को एक अनोखा इंसान बताया। कार्नी…
 04 March 2026
कोलकाता, 5 मार्च 2026: Shyam Steel के मैकॉ पेंट्स ने ‘होली के रंग, मैजिक के संग’ थीम के तहत कोलकाता, पटना, लखनऊ, वाराणसी और भुवनेश्वर में भव्य और अनुभवात्मक होली…
 04 March 2026
श्रीलंका की नौसेना ने पुष्टि की है कि उसने बुधवार की सुबह ईरानी नौसेना के जहाज़ 'आईआरआईएस डेना' से आपातकालीन कॉल मिलने के बाद 32 लोगों को बचाया है.बीबीसी संवाददाता…
 04 March 2026
दिल्ली की मुलाकातों ने बिछा दी बिसातसियासी गलियारों में अटकलें शनिवार को तब शुरू हुईं, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में सीएम मोहन यादव, विजयवर्गीय और प्रह्लाद…
 02 March 2026
सिलीगुड़ी, फरवरी 2026: पूर्वी भारत में अपनी उपस्थित को और मजबूत करते हुए, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (उज्जीवन एसएफबी) ने आज सिलीगुड़ी में अपना नया रिटेल एसेट सेंटर (आरएसी) शुरू…
 02 March 2026
करीब 37 सालों तक ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई 28 फ़रवरी को हुए अमेरिका और इसराइल के हमलों में मारे गए हैं.अमेरिकी और इसराइली हमलों में ख़ामेनेई के…
 28 February 2026
नई दिल्ली, फरवरी, 2026: नई दिल्ली स्थित पब्लिक पॉलिसी थिंक टैंक चिंतन रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'सशक्त नारी, विकसित भारत' सम्मेलन में डॉ. प्रीति अदाणी, चेयरपर्सन, अदाणी फाउंडेशन ने कहा…
 28 February 2026
भारत बौद्ध धर्म की खूबसूरती की जन्मभूमि है और दुनिया भर के बौद्ध धर्म को मानने वालों के लिए एक बड़ा आध्यात्मिक केंद्र है। हर साल, कई देशों से आस्था…
Advt.