महिला बाइकर सिया बोलीं- 'लोगों को लगता है, लड़की को टक्कर मारकर निकल जाएंगे, कुछ नहीं होगा'
Updated on
15-09-2026 01:35 PM
हरियाणा के गुरुग्राम में रविवार को सिया नाम की जिस महिला बाइकर को एक कार सवार ने टक्कर मारी थी उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि वो घटना के बाद बहुत डर गई थीं.
उन्होंने कहा, "मेरी बाइक के ब्रेक टूट गए थे. वो बाइक चलाने लायक नहीं रह गई थी. दूसरे एक राइडर ने मुझे पीछे बिठाया."
सिया ने बताया कि उसके बाद उन्होंने फ़र्स्ट एड लिया. उन्होंने कहा, "मैं बाइक चला ही नहीं पा रही थी. मैं बहुत डरी हुई थी और कांप रही थी."
ये घटना रविवार को गुरुग्राम के गोल्फ़ कोर्स रोड पर हुई.
इसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर पोस्ट कर बताया है कि उसने इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए एफ़आईआर दर्ज की है.
साथ ही पुलिस ने बताया है कि उसने अभियुक्त की पहचान कर ली है और तीन टीमें बनाई गई हैं.
वहीं कार के कथित मालिक ने समाचार एजेंसी से कहा है कि उनके दोस्त ने दो दिनों के लिए कार उधार ली थी.
दूसरी ओर सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल है और कई लोग महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं.
सिया के मुताबिक़, "मैंने वो वीडियो इसलिए डाला क्योंकि लोगों को लगता है कि वो सड़क पर बाइक को या किसी लड़की को टक्कर मारके चले जाएंगे और उनका कुछ नहीं होगा. लोगों को डर नहीं है. तो मेरा मक़सद है कि लोगों को ऐसा काम करने के प्रति डर पैदा हो."
"ट्रैफ़िक पुलिस फट से बाइक चलाने वालों का चालान कर देती है लेकिन जो लोग बाइक को टक्कर मार के चले जाते हैं. कई बार बाइक वालों की डैथ हो जाती है उनका क्या. रैश ड्राइविंग करने वाले कार सवारों पर कोई एक्शन क्यों नहीं."
इस मामले में पुलिस के बयान के बाद सोमवार शाम महिला बाइकर सिया ने इंस्टाग्राम पर बताया कि वो अपनी पहचान उजागर नहीं करना चाहती हैं.
उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि वो अपने वकील के साथ इस मामले में एफ़आईआर दर्ज कराएंगी और क़ानूनी कार्रवाई करूंगी.
कौन हैं महिला बाइकर?
उन्होंने कहा, "गोल्फ़ कोर्स रोड से जाते समय एक गाड़ी वाला उनका शुरुआत से पीछा कर रहा था. उसने गाड़ी से कोई एक्शन किया तो मैंने उससे कहा कि थोड़ा दूर चलाओ. वो कहता है कि 'बाइक रोको.' मुझ पर विश्वास करिए वो दारू पिए हुए थे."
"मैं कोशिश करती हूं कि मैं उससे थोड़ा आगे चलूं ताकि वो अपनी गाड़ी मेरे बाइक के आगे लाकर न लगाए. उसी समय मेरा फ़्रेंड मेरे पीछे आता है और मुझे कवर करने की कोशिश करता है. हालांकि कार वाले ने मेरा लगातार पीछा किया और आख़िर में कट मारते हुए मुझे टक्कर मारकर निकल जाता है."
"जब उसने मुझे टक्कर मारी तो मेरे दोस्त ने उसे कार को रोकने को कहा. मेरे दोस्त ने उसे रेड लाइट पर फिर से रोका और गाड़ी से निकलने को कहा लेकिन उसने कहा कि 'मेरी ग़लती नहीं है.' और वो वहां से भाग गया."
इसके साथ ही महिला बाइकर सिया ने गुरुग्राम पुलिस से अपील की है कि वो इस मामले में कार्रवाई करे.
महिला बाइकर सिया ने इंस्टाग्राम पर सोमवार की शाम को एक बयान दिया. उन्होंने लिखा, "नमस्ते सभी को, और आप सभी के समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. मैंने देखा है कि कई लोग उस व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं, और मुझे एफ़आईआर के बारे में पूछने वाले संदेश भी मिल रहे हैं. मैं आज शाम तक अपने वकील के साथ मिलकर एफ़आईआर दर्ज कराऊंगी और क़ानूनी कार्रवाई करूंगी."
"मुझे न्यूज़ चैनलों और पत्रकारों से इंटरव्यू के लिए बहुत सारे अनुरोध भी मिल रहे हैं. कृपया धैर्य रखें और शांत रहें. मैं अपनी पहचान या चेहरा उजागर नहीं करना चाहती, और इस समय मैं कोई इंटरव्यू नहीं दूंगी."
"मुझे उम्मीद है कि हर कोई मेरे फैसले का सम्मान करेगा. मैं आपको अपडेट रखती रहूंगी. किसी भी जानकारी के लिए, कृपया मुझे इंस्टाग्राम पर डीएम करें. मेरे साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद."
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनकी पत्नी बेटिना ने पुष्टि की है कि उनकी शादी का कुछ ख़र्च रूस के एक कारोबारी ने उठाया.इस…
कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर जनता से यूपीआई पेमेंट के ज़रिए वसूली की तैयारी करने का आरोप लगाया है.पार्टी ने दावा किया है कि सरकार 2,000 रुपये से…
टेलीविज़न जगत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार 78वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स 2026 की घोषणा हो गई है.लॉस एंजेलिस के पीकॉक थिएटर में आयोजित समारोह में इस साल कॉमेडी और ड्रामा श्रेणियों…
कई लोगों अनदेखी मेहनत हमारे त्यौहारों को वास्तव में त्यौहार बनाती है; बताएगी पैरागॉन की नई फिल्मकोलकाता, सितंबर 2026: भारत के भरोसेमंद फुटवियर ब्रांड्स में से एक, पैरागॉन फुटवियर इस…
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने पाकिस्तान के आतंकवादी हमले का करारा जवाब देने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' को…
नई दिल्ली: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने ब्रिक्स सदस्यों से कहा कि वे मौजूदा फाइनेंशियल और ट्रेड सिस्टम पर निर्भरता कम करने के लिए अपनी राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कट्टर विरोधी पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा पहली बार उनकी सरकार के समर्थन में कूद पड़े हैं। उन्होंने भारत की अध्यक्षता में…