Select Date:

ब्रिक्स डिनर में शाकाहारी खाना देने पर क्या बोले योग गुरु रामदेव

Updated on 15-09-2026 01:35 PM
ब्रिक्स समिट में शाकाहारी खाने को लेकर उठे विवाद पर योग गुरु रामदेव ने प्रतिक्रिया दी है.

रामदेव ने कहा है कि दुनिया अब वीगन जीवनशैली की ओर बढ़ रही है और इस मुद्दे को धर्म के नज़रिए से नहीं देखा जाना चाहिए.

रामदेव ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से मंगलवार को कहा, "दुनिया पहले मांसाहारी भोजन से शाकाहारी भोजन की ओर बढ़ी, और अब दुनिया वीगन जीवनशैली की ओर बढ़ रही है. मुझे लगता है कि जो लोग इस पर सवाल उठाया रहे हैं, वो बौद्धिक दिवालियापन के शिकार हो गए हैं."

उन्होंने कहा, "हालांकि, क्या खाना है, यह हर व्यक्ति की अपनी इच्छा होती है. लेकिन विज्ञान और सेहत के नज़रिए से शाकाहारी भोजन फ़ायदेमंद है और वीगन भोजन उससे भी बेहतर है. इसलिए इस मुद्दे को धर्म से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए."

दरअसल, 'भारत मंडपम' में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान गाला डिनर आयोजित हुआ था.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, गाला डिनर में पनीर लबाबदार, गुच्छी मार्मिक, कैरट बीन पोरियल, ठक्कली बेले सारू, मिलेट पुलाव और बीट रूट रायता जैसे व्यंजन परोसे गए थे.

इसके बाद कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर दावा किया है कि "80% भारतीय मांसाहारी हैं."

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 September 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनकी पत्नी बेटिना ने पुष्टि की है कि उनकी शादी का कुछ ख़र्च रूस के एक कारोबारी ने उठाया.इस…
 15 September 2026
कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर जनता से यूपीआई पेमेंट के ज़रिए वसूली की तैयारी करने का आरोप लगाया है.पार्टी ने दावा किया है कि सरकार 2,000 रुपये से…
 15 September 2026
टेलीविज़न जगत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार 78वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स 2026 की घोषणा हो गई है.लॉस एंजेलिस के पीकॉक थिएटर में आयोजित समारोह में इस साल कॉमेडी और ड्रामा श्रेणियों…
 15 September 2026
ब्रिक्स समिट में शाकाहारी खाने को लेकर उठे विवाद पर योग गुरु रामदेव ने प्रतिक्रिया दी है.रामदेव ने कहा है कि दुनिया अब वीगन जीवनशैली की ओर बढ़ रही है…
 15 September 2026
हरियाणा के गुरुग्राम में रविवार को सिया नाम की जिस महिला बाइकर को एक कार सवार ने टक्कर मारी थी उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि वो घटना के…
 14 September 2026
कई लोगों अनदेखी मेहनत हमारे त्यौहारों को वास्तव में त्यौहार बनाती है; बताएगी पैरागॉन की नई फिल्मकोलकाता, सितंबर 2026: भारत के भरोसेमंद फुटवियर ब्रांड्स में से एक, पैरागॉन फुटवियर इस…
 14 September 2026
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने पाकिस्तान के आतंकवादी हमले का करारा जवाब देने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' को…
 14 September 2026
नई दिल्ली: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने ब्रिक्स सदस्यों से कहा कि वे मौजूदा फाइनेंशियल और ट्रेड सिस्टम पर निर्भरता कम करने के लिए अपनी राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार…
 14 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कट्टर विरोधी पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा पहली बार उनकी सरकार के समर्थन में कूद पड़े हैं। उन्होंने भारत की अध्यक्षता में…
Advt.