शहजाद पूनावाला का क्या पॉलिटिक्स से मोहभंग हो गया? बीजेपी छोड़ने की चर्चा गर्म
Updated on
31-07-2026 02:38 PM
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का राजनीति से क्या मोहभंग हो गया है? शहज़ाद पूनावाला ने अपने X बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' का पद हटा दिया है, जिससे उनके राजनीति छोड़ने की चर्चा शुरू हो गई है. इसके साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा यह भी है कि शहजाद पूनावाला ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है.
शहजाद पूनावाला ने पुराने इंटरव्यू के एक वीडियो क्लिप भी रीपोस्ट किए हैं, जिनमें वे सक्रिय राजनीति छोड़ने पर विचार करने की बात कर रहे हैं. हालांकि, शहजाद पूनावाले ने साफ तौर पर यह नहीं कहा है कि वो बीजेपी और सक्रिय राजनीति छोड़ रहे हैं.
गुरुवार को शहजाद ने अपने अपडेटेड X बायो का स्क्रीनशॉट Yr शेयर किया, जिसमें लिखा है, 'धर्म-इस्लाम, संस्कृति-हिंदू,विचारधारा- भारतीय, लेखक- GST की यात्रा, पीएम नरेंद्र मोदी के आजीवन अनुयायी. कैप्शन में बस इतना लिखा, मेरा अपडेटेड बायो.
शहजाद पूनावाल ने क्या छोड़ रहे राजनीति
बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने क्या राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है. यह बात इसीलिए कही जा रही कि उन्होंने खुद अपने X पर एक वीडियो ट्वीट किया है.
दिलचस्प बात यह है कि शहजाद के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अब भी बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता लिखा हुआ है. बायो बदलने के कुछ देर बाद उन्होंने अपने दो पुराने वीडियो भी दोबारा शेयर किए, जिनमें वह सक्रिय राजनीति छोड़ने की इच्छा का जिक्र करते नजर आए.
समाज सेवा राजनीति से कहीं बड़ी- पूनावाला
एक वीडियो में शहजाद पूनावाला कहते हैं कि समाज सेवा राजनीति से कहीं बड़ी है. उन्होंने बताया कि 2025 के लोकसभा चुनाव के बाद वह सक्रिय राजनीति छोड़ने का मन बना चुके थे. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरी बार सरकार बनने के बाद भावुक वीडियो देखने और पश्चिम बंगाल, दिल्ली, महाराष्ट्र व हरियाणा जैसे अहम चुनावों को देखते हुए उन्होंने पार्टी के लिए काम जारी रखने का फैसला किया.
38 वर्षीय शहजाद पूनावाला टीवी डिबेट और राजनीतिक मंचों पर बीजेपी का प्रमुख चेहरा रहे हैं. 2021 में उन्हें दिल्ली बीजेपी के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया था. उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी, लेकिन 2017 में राहुल गांधी के नेतृत्व और वंशवाद के मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध करने के बाद बीजेपी में शामिल हो गए थे. फिलहाल उनके ताजा कदम को लेकर चर्चाएं जरूर हैं, लेकिन उन्होंने राजनीति छोड़ने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
माकपा नेता वृंदा करात हेट स्पीच के एक मामले में बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को दी गई क्लीन चिट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं।…
पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट (Bankipur Vidhan Sabha Seat) पर गुरुवार (30 जुलाई, 2026) को हुए उपचुनाव के नतीजे आज (सोमवार) घोषित हो किए जाएंगे. इस सीट पर कुल 34.30…
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान भद्दी गालियां देने वाली लड़की रुचिका सिंह का…
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं. इस सीट पर बीजेपी के नीरज कुमार दूसरे नंबर…
नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।…
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव अपने दिल्ली स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी वहां अचानक हंगामा हो गया.समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इसी दौरान झड़प की…
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 3 अगस्त को मतगणना है। इससे पहले कई एग्जिट पोल की ओर से जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर को बढ़त मिलने की संभावना जताई…
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।…