Select Date:

होर्मुज़ बना नाक का सवाल, ट्रंप ने कहा-ईरान ग़लती माने या नतीजा भुगतने के लिए तैयार रहे

Updated on 11-07-2026 06:51 PM
अमेरिका चाहता है कि ईरान सार्वजनिक रूप से यह घोषणा करे कि होर्मुज़ स्ट्रेट खुला है और शनिवार को होने वाली बातचीत के तहत कॉमर्शियल जहाज़ों पर गोलीबारी रोकने का वादा करे.

अमेरिकी मीडिया ने नाम नहीं बताने वाले अधिकारियों के हवाले से कहा कि ईरान ने निजी तौर पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकारों से स्वीकार किया कि जहाज़ों पर गोलीबारी एक गलती थी.

हालांकि, ख़बरों के मुताबिक़ ईरान ने इसका जिम्मा अपने ही एक आंतरिक समूह पर डाला है, जो उसके नियंत्रण से बाहर है.

ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर इस सप्ताह हुई झड़पों के बावजूद दोनों पक्ष बातचीत जारी रखने पर सहमत हो गए हैं. व्हाइट हाउस ने इस घटना को युद्धविराम का उल्लंघन माना है.

ईरान ग़लती स्वीकार करे या नतीजों के लिए तैयार रहे'

जून में अमेरिका और ईरान ने युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. इसके तहत ईरान ने कॉमर्शियल जहाज़ों को सुरक्षित मार्ग देने पर भी सहमति जताई थी.

बीबीसी के अमेरिकी साझेदार सीबीएस न्यूज़ को वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि ईरान का कहना है कि कट्टरपंथियों का एक "बेकाबू" गुट वाणिज्यिक जहाज़ों पर गोलीबारी करके बातचीत को कमजोर करने की कोशिश कर रहा था.

एक अधिकारी ने टीवी नेटवर्क (सीबीएस न्यूज़ ) से कहा, "वे (ईरानी) फिर बातचीत की मेज पर लौटे और कहा, 'हमसे ग़लती हो गई. हमने ग़लती की. आइए बातचीत जारी रखते हैं.'"

शुक्रवार को पत्रकारों के साथ हुई ब्रीफिंग में अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्रीय मध्यस्थों के ज़रिए ईरानी नेतृत्व को संदेश भेजा गया है. इसमें मांग की गई है कि ईरान एक बयान जारी करे, जिसमें वह होर्मुज़ को खुला घोषित करे और वाणिज्यिक जहाज़ों पर गोलीबारी रोकने की घोषणा करे.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
अमेरिका चाहता है कि ईरान सार्वजनिक रूप से यह घोषणा करे कि होर्मुज़ स्ट्रेट खुला है और शनिवार को होने वाली बातचीत के तहत कॉमर्शियल जहाज़ों पर गोलीबारी रोकने का…
 11 July 2026
न्यूजीलैंड के ऐतिहासिक दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑकलैंड में अपने समकक्ष क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। पीएम मोदी ने भारत और न्यूजीलैंड को स्वाभाविक साझेदार…
 07 July 2026
अमेरिकी उद्यमी निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी ने भारत, पाकिस्तान और चीन के बीच पानी के मुद्दे पर तनातनी को लेकर बात की है। भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित करते…
 06 July 2026
इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की एक नसीहत का जवाब देते हुए भारत का ज़िक्र किया.नेतन्याहू ने दावा किया कि भारत में उनको प्यार…
 05 July 2026
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार में कुछ ईरानियों को रोते हुए देखकर हैरान हैं.अमेरिकी…
 05 July 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में उनके बेटे भी पहुंचे हैं। दिवंगत खामेनेई के तीन बेटों मसूद, मेसम और मुस्तफा ने तेहरान में मारे गए सुप्रीम…
 02 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2025 के लिए अपनी अनिवार्य वित्तीय घोषणा (फ़ाइनेंशियल डिस्क्लोज़र) में बताया है कि उन्होंने पिछले साल क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े कारोबार से एक अरब डॉलर से…
 30 June 2026
भारत और जापान लोकल-करेंसी सेटलमेंट फ्रेमवर्क (स्थानीय मुद्रा में लेनदेन की व्यवस्था) की योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। निक्केई एशिया की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई…
 29 June 2026
भारत ही नहीं इस साल यूरोप को भी तेज लू और तपती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. यहां तक कि वहां पर AC और घर को ठंडा रखने…
Advt.