भारत ने करारा जवाब दिया', सिंधु संधि पर चीन को जयशंकर के पलटवार से अमेरिकी एक्सपर्ट हुए खुश
Updated on
07-07-2026 04:40 PM
अमेरिकी उद्यमी निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी ने भारत, पाकिस्तान और चीन के बीच पानी के मुद्दे पर तनातनी को लेकर बात की है। भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित करते हुए पाकिस्तान की ओर जाने वाले पानी को रोकने की बात कही है। चीन ने इस पर इशारा किया कि वह भी भारत की ओर आने वाली नदियों के बहाव को प्रभावित कर सकता है। इस पर भारत की ओर से संकेत में दिए गए जवाब की रॉबर्ट कियोसाकी ने तारीफ की है। उन्होंने इसे आधुनिक भू-राजनीतिक युद्ध कहा है।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में अमेरिकी एंटरप्रेन्योर रॉबर्ट ने लिखा कि चीन ने भारत को पानी को लेकर धमकी दी तो भारत ने बिना कुछ कहे जवाब दे दिया। बीते साल भारत के सिंधु जल संधि को सस्पेंड करने के बाद भारतीय और चीनी अधिकारियों की पिछली बातों का जिक्र करते हुए रॉबर्ट ने बताया कि कैसे चीन ने इस स्थिति का फायदा उठाया।
'चीन विवाद में कूदा'
रॉबर्ट ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, '2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को सस्पेंड किया तो चीन इसमें कूद पड़ा। चीन के सीनियर पॉलिसी एडवाइजर विक्टर झिकाई गाओ ने कहा कि दूसरों के साथ वैसा व्यवहार ना करें जैसा आप अपने साथ नहीं चाहते। उन्होंने सीधे ब्रह्मपुत्र नदी की ओर इशारा किया।'
ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत में 'यारलुंग त्सांगपो' के नाम से निकलती है। इसके बाद यह भारत के पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश और असम से होकर बहती है। बंगाल की खाड़ी में गिरने से पहले बांग्लादेश में प्रवेश करती है। उन्होंने इशारा किया कि भारत से नदियां बहकर पाकिस्तान जाती हैं तो वैसे ही चीन से नदियां भारत में बहती हैं।
भारत ने अच्छा जवाब दिया: रॉबर्ट
रॉबर्ट कियोसाकी का कहना है कि भारत की प्रतिक्रिया आई लेकिन बिना किसी देश का नाम लिए आई। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक डिप्लोमैटिक फोरम में चीन का नाम लिए बिना कहा कि जो देश अपनी एनर्जी इम्पोर्ट के लिए समुद्री रास्तों पर निर्भर हैं, उन्हें इस बात पर गंभीरता से सोचना चाहिए कि वे उन देशों के साथ कैसे संबंध रखते हैं, जो उन रास्तों को प्रभावित कर सकते हैं।
अमेरिकी उद्यमी निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी ने भारत, पाकिस्तान और चीन के बीच पानी के मुद्दे पर तनातनी को लेकर बात की है। भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित करते…
इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की एक नसीहत का जवाब देते हुए भारत का ज़िक्र किया.नेतन्याहू ने दावा किया कि भारत में उनको प्यार…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार में कुछ ईरानियों को रोते हुए देखकर हैरान हैं.अमेरिकी…
ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में उनके बेटे भी पहुंचे हैं। दिवंगत खामेनेई के तीन बेटों मसूद, मेसम और मुस्तफा ने तेहरान में मारे गए सुप्रीम…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2025 के लिए अपनी अनिवार्य वित्तीय घोषणा (फ़ाइनेंशियल डिस्क्लोज़र) में बताया है कि उन्होंने पिछले साल क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े कारोबार से एक अरब डॉलर से…
भारत और जापान लोकल-करेंसी सेटलमेंट फ्रेमवर्क (स्थानीय मुद्रा में लेनदेन की व्यवस्था) की योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। निक्केई एशिया की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेबनान में इजरायल की सैन्य कार्रवाई पर नाराजगी जताई है. जी-7 समिट के दौरान उन्होंने कहा कि हिज्बुल्लाह से निपटने में सीरिया बेहतर भूमिका निभा…