Select Date:

सोनम वांगचुक के उपवास तोड़ने को कैसे देखा जा रहा है, अब आंदोलन का क्या होगा?

Updated on 24-07-2026 03:02 PM
सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में गुरुवार देर रात अपनी भूख हड़ताल ख़त्म कर दी.

एक्स पर हॉस्पिटल की तस्वीर साझा करते हुए सोनम वांगचुक ने लिखा, "अभी कुछ देर पहले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, डॉ. जितेंद्र सिंह और लेह-लद्दाख की एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मैंने 26 दिनों बाद अपना उपवास तोड़ा."

उन्होंने कहा, "इससे पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के 65 सांसद मुझसे मिलने आए थे या उन्होंने पत्र लिखकर मुझसे उपवास ख़त्म करने की अपील की थी. यह फ़ैसला अलग-अलग शर्तों पर लंबी बातचीत और देश में संभावित हिंसा की आशंका को देखते हुए लिया गया है.''

''तब तक आप सभी से अपील है कि किसी भी तरह की हिंसा को कहीं भी न होने देने के लिए पूरी तरह सतर्क रहें."

अनशन तोड़ने के बाद एक वीडियो संदेश जारी कर सोनम वांगचुक ने कहा है, ''मैंने उनसे लिखित आश्वासन लिया है. मंत्रियों ने लिखकर आश्वासन दिया है पेपर लीक रोकने के लिए सरकार ठोस क़दम उठाएगी और जिन छात्रों ने प्रश्न पत्र लीक होने के कारण आत्महत्या की, उनके परिजनों को उचित मुआवजा भी दिया जाएगा.''

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक्स पर लिखा, "हमें राहत और ख़ुशी है कि सोनम सर ने 26 दिनों बाद अपनी भूख हड़ताल ख़त्म कर दी. आपके असाधारण साहस और त्याग के लिए धन्यवाद, सर.''

''आपने अपनी जान दांव पर लगाकर पूरे देश की अंतरात्मा को झकझोर दिया. आपका जीवन इस देश के लिए बेहद अनमोल है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े तक जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा."

सोनम वांगचुक के उपवास तोड़ने से पहले बीजेपी के भीतर से आंदोलन में शामिल छात्रों के साथ पुलिस के व्यवहार पर सवाल उठने लगे थे.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में शिक्षा मंत्री रहे मुरली मनोहर जोशी ने गुरुवार शाम एक्स पर लिखा था, ''छात्रों की चिंताएं और सरोकार वास्तविक हैं. इन्हें सहानुभूति और दूरगामी समाधान की दृष्टि से हल किया जाना चाहिए. मुझे पूरी आशा है कि इसे केवल क़ानूनी और व्यवस्था की समस्या के रूप में नहीं देखा जाएगा, जिससे बलपूर्वक निपटा जाए. मुझे यह देखकर अत्यन्त पीड़ा हुई है कि महिलाओं पर निर्मम बल प्रयोग किया गया.''

दूसरी तरफ़ बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भी गुरुवार को एक्स पर लिखा कि पेपर लीक में उदासीनता बरती गई है.

निशिकांत दुबे ने लिखा था, ''प्रधानमंत्री मोदी जी ने पेपर लीक मामले में उदासीनता बरतने वाले शिक्षा सचिव को बदल दिया.''

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
माकपा नेता वृंदा करात हेट स्पीच के एक मामले में बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को दी गई क्लीन चिट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं।…
 03 August 2026
पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट (Bankipur Vidhan Sabha Seat) पर गुरुवार (30 जुलाई, 2026) को हुए उपचुनाव के नतीजे आज (सोमवार) घोषित हो किए जाएंगे. इस सीट पर कुल 34.30…
 03 August 2026
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान भद्दी गालियां देने वाली लड़की रुचिका सिंह का…
 03 August 2026
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं. इस सीट पर बीजेपी के नीरज कुमार दूसरे नंबर…
 02 August 2026
नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।…
 02 August 2026
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव अपने दिल्ली स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी वहां अचानक हंगामा हो गया.समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इसी दौरान झड़प की…
 02 August 2026
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 3 अगस्त को मतगणना है। इससे पहले कई एग्जिट पोल की ओर से जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर को बढ़त मिलने की संभावना जताई…
 02 August 2026
बांकीपुर विधानसभा सीट पर किस पार्टी और किस कैंडिडेट की जीत होगी ये 24 घंटे बाद वाले वक्त के गर्भ में है। लेकिन एक बात तो तय हो गई है…
 31 July 2026
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।…
Advt.