'गरीब बच्चे पैदा करेंगे तो गरीबी बढ़ेगी' पत्नी के विवादित बयान पर अशनीर ग्रोवर का जवाब
Updated on
07-07-2026 07:07 PM
नेटफ्लिक्स का शो 'लॉकअप: सच या सजा' सुर्खियों में है. रियलिटी शो में टेलीविजन की कई दिग्गज हस्तियों ने हिस्सा लिया है. भारतपे के फाउंडर अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन ने भी 'लॉकअप' में हिस्सा लिया है. इस वीकेंड माधुरी ने ऐसा खुलासा किया, जिससे सब हैरान रह गए.
वीकेंड पर माधुरी जैन ने खुलासा किया कि उन्हें तीसरा बच्चा ना होने का मलाल है. तीसरे बच्चे के लिए वो काफी लेट हो चुकी थीं. उन्होंने शो पर कहा- तीसरा बच्चा आपको जवान रखता है. अगर आप शाहरुख खान समेत सभी अमीर लोगों को देखें, तो उनके तीसरा बच्चा है. इसके बाद अशनीर की वाइफ ने जो कहा कि उससे हर ओर हंगामा मच गया है.
अपनी बात जारी रखते हुए माधुरी कहती हैं, हम दो हमारे दो वाली कहावत हर किसी पर लागू नहीं होती. जितने अमीर लोग जितने बच्चे पैदा करेंगे, उतनी ही अमीरी बढ़ेगी. जितने गरीब लोग बच्चे पैदा करेंगे, उतनी ही गरीबी बढ़ेगी. इस स्टेटमेंट के लिए माधुरी को ट्रोल किया जा रहा है.
ट्रोलिंग पर अशनीर का तंज
अशनीर ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर उन लोगों का जवाब दिया जो उनकी पत्नी मधुरी ग्रोवर के हालिया बयान पर उन्हें ट्रोल कर रहे थे. एक यूजर ने अशनीर को टैग करके लिखा: आपकी पत्नी ने हाल ही में कहा था कि अगर गरीबों के अधिक बच्चे होंगे तो गरीबी बढ़ेगी. कृपया अपनी 900 करोड़ की संपत्ति में से 1,800 परिवारों को ₹50 लाख-₹50 लाख दे दीजिए. उन 1,800 परिवारों के 3,200 बच्चे आराम से पल सकेंगे.
इस पर अशनीर ने सख्त और चुटीले अंदाज में कहा, भीख मांगने का तरीका थोड़ा सहज है. उनका यह जवाब तेजी से वायरल हो गया और कई लोगों ने उन्हें "अनफिल्टर्ड" और "हास्यप्रद" बताया. दूसरे यूजर ने लिखा कि जवाब बढ़िया है. काश सलमान भाई को भी दे पाते.
अब देखते हैं कि शो से बाहर निकलने के बाद माधुरी ट्रोलिंग पर कैसे रिएक्ट करती हैं. क्योंकि उन्हें शायद ही इस बात का अंदाजा है कि उन्होंने क्या कहा है.
नेटफ्लिक्स का शो 'लॉकअप: सच या सजा' सुर्खियों में है. रियलिटी शो में टेलीविजन की कई दिग्गज हस्तियों ने हिस्सा लिया है. भारतपे के फाउंडर अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी…
अहमद खान के डायरेक्शन में बनी अक्षय कुमार की कॉमेडी-एक्शन ड्रामा ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जबकि 25 जून को इसके पेड प्रिव्यू…
रियलिटी शो 'अलायंस' में इस बार ऐसा इमोशनल पल देखने को मिला, जिसने दर्शकों की आंखें नम कर दीं. एक्टर-सांसद रवि किशन अपनी बेटी रीवा किशन के साथ शो का हिस्सा…
मुंबई, जून, 2026: ज़ी सिनेमा अपने लगातार वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के काफिले के साथ दर्शकों के मनोरंजन का स्तर बढ़ा रहा है। हर हफ्ते नई और अलग कहानियाँ लेकर आने…