आमिर खान की शादी में पहुंचे राज ठाकरे, सोशल मीडिया पर आई गालियों की बाढ़, यूजर्स बोले- शर्म नहीं आती, कैसे हिंदू हो?
Updated on
06-07-2026 02:45 PM
आमिर खान ने अपनी पर्सनल जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू किया है। उन्होंने 5 जुलाई को बांद्रा स्थित अपने घर पर एक निजी समारोह में अपनी लंबे समय की पार्टनर गौरी स्प्रैट से शादी की। हालांकि इस नए जोड़े ने अभी तक मीडिया के सामने एक साथ आकर कोई बात नहीं की है, लेकिन इस निजी समारोह की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। शादी का एक वीडियो क्लिप और तस्वीरें काफी चर्चा में है, जिसमें एक्टर राज ठाकरे को विदा करते हुए दिख रहे हैं। राज ठाकरे इस समारोह में जोड़े को आशीर्वाद देने आए थे। हालांकि इन वीडियो और तस्वीर पर राज ठाकरे ट्रोल हो गए हैं।
ऑनलाइन वायरल हो रहे एक वीडियो में आमिर खान, जो साफ-सुथरे सफेद पारंपरिक कपड़ों में हैं, राज ठाकरे को गर्मजोशी से गले लगाते और फिर उन्हें खुद समारोह स्थल से बाहर तक छोड़ने जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अंदर की तस्वीरों में भी राज ठाकरे आमिर खान और गौरी की शादी की रस्मों के बीच आगे-आगे नजर आ रहे हैं
'राज ठाकरे को शर्म नहीं आई?'
आमिर खान की शादी में शामिल होने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही लोग भड़क गए। राज ठाकरे से सवाल पूछे जाने लगे। एक यूजर ने लिखा कि राज ठाकरे खुद को हिंदू सम्राट कहलवाते हैं, है ना? अगर उनकी नजर के सामने तथाकथित लव जिहाद हो रहा था, तो उन्हें अपनी बात पर कायम रहकर कार्रवाई करनी चाहिए थी। लेकिन इसके बजाय वे उसी कार्यक्रम में शामिल हो गए? क्या उन्हें शर्म नहीं आई? जो रोज गुजराती और बिहारी लोगों से मराठी बोलने की अपेक्षा करते हैं, वहां वे खुद कौन-सी भाषा बोल रहे थे? और देवेंद्र फडणवीस उस शादी में गए ही नहीं।
अहमद खान के डायरेक्शन में बनी अक्षय कुमार की कॉमेडी-एक्शन ड्रामा ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जबकि 25 जून को इसके पेड प्रिव्यू…
रियलिटी शो 'अलायंस' में इस बार ऐसा इमोशनल पल देखने को मिला, जिसने दर्शकों की आंखें नम कर दीं. एक्टर-सांसद रवि किशन अपनी बेटी रीवा किशन के साथ शो का हिस्सा…
मुंबई, जून, 2026: ज़ी सिनेमा अपने लगातार वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के काफिले के साथ दर्शकों के मनोरंजन का स्तर बढ़ा रहा है। हर हफ्ते नई और अलग कहानियाँ लेकर आने…
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया पेरेंट क्लब में शामिल हो चुके हैं. 42 की उम्र में एक्ट्रेस जुड़वा बेटों की मां बनी. शादी के 10 साल बाद उनकी झोली खुशियों…