तेंदुलकर फैमिली में सास-ननद पर भारी पड़ा बहू का गुलाबी लुक, सचिन के साथ कलर ट्यूनिंग लगी क्यूट, देखें फोटो
Updated on
18-09-2026 08:45 PM
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का परिवार अक्सर अपनी सादगी और पारिवारिक कार्यक्रमों को लेकर सुर्खियों में रहता है. हाल ही में तेंदुलकर परिवार की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें पूरा परिवार पारंपरिक लिबास में बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है. इस पारिवारिक समारोह के दौरान तेंदुलकर परिवार के हर सदस्य का अंदाज देखने लायक था. इस तस्वीर में सचिन तेंदुलकर और उनकी बहू सानिया की क्यूट कॉन्ट्रास्ट ट्यूनिंग ने भी फैंस का दिल जीत लिया. एक फ्रेम में परिवार के साथ खड़े सचिन तेंदुलकर का अंदाज और परिवार के अन्य सदस्यों की बॉन्डिंग बेहद प्यारी लग रही थी.
इस खास मौके पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनीं तेंदुलकर परिवार की बहू सानिया, जिनके ट्रेडिशनल लुक ने महफिल ही लूट ली. सानिया ने इस दौरान प्रसिद्ध डिजाइनर जोड़ी रिंपल और हरप्रीत लेबल की बेहद खूबसूरत ब्राइट पिंक यानी गुलाबी रंग की भारी-भरकम साड़ी पहनी थी. उनकी इस साड़ी पर सुनहरी जरी, सितारे और बारीक कढ़ाई का बेहतरीन काम किया गया था, जो इसे एक रिच और रॉयल लुक दे रहा था
सानिया की इस शानदार साड़ी का पल्लू और उसका बॉर्डर बेहद क्लासी नजर आ रहा था, जिसे उन्होंने बहुत ही ग्रेसफुली कैरी किया था. इसके साथ उन्होंने मैचिंग एब्बोरेटेड ब्लाउज पहना था, जिसकी कोहनी तक की स्लीव्स पर खूबसूरत बीड्स डिटेलिंग दी गई थी. परफेक्ट प्लीट्स और ओपन पल्लू स्टाइल में उन्होंने अपने इस ट्रेडिशनल अवतार को बेहद आत्मविश्वास के साथ फ्लॉन्ट किया
अपनी इस हैवी साड़ी के साथ सानिया ने ज्वेलरी में भी कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने कुंदन और अनकट डायमंड से बना एक खूबसूरत चोकर पहना था, जिसके नीचे हरे रंग के पन्ना ड्रॉप्स लटक रहे थे. इस स्टेटमेंट नेकपीस के साथ मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका और हाथों में खनकते कड़े उनके पूरे लुक को और ज्यादा संवार रहे थे
हेयर स्टाइल और मेकअप की बात करें तो सानिया ने अपने बालों को सॉफ्ट वेव्स के साथ हाफ-अप हाफ-डाउन स्टाइल में खुला रखा था. उनका मेकअप बेहद सटल, सॉफ्ट और नेचुरल रखा गया था, जो उनके चेहरे के नूर को और बढ़ा रहा था. उनके इस गॉर्जियस ब्राइडल लुक ने वहां मौजूद हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का परिवार अक्सर अपनी सादगी और पारिवारिक कार्यक्रमों को लेकर सुर्खियों में रहता है. हाल ही में तेंदुलकर परिवार की एक तस्वीर…
वैसे तो शतक लगाने के कई सारे रिकॉर्ड होते हैं। लेकिन आज हम आपको उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने वनडे में सबसे ज्यादा उम्र…
आगामी वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 वनडे और पांच टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है.वेस्टटइंडीज केखिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुनी गई टीम: शुभमन गिल (कप्तान)…
अफ़ग़ानिस्तान ने भारत को 160 रनों का लक्ष्य दिया है. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया था. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अफ़ग़ानिस्तान ने 20 ओवर में आठ…
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…