कंगना रनौत ने सौरव दास को कहा 'बेकार और बेरोजगार', बुरी तरह भड़कीं- उसकी उम्र में 2 नेशनल अवॉर्ड जीत लिए थे
Updated on
29-07-2026 12:38 PM
एक्ट्रेस से राजनेता बनीं कंगना रनौत ने हाल ही Gen Z के खिलाफ बहुत ही आपत्तिजनक और विवादित टिप्पणी की थी। साथ ही युवा पीढ़ी को 'गटर' कह दिया था, जिसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रवक्ता सौरव दास ने उन्हें करारा जवाब दिया था। लेकिन अब कंगना ने पलटवार किया है और एक बार फिर सौरव दास पर निशाना साधा है। कंगना ने सौरव दास को 'यूजलेस और बेरोजगार' कहा। साथ ही कहा कि उनकी उम्र में वह 2 नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी थीं।
कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सौरव दास के 'एएनआई' को दिए इंटरव्यू का क्लिप शेयर किया और उन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सौरव दास के स्टूडेंट होने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने अपनी उपलब्धियों की तुलना सौरव दास के करियर के अहम पड़ावों से की और उन्हें 'बेकार' कहा।
कंगना ने सौरव दास के छात्र होने पर उठाए सवाल
कंगना ने लिखा, 'मैंने इस व्यक्ति को गूगल पर सर्च किया और पता चला कि वह 28 साल का है, वह खुद को छात्र कैसे बताता है, यह मेरी समझ से परे है। हां, मैं पिछले 2 सालों से राजनीति में हूं, लेकिन पिछले 20 सालों से पब्लिक लाइफ में हूं। उनकी उम्र में मेरे पास 2 नेशनल अवॉर्ड थे। हां, एक नए सांसद के तौर पर मैं काम के बोझ से दबा हुआ महसूस कर रहा थी क्योंकि मैं एक फिल्ममेकर, परफॉर्मिंग आर्टिस्ट, प्रोड्यूसर, स्क्रीनराइटर और एंटरप्रेन्योर भी हूं।'
मैंने इस व्यक्ति को गूगल पर सर्च किया और पता चला कि वह 28 साल का है, वह खुद को छात्र कैसे बताता है, यह मेरी समझ से परे है। हां, मैं पिछले 2 सालों से राजनीति में हूं, लेकिन पिछले 20 सालों से पब्लिक लाइफ में हूं। उनकी उम्र में मेरे पास 2 नेशनल अवॉर्ड थे
कंगना रनौत, एक्ट्रेस और राजनेता
सौरव दास को कंगना ने कहा कि बेकार और बेरोजगार
कंगना ने आगे कहा कि लेकिन सौरव दास जैसे लोग सफल होने और डिमांड में बने रहने की चुनौतियों को नहीं समझ सकते। उन्होंने लिखा, 'लेकिन उनके जैसा कोई व्यक्ति जो पूरी तरह से बेकार और बेरोजगार है, वह कभी नहीं समझ पाएगा कि हर उम्र में और हर समय भारी डिमांड में रहने का क्या मतलब होता है। डियर सौरव, आपकी समस्याएं व्यक्तिगत हैं। आप कोई छात्र नहीं हैं, आप बस बेकार हैं। चलिए, कोई हुनर सीखने से शुरुआत करते हैं। यह शुरुआत करने के लिए एक अच्छी जगह है
माकपा नेता वृंदा करात हेट स्पीच के एक मामले में बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को दी गई क्लीन चिट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं।…
पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट (Bankipur Vidhan Sabha Seat) पर गुरुवार (30 जुलाई, 2026) को हुए उपचुनाव के नतीजे आज (सोमवार) घोषित हो किए जाएंगे. इस सीट पर कुल 34.30…
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान भद्दी गालियां देने वाली लड़की रुचिका सिंह का…
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं. इस सीट पर बीजेपी के नीरज कुमार दूसरे नंबर…
नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।…
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव अपने दिल्ली स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी वहां अचानक हंगामा हो गया.समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इसी दौरान झड़प की…
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 3 अगस्त को मतगणना है। इससे पहले कई एग्जिट पोल की ओर से जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर को बढ़त मिलने की संभावना जताई…
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।…