Select Date:

कंगना रनौत बोलीं- Gen Z हिंदू लड़कियां बदसूरत और भ्रष्‍ट, कइयों संग शारीरिक संबंध को मानती हैं आजादी

Updated on 28-07-2026 04:24 PM
कंगना रनौत पहले दिन से ही कॉकरोच जनता पार्टी और छात्र आंदोलन के ख‍िलाफ रही हैं। अब जब NEET पेपर लीक के कारण केंद्रीय श‍िक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्‍तीफा दे दिया है और मोदी सरकार बैकफुट पर है, तो अभ‍िनेत्री से राजनेता बनीं बीजेपी सांसद कंगना रनौत का पारा सातवें आसमान पर है। एक्‍ट्रेस ने अपनी नई इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी में Gen Z के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और विवादास्‍पद टिप्पणी की है। कंगना ने 'युवा हिंदू महिलाओं' पर हमला करते हुए उन्हें 'बदसूरत और भ्रष्ट' बताया है। यही नहीं, उन्‍होंने इस युवा पीढ़‍ी को 'गटर' कहते हुए 'ड्रग्स लेने, शराब पीने और कई लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने' का आरोप लगाया है
भारत भाग्‍य विधाता' की एक्‍ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी में युवा हिंदू महिलाओं पर निशाना साधते हुए लिखा है, 'सबसे चौंकाने वाला व्यवहार युवा हिंदू महिलाओं का है, जो उस आजादी को कमाए बिना स्वतंत्र करियर वाली महिलाओं की जिंदगी की नकल करना चाहती हैं। सच में स्वतंत्र महिलाएं बागी फैसले लेती हैं और बेबाक राय रखती हैं। वे लीक से हटकर करियर चुनती हैं और अपने कामों की जिम्मेदारी खुद लेती हैं, क्योंकि वे अपने दम पर होती हैं। वे ऐसा अपने माता-पिता या परिवार की कीमत पर नहीं करतीं।'

मैं उन्हें जेनरेशन गटर कहती हूं। उनमें से कुछ के पास सिस्टम को देने के लिए कुछ नहीं है। वे पढ़ाई में अच्छी नहीं हैं, लेकिन वे इतनी बदसूरत और भ्रष्ट हैं कि वे अच्छी गृहिणी भी नहीं बन सकतीं। फिर भी वे गर्व से ड्रग्स लेने, शराब पीने या बॉडी काउंट की अपनी आजादी का दिखावा करती हैं।
                      कंगना रनौत, सांसद और अभिनेत्री 

कंगना रनौत बोलीं- ये बेशर्मी से अपने माता-पिता की कमाई पर जीती हैं
कंगना रनौत यहीं नहीं रुकती हैं। वह आगे लिखती हैं, 'यहां तथाकथित पश्चिमी रंग में रंगी भारतीय महिलाओं की एक नई पीढ़ी है। मैं उन्हें 'जेनरेशन गटर' कहती हूं। उनमें से कुछ के पास सिस्टम को देने के लिए कुछ नहीं है। वे पढ़ाई में अच्छी नहीं हैं, लेकिन वे इतनी बदसूरत और भ्रष्ट हैं कि वे अच्छी गृहिणी भी नहीं बन सकतीं। फिर भी वे गर्व से ड्रग्स लेने, शराब पीने या बॉडी काउंट (कई लोगों के साथ शारीरिक संबंध) की अपनी आजादी का दिखावा करती हैं। असल में बिना स्वतंत्र हुए स्वतंत्र जिंदगी जीने के लिए लगातार लड़ते हुए बेशर्मी से अपने माता-पिता की कमाई पर जीती हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
माकपा नेता वृंदा करात हेट स्पीच के एक मामले में बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को दी गई क्लीन चिट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं।…
 03 August 2026
पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट (Bankipur Vidhan Sabha Seat) पर गुरुवार (30 जुलाई, 2026) को हुए उपचुनाव के नतीजे आज (सोमवार) घोषित हो किए जाएंगे. इस सीट पर कुल 34.30…
 03 August 2026
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान भद्दी गालियां देने वाली लड़की रुचिका सिंह का…
 03 August 2026
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं. इस सीट पर बीजेपी के नीरज कुमार दूसरे नंबर…
 02 August 2026
नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।…
 02 August 2026
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव अपने दिल्ली स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी वहां अचानक हंगामा हो गया.समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इसी दौरान झड़प की…
 02 August 2026
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 3 अगस्त को मतगणना है। इससे पहले कई एग्जिट पोल की ओर से जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर को बढ़त मिलने की संभावना जताई…
 02 August 2026
बांकीपुर विधानसभा सीट पर किस पार्टी और किस कैंडिडेट की जीत होगी ये 24 घंटे बाद वाले वक्त के गर्भ में है। लेकिन एक बात तो तय हो गई है…
 31 July 2026
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।…
Advt.