दिल्ली के विवेक विहार में भीषण अग्निकांड, AC में ब्लास्ट से 9 लोगों की मौत-
Updated on
03-05-2026 02:06 PM
दिल्ली के विवेक विहार स्थित एक इमारत में रविवार तड़के करीब 3:47 बजे भीषण आग लग गई. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग बुरी तरह झुलस गए हैं फायरकर्मियों ने बिल्डिंग में लगी आग पर काबू पा लिया है. फिलहाल कूलिंग ऑपरेशन जारी है. अधिकारियों ने हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है, क्योंकि सर्च ऑपरेशन अभी जारी है
फायर कर्मी ने बताया कि फायर कंट्रोल रूम को तड़के करीब 3:47 बजे सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही 14 फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने और बिल्डिंग में फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. बचाव दल ने धुएं के गुबार के बीच से 12 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर लिया है. हादसे में मरने वालों की संख्या 8 से बढ़कर 9 हो गई है और 4 अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
शुरुआती जांच में बिल्डिंग आग का कारण एसी ब्लास्ट बताया जा रहा है. आग किस मंजिल या हिस्से से शुरू हुई, इसकी जांच की जा रही है. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन कूलिंग की प्रक्रिया अभी-भी मौके पर चल रही है
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग के दूसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में एसी ब्लास्ट के कारण आग लगी थी जो तीसरी मंजिल तक पहुंच गई. बताया जा रहा है कि तीसरी मंजिल पर आग लपटें पहुंचने के बाद लोग फ्लैट में मौजूद लोग खुद को बचाने के लिए छत की ओर भागे, लेकिन छत का दरवाजा बंद था, जिसके बाद उनकी आग से मौत हो गई. वहीं, दूसरी मंजिल पर भी चार लोग मौजूद थे, जिसकी मौत हो गई है. वहीं, फायरकर्मियों का कहना है कि तीन लोगों के शव बिस्तर पर ही मिले हैं.
बिस्तर पर मिले तीन शव
पुलिस ने बताया कि विवेक विहार अग्निकांड में 9 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान 60 वर्षीय अरविंद पुत्र छोटे लाल, 58 वर्षीय अनीता जैन पत्नी अरविंद, 35 वर्षीय निशांत जैन पुत्र अरविंद जैन, अंचल जैन पत्नी निशांक जैन. इस हादसे में एक मासूम की भी मौत हो गई है. बच्चे की पहचान 1.5 वर्षीय म मास्टर आकाश जैन पुत्र निशांक जैन के रूप में हुई है. ये सभी लोग बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर रहते थे. पुलिस ने बताया कि पहली मंजिल पर मृत पाई गई महिला की पहचान 45 वर्षीय शिखा जैन पत्नी नवीन के रूप में हुई है.
वहीं, तीसरी मंजिल पर मृत पाए गए लोगों की पहचान 50 वर्षीय नितिन जैन, शैली जैन पत्नी नितिन के रूप में हुई है. जबकि एक घायल की पहचान 48 वर्षीय नवीन जैन के रूप में हुई है.
ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट भारत सरकार का एक बहुत बड़ा और महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है. यह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के सबसे दक्षिणी द्वीप ग्रेट निकोबार पर बनाया जा रहा…
नई दिल्ली, मई, 2026: इंटरनेट पर अपनी अलग पहचान बनाने की सोच रखने वाले संगठनों के लिए अब बड़ा मौका सामने आया है। इंटरनेट कॉर्पोरेशन फॉर असाइंड नेम्स एंड नंबर्स…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल नई दिल्ली में मिशन प्रमुखों के 11वें सम्मेलन को संबोधित किया। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि श्री मोदी ने विदेशों में भारत…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीयों के साथ गहरे संबंध बनाते हुये प्रौद्योगिकी और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देकर भारत की वैश्विक भागीदारी को मजबूत करने का आह्वान किया है।…
मुख्यमंत्री मोहन यादव का सपना विक्रमादित्य वैदिक घड़ी पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आम जनता तक इस वैदिक घड़ी के आकर्षण से…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह लगभग 5:20 बजे जागरण किया। उनके सुइट में गुनगुना पानी पहले से ही रखा गया था। नित्यक्रिया के बाद उन्होंने अदरक वाली चाय का…