पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों से संबंध, प्रौद्योगिकी व रणनीतिक साझेदारी से मजबूत वैश्विक भागीदारी का आह्वान किया
Updated on
01-05-2026 12:32 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीयों के साथ गहरे संबंध बनाते हुये प्रौद्योगिकी और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देकर भारत की वैश्विक भागीदारी को मजबूत करने का आह्वान किया है। श्री मोदी ने विदेश मंत्रालय के 11वें मिशन प्रमुख सम्मेलन में अपने विचार और सुझाव साझा किए तथा 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारत की कूटनीतिक गतिविधियों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। इस वर्ष के सम्मेलन का विषय था- 2047 के लिए भारतीय कूटनीति में सुधार। यह सम्मेलन 28 से 30 अप्रैल तक आयोजित किया गया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री को भविष्य के लिए तैयार कूटनीति, व्यापार, प्रौद्योगिकी और पर्यटन को बढ़ावा देने और भारत की गाथा को व्यापक बनाने पर प्रस्तुतियां भी दी गईं। श्री मोदी ने मिशन प्रमुखों से भारत की वैश्विक भागीदारी को मजबूत करने के संबंध में अंतर्दृष्टि और वरिष्ठ तथा युवा राजनयिकों के दृष्टिकोण भी सुने।
इस अवसर पर डॉ. जयशंकर ने कहा कि अस्थिर और अशांत विश्व में भारतीय कूटनीति राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाने और राष्ट्रीय लक्ष्य को सुरक्षित करने के लिए तत्पर है।
तीन दिवसीय सम्मेलन के दौरान, मिशन प्रमुखों ने योग सत्र, विचार-मंथन सत्र, टेबलटॉप अभ्यास और विभिन्न भू-राजनीतिक घटनाक्रमों, उभरती प्रौद्योगिकियों, भारत की गाथा और भविष्य के लिए तैयार कूटनीति पर विषयगत चर्चाओं में भाग लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल नई दिल्ली में मिशन प्रमुखों के 11वें सम्मेलन को संबोधित किया। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि श्री मोदी ने विदेशों में भारत…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीयों के साथ गहरे संबंध बनाते हुये प्रौद्योगिकी और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देकर भारत की वैश्विक भागीदारी को मजबूत करने का आह्वान किया है।…
मुख्यमंत्री मोहन यादव का सपना विक्रमादित्य वैदिक घड़ी पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आम जनता तक इस वैदिक घड़ी के आकर्षण से…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह लगभग 5:20 बजे जागरण किया। उनके सुइट में गुनगुना पानी पहले से ही रखा गया था। नित्यक्रिया के बाद उन्होंने अदरक वाली चाय का…
नई दिल्ली, 28 अप्रैल 2026।भारत स्पोर्ट्स मैनेजमेंट ग्रुप (BSMG) के तत्वावधान एवं प्रोफेसर (डॉ.) राजन वर्मा , Ph.D, संस्थापक एवं CEO, भारत स्पोर्ट्स मैनेजमेंट ग्रुप के कुशल मार्गदर्शन में नेशनल…
आम आदमी पार्टी के भीतर मचे सियासी भूचाल के बीच पार्टी के राज्यसभा सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उन्हें 'आजाद समूह' में शामिल…
पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण के चुनाव प्रचार से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ठाकुरनगर (उत्तर 24 परगना) में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.…