Select Date:

‘समाज की भलाई के लिए ठुकाई जरूरी…’, एनकाउंटर पॉलिटिक्स पर नकवी का बड़ा बयान

Updated on 19-10-2024 12:51 PM
एनकाउंटर पॉलिटिक्स पर बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि दंगाइयों की कुटाई देशहित के लिए जरूरी है। उन्होंने यहां तक समाज की व्यापक भलाई के लिए ठुकाई जरूरी हो जाती है। उनका यह बयान उस समय आया है जब यूप में एक बार फिर एनकाउंटर का मामला गरमा गया है। असल में बहराइच मामले में आरोपी को एनकाउंटर में घायल करने को लेकर विवाद खड़ा हुआ है।

एनकाउंटर पर नकवी की दो टूक
सपा प्रमुख अखिलेश यादव, AIMIM प्रमुख ओवैसी ने इसे बड़ा मुद्दा बनाते हुए राज्य की योगी सरकार को निशाने पर लिया है। तर्क दिया जा रहा है कि न्याय प्रक्रिया को पूरी तरह ध्वस्त करने की साजिश हो रही है। लेकिन इस विवाद के बीच ही पूर्व मंत्री नकवी ने राज्य सरकार का खुलकर बचाव किया है। उन्होंने दंगाइयों के खिलाफ सख्त एक्शन की वकालत की है। यहां तक बोला है कि सुरक्षा-सौहार्थ से युक्त किसी भी समाज के लिए जरूरी है और यह राज्य सरकार की भी जिम्मेदारी रहती है।
बहराइच में क्या हुआ था?
जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले बहराइच में हिंसा देखने को मिली थी। शोभा यात्रा के दौरान जब एक विशेष समुदाय की तरफ से पथराव हुआ, संघर्ष की स्थिति बन गई और गोलीबारी भी देखने को मिली। उसी गोलीबारी में राम गोपाल नाम के शख्स की मौत हुई, उसके शरीर पर चोट के कई दूसरे निशाने भी देखे गए। उसके बाद ही यूपी की कानून व्यवस्था सवालों में आ गई थी और मुद्दे पर राजनीति शुरू हुई।

योगी राज में ज्यादा एनकाउंटर?
उसके बाद पुलिस ने कई आरोपियों की धरपकड़ की और एनकाउंटर में दो को घायल भी किया। उसके एनकाउंटर के बाद से ही बहस छिड़ गई कि योगी राज में मुठभेड़ की घटनाएं काफी ज्यादा बढ़ चुकी हैं। यह अलग बात है कि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सबसे ज्यादा एनकाउंटर मुलायम सरकार के दौरान हुए थे, दूसरे नंबर पर मायावती का कार्यकाल आता है और फिर तीसरे पायदान पर वर्तमान सरकार की बारी आती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2024
Krishna janmabhoomi vivad: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह के विवाद के बारे में अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि यह…
 26 October 2024
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को चित्रकूट पहुंचे। यहां उन्होंने अनोखे अंदाज में लट्ठ भांजकर अपनी परंपरागत कला का प्रदर्शन किया और जनता का दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री…
 26 October 2024
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई टीम घोषित हो गई है। कांग्रेस पार्टी की ओर से एक कॉम्पैक्ट बॉडी घोषित की गई है जिसमें 17 उपाध्यक्षों के साथ 71…
 25 October 2024
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले उठापटक का दौर जारी है। बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान 25 अक्टूबर को कांग्रेस छोड़कर NCP (अजित गुट) में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार…
 25 October 2024
जबलपुर. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान केन्द्रीय कृषि मंत्री मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खजुराहो सांसद व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक भूपेंद्र सिंह…
 25 October 2024
helpline number: मुख्यमंत्री लाइन पर हैं, आपसे बात करेंगे। इसी माह की 28 तारीख को ये फोन सीएम हेल्पलाइन समेत किसी भी सरकारी प्लेटफॉर्म पर शिकायत करने वाले व्यक्ति के…
 24 October 2024
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं, जहां अजीत पवार गुट के उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आई तो भाजपा के सीनियर…
 24 October 2024
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दीपावली से पहले महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत वृद्धि के रूप में इस माह तीसरा उपहार दिया है।उत्तर प्रदेश की योगी सरकार…
 24 October 2024
भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव, मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव के पति हैं।अनुजेश करहल सीट पर अपने भतीजे तेज प्रताप यादव के सामने चुनावी मैदान में ठोकेंगे ताल।  उत्तर प्रदेश…
Advt.