Select Date:

राष्ट्रीय पैथोलॉजी दिवस समारोह में पैथोलॉजी क्विज़ का आयोजन

Updated on 12-04-2025 12:33 PM

रायपुर । पं. जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, रायपुर के पैथोलॉजी विभाग द्वारा राष्ट्रीय पैथोलॉजी दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व समारोह के रूप में एमबीबीएस छात्रों हेतु एक रोचक एवं ज्ञानवर्धक पैथोलॉजी क्विज का आयोजन किया गया। यह आयोजन छात्रों की शैक्षणिक क्षमता को विकसित करने, टीम भावना को प्रोत्साहन देने तथा पैथोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण विषय के प्रति उत्साह उत्पन्न करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। रैपिड फायर प्रश्नोत्तरी के साथ कुल 06 राउण्ड्स में प्रश्न पूछे गये। इस प्रतियोगिता में 03-03 विद्यार्थियों की 06 टीमों ने भाग लिया। ये सभी एम.बी.बी.एस. द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी हैं। कुछ प्रश्न दर्शक दीर्घा में उपस्थित चिकित्सा विद्यार्थियों से भी पूछे गये और सही उत्तर देने वालों को पुरस्कृत किया गया।

  इस आयोजन में विभागाध्यक्ष डॉ. अरविन्द नेरल की गरिमामयी उपस्थिति के साथ ही विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रोफेसर डॉ. राबिया परवीन सिद्दीकी, डॉ. चंद्रकला जोशी, डॉ. वर्षा पांडे, डॉ. विकास बोंबेश्वर, डॉ. रीति शर्मा, डॉ. रुचि वर्मा, डॉ. वनिता भास्कर, डॉ. अनुभव चंद्राकर, डॉ. कस्तुरी मंगरुलकर एवं डॉ. सरोज कुमारी उपस्थित रहे।

  प्रतियोगिता का संचालन क्विज मास्टर्स डॉ. सुदित पाल, डॉ. पुष्कर चौधरी, डॉ. मेधा वर्मा, डॉ. संध्या वर्मा एवं डॉ. सोनल चंद्राकर द्वारा अत्यंत रोचक एवं सुव्यवस्थित रूप से किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. अरविन्द नेरल ने अपने उद्बोधन में कहा- ऐसे शैक्षणिक प्रतियोगिताओं के आयोजन से विद्यार्थियों में विषय के प्रति रूचि रूझान पनपते हैं जिससे उन विषयों को पढ़ना ज्यादा आसान और आनंददायक हो जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2025
अंबिकापुर,छत्तीसगढ़ स्टेट पावर लिमिटेड अंबिकापुर के चीफ इंजीनियर कार्यालय का है जहां पर करोड़ों रुपए के फर्जी एवं कूट रचित दस्तावेज लगाकर ठेकेदार से मिली भगत कर ई.पी.एफ बोनस एवं…
 27 April 2025
बीजापुर: तेलंगाना और बीजापुर के बार्डर एरिया में चल रही मुठभेड़ अभी भी जारी है. सूत्रों के मुताबिक जवानों ने माओवादियों के छिपने की एक गुफा का पता लगाया है.…
 12 April 2025
महासमुंद । छत्तीसगढ़ शासन की लोककल्याणकारी पहल “सुशासन तिहार“ के अंतर्गत महासमुंद जिले में नागरिकों की समस्याओं के समाधान और प्रशासन से सीधे संवाद की प्रक्रिया उत्साहपूर्वक जारी है। कलेक्टर श्री…
 12 April 2025
रायपुर। रायपुर जिले में सुशासन तिहार उत्साह से मनाया जा रहा है। नगरीय निकायों के विभिन्न वार्डों में, ग्रामीण क्षेत्रों और पंचायतों के अलग अलग स्थानों में समाधान पेटी रखी गई…
 12 April 2025
रायपुर । पं. जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, रायपुर के पैथोलॉजी विभाग द्वारा राष्ट्रीय पैथोलॉजी दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व समारोह के रूप में एमबीबीएस छात्रों हेतु एक रोचक एवं ज्ञानवर्धक…
 12 April 2025
कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के स्टेट प्लान आॅफ एक्शन वर्ष 2024-25 के अनुसार माननीय श्री सत्येन्द्र साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा (छ0ग0)…
 12 April 2025
धमतरी। प्रदेश की अपर मुख्य सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, अध्यक्ष, व्यापम एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल तथा धमतरी जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्ले ने आज धमतरी शहर के सोरिद…
 12 April 2025
धमतरी। प्रदेश की अपर मुख्य सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, अध्यक्ष, व्यापम एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल तथा धमतरी जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती रेणी जी. पिल्ले ने आज कलेक्टोरेट में अधिकारियों की…
 12 April 2025
रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर आज  नन्द कुमार साहू ने छठवें अशासकीय अध्यक्ष के रुप में कार्यभार संभाल लिया। इसके पूर्व उन्होंने अपने कक्ष में पूजा-अर्चना की गई। …
Advt.