Select Date:

चुनौतियों का सामना कर आरडीए को अच्छी स्थिति में पहुंचाएंगे – ओ.पी. चौधरी

Updated on 12-04-2025 12:31 PM

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर आज  नन्द कुमार साहू ने छठवें अशासकीय अध्यक्ष के रुप में कार्यभार संभाल लिया। इसके पूर्व उन्होंने अपने कक्ष में पूजा-अर्चना की गई।  इस मौके पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  अरुण साव, आवास एवं पर्यावरण मंत्री  ओ.पी. चौधरी, सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम के विधायक  राजेश मूणत,विधायक सुनील कुमार सोनी, रायपुर उत्तर के विधायक  पुरन्दर मिश्रा, धरसींवा के विधायक  अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष  गौरीशंकर अग्रवाल, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार क्ल्याण मंडल के अध्यक्ष  राम प्रताप सिंह छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष  संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रीयल डेवलेपमेंट कार्पोरेशन लिमिटिड के अध्यक्ष  राजीव अग्रवाल, छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष  लोकेश कावडिया, छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज  छत्तीसगढ़ राज्य तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष  जितेन्द्र कुमार साहू, छत्तीसगढ़ लौहशिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष  प्रफुल्ल विश्वकर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष  अमरजीत सिंह छाबड़ा, नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति  सूर्यकांत राठौर, रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष  श्याम बैस, पूर्व उपाध्यक्ष  रमेश ठाकुर, नगर निगम रायपुर के की पार्षद और पूर्व पार्षद सहित कई पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा में आवास एवं पर्यावरण मंत्री  ओ. पी. चौधरी ने कहा कि आज से हम  नन्दकुमार साहू के नेतृत्व में हम आरडीए के माध्यम से रायपुर की विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। तमाम चुनौतियों का सामना करने के बाद भी हम आरडीए को एक अच्छी स्थिति में पहुंचाएंगे।  

कार्यक्रम में रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  कुन्दन कुमार ने स्वागत भाषण दिया तथा प्राधिकरण की गतिविधियों की जानकारी दी।  कार्यक्रम के बाद सैक्ड़ों लोगों ने  नन्द कुमार साहू को माला पहना कर उनके साथ फोटो ली। इस अवसर पर प्राधिकरण की अतिरिक्त सीईओ श्रीमती शिम्मी नाहिद सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2025
अंबिकापुर,छत्तीसगढ़ स्टेट पावर लिमिटेड अंबिकापुर के चीफ इंजीनियर कार्यालय का है जहां पर करोड़ों रुपए के फर्जी एवं कूट रचित दस्तावेज लगाकर ठेकेदार से मिली भगत कर ई.पी.एफ बोनस एवं…
 27 April 2025
बीजापुर: तेलंगाना और बीजापुर के बार्डर एरिया में चल रही मुठभेड़ अभी भी जारी है. सूत्रों के मुताबिक जवानों ने माओवादियों के छिपने की एक गुफा का पता लगाया है.…
 12 April 2025
महासमुंद । छत्तीसगढ़ शासन की लोककल्याणकारी पहल “सुशासन तिहार“ के अंतर्गत महासमुंद जिले में नागरिकों की समस्याओं के समाधान और प्रशासन से सीधे संवाद की प्रक्रिया उत्साहपूर्वक जारी है। कलेक्टर श्री…
 12 April 2025
रायपुर। रायपुर जिले में सुशासन तिहार उत्साह से मनाया जा रहा है। नगरीय निकायों के विभिन्न वार्डों में, ग्रामीण क्षेत्रों और पंचायतों के अलग अलग स्थानों में समाधान पेटी रखी गई…
 12 April 2025
रायपुर । पं. जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, रायपुर के पैथोलॉजी विभाग द्वारा राष्ट्रीय पैथोलॉजी दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व समारोह के रूप में एमबीबीएस छात्रों हेतु एक रोचक एवं ज्ञानवर्धक…
 12 April 2025
कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के स्टेट प्लान आॅफ एक्शन वर्ष 2024-25 के अनुसार माननीय श्री सत्येन्द्र साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा (छ0ग0)…
 12 April 2025
धमतरी। प्रदेश की अपर मुख्य सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, अध्यक्ष, व्यापम एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल तथा धमतरी जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्ले ने आज धमतरी शहर के सोरिद…
 12 April 2025
धमतरी। प्रदेश की अपर मुख्य सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, अध्यक्ष, व्यापम एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल तथा धमतरी जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती रेणी जी. पिल्ले ने आज कलेक्टोरेट में अधिकारियों की…
 12 April 2025
रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर आज  नन्द कुमार साहू ने छठवें अशासकीय अध्यक्ष के रुप में कार्यभार संभाल लिया। इसके पूर्व उन्होंने अपने कक्ष में पूजा-अर्चना की गई। …
Advt.