Select Date:

PM मोदी, 19 राज्यों के सीएम बनेंगे गवाह, हरियाणा में सैनी के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी

Updated on 16-10-2024 03:41 PM
हरियाणा में भाजपा की जीत के बाद नायब सिंह सैनी दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की कमान संभालेंगे। बुधवार को अनिल विज और कृष्ण बेदी द्वारा उनके नाम का प्रस्ताव रखने के बाद उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर यानी गुरुवार को सीएम पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह को भव्य और यादगार बनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी है। पंचकुला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे। पीएम मोदी मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के साथ-साथ राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक भी करेंगे। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्रियों और 18 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को सीएम नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी (यूटी), राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री इस समारोह में शामिल हो सकते हैं। भाजपा के राज्य सह-मीडिया प्रभारी शमशेर खड़क ने पुष्टि की कि इसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। शमशेर खड़क ने बताया, "राजनीतिक हस्तियों के अलावा हमने खिलाड़ियों, उद्योगपतियों, डॉक्टरों, अधिवक्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों को इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए आमंत्रित किया है। मंडल से लेकर राज्य स्तर तक के पार्टी पदाधिकारियों को भी इस समारोह का गवाह बनने के लिए आमंत्रित किया गया है।"
कार्यक्रम के लिए 35 आईएएस अधिकारियों को संपर्क-सह-प्रोटोकॉल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है जो अतिथियों के निजी सचिवों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे ताकि कार्यक्रम स्थल का विवरण, मिनट-टू-मिनट शेड्यूलिंग सहित सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। इनमें से कुछ अधिकारी डिप्टी कमिश्नर के पद पर हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में सहायता के लिए आईएएस अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में एचसीएस और पुलिस कर्मियों को नियुक्त किया गया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, "ड्यूटी प्रोटोकॉल अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि वीवीआईपी और गणमान्य व्यक्तियों का आगमन और प्रस्थान पर समय पर स्वागत और विदाई हो।" बयान में कहा गया है, "वे आमंत्रित लोगों को उनके आवास तक ले जाएंगे, कमरों का सुचारू आवंटन, समय पर भोजन सुनिश्चित करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि वे कार्यक्रम स्थल पर आराम से बैठें।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2024
Krishna janmabhoomi vivad: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह के विवाद के बारे में अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि यह…
 26 October 2024
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को चित्रकूट पहुंचे। यहां उन्होंने अनोखे अंदाज में लट्ठ भांजकर अपनी परंपरागत कला का प्रदर्शन किया और जनता का दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री…
 26 October 2024
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई टीम घोषित हो गई है। कांग्रेस पार्टी की ओर से एक कॉम्पैक्ट बॉडी घोषित की गई है जिसमें 17 उपाध्यक्षों के साथ 71…
 25 October 2024
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले उठापटक का दौर जारी है। बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान 25 अक्टूबर को कांग्रेस छोड़कर NCP (अजित गुट) में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार…
 25 October 2024
जबलपुर. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान केन्द्रीय कृषि मंत्री मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खजुराहो सांसद व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक भूपेंद्र सिंह…
 25 October 2024
helpline number: मुख्यमंत्री लाइन पर हैं, आपसे बात करेंगे। इसी माह की 28 तारीख को ये फोन सीएम हेल्पलाइन समेत किसी भी सरकारी प्लेटफॉर्म पर शिकायत करने वाले व्यक्ति के…
 24 October 2024
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं, जहां अजीत पवार गुट के उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आई तो भाजपा के सीनियर…
 24 October 2024
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दीपावली से पहले महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत वृद्धि के रूप में इस माह तीसरा उपहार दिया है।उत्तर प्रदेश की योगी सरकार…
 24 October 2024
भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव, मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव के पति हैं।अनुजेश करहल सीट पर अपने भतीजे तेज प्रताप यादव के सामने चुनावी मैदान में ठोकेंगे ताल।  उत्तर प्रदेश…
Advt.