राहुल गांधी बोले-धर्मेंद्र प्रधान को दूसरे मंत्रालय भेजने की तैयारी, लेकिन छात्र इस्तीफा से कम पर नहीं मानेंगे
Updated on
25-07-2026 04:28 PM
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज एक बार फिर से प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने इस दौरान छात्रों की तीन मांगें रखी हैं। उन्होंने कहा कि इन मांगों पर कोई समझौता नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि छात्रों कि पहली मांग यह है कि शिक्षा मंत्री को तुरंत हटाया जाए, क्योंकि वे भ्रष्ट और अयोग्य हैं और अपने काम के लिए सही नहीं हैं।
धर्मेंद्र प्रधान को दूसरे मंत्रालय भेजने की तैयारी
मोदी जी की कैबिनेट में इस बात पर चर्चा हो रही है कि धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय से हटाकर किसी दूसरे मंत्रालय में भेज दिया जाए। भारत के छात्रों को यह मंज़ूर नहीं है। यह किसी को भी मंज़ूर नहीं है। इसकी वजह यह है कि प्रधान भ्रष्टाचार और भारत के बच्चों के भविष्य के साथ जो हुआ है, उसकी निशानी हैं।
वे इस देश की सबसे कीमती चीज यानी हमारे छात्रों और उनके भविष्य को बर्बाद करने के प्रतीक हैं। इसलिए, धर्मेंद्र प्रधान को इधर-उधर करने, आगे-पीछे करने या किसी और पद पर भेजने जैसी कोई बात नहीं होगी। धर्मेंद्र प्रधान को हटाना ही होगा।
छात्रों की दूसरी मांग
दूसरी बात कि यह युवती घायल है। कल मैंने आपको एक युवक दिखाया था जिसकी आंख में गोली लगी थी, और ऐसे हजारों युवा हैं जिनके पैर और सिर लाठीचार्ज में टूट गए हैं और जिनके शरीर में छर्रे लगे हैं। जिन लोगों ने ऐसा किया है। चाहे वे इसे आयोजित करने वाले हों या इसे अंजाम देने वाले हों उन्हें सजा मिलनी चाहिए और उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।
छात्रों की तीसरी मांग
राहुल गांधी ने कहा कि तीसरी मांग यह है कि इस पूरे तंत्र के मुखिया, यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को, छात्रों और देश के भविष्य के साथ जो कुछ भी हुआ है, उसके लिए माफी मांगनी होगी।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह वही सिस्टम है जो उन पर हमला कर रहा है। मैंने उनसे अंदर यही बात कही। मैंने कहा, चिंता मत करो। घबराओ मत। भारत सरकार की पूरी ताकत, सरकार का हर एक व्यक्ति भी आपको प्रदर्शन स्थल से नहीं हटा सकता।
माकपा नेता वृंदा करात हेट स्पीच के एक मामले में बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को दी गई क्लीन चिट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं।…
पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट (Bankipur Vidhan Sabha Seat) पर गुरुवार (30 जुलाई, 2026) को हुए उपचुनाव के नतीजे आज (सोमवार) घोषित हो किए जाएंगे. इस सीट पर कुल 34.30…
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान भद्दी गालियां देने वाली लड़की रुचिका सिंह का…
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं. इस सीट पर बीजेपी के नीरज कुमार दूसरे नंबर…
नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।…
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव अपने दिल्ली स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी वहां अचानक हंगामा हो गया.समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इसी दौरान झड़प की…
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 3 अगस्त को मतगणना है। इससे पहले कई एग्जिट पोल की ओर से जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर को बढ़त मिलने की संभावना जताई…
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।…