राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय का इस्तीफ़ा किया मंज़ूर, कृष्ण मोहन होंगे अंतरिम महामंत्री
Updated on
06-07-2026 09:37 PM
अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले के बाद सोमवार को पहली बार श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई. इस बैठक में ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफ़ा स्वीकार किया गया.
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने मीडिया के साथ बातचीत में इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि उनकी जगह कृष्ण मोहन को अंतरिम महामंत्री बनाया गया है. नए महामंत्री की नियुक्ति होने तक वो इस पद पर रहेंगे.
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने बताया कि ख़ास अधिकारियों की नियुक्ति करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है और 22 जुलाई को ट्रस्ट की दोबारा बैठक होगी.
उन्होंने उम्मीद जताई कि 22 जुलाई को जब दोबारा बैठक होगी तब तक एसआईटी की रिपोर्ट भी आ जाएगी.
चंपत राय ने राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी और गबन के आरोपों के बीच बीते महीने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था.
26 जून से चंपत राय के इस्तीफ़े की ख़बरें आ रही थीं लेकिन ट्रस्ट की ओर से 27 जून को एक पत्र जारी कर इस्तीफ़े की जानकारी दी गई थी.
बैठक के बाद ट्रस्ट ने क्या बताया?
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने पत्रकारों से कहा कि अपराधियों को उचित दंड मिलेगा क्योंकि उन्हें न्यायालय पर विश्वास है.
इसके साथ ही उन्होंने हिंदू समुदाय से अपील करते हुए कहा कि वो अफ़वाहों पर भरोसा न करे और अगर किसी को उनकी कोई चीज़ खोने की कोई आशंका है तो राम मंदिर के कार्यलाय में आकर पूछताछ करें.
गोविंद देव गिरी ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट के पास 2800 चीज़ों का रजिस्टर है और उसकी जांच की जा सकती है.
इसके अलावा कोषाध्यक्ष ने इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी को लेकर कहा गया कि "संपूर्ण राष्ट्र में जो हो-हल्ला मचाया गया है उससे इरादे साफ़ नहीं हैं, जो राम भक्ति का पाठ पढ़ाने की बात कर रहे हैं, उन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलाईं. राम भक्ति के विरोध में काम करने वाले लोगों के दिलों में जो झूठा ज्वार दिखावे के लिए दिखा है वो साधारण नहीं है, इसका मुख्य उद्देश्य हिंदुओं को बांटना है."
"कई संघर्षों के पश्चात ये मंदिर बना, लोगों ने इसके लिए अपने प्राणों, परिवारों और करियर की चिंता नहीं की. चढ़ावा चोरी का काम गिनती के समय हुआ है, उससे हम दुखी हैं. चोरी छोटी हुई या बड़ी हुई, ये बात बाद में आती है लेकिन जिस तरह का वातावरण बना वो चिंता की बात है."
अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले के बाद सोमवार को पहली बार श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई. इस बैठक में ट्रस्ट के महामंत्री चंपत…
ईरान ने सोमवार को अपने दिवंगत सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने पर भारत का आभार जताया.भारत में ईरान के दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए.समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो…
गुजरात के सबसे बड़े प्रीमियम रिटेल और F&B डेस्टिनेशन, पैलेडियम अहमदाबाद में 50 से ज़्यादा मशहूर डाइनिंग ब्रांड मौजूद हैं। अब यहाँ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर रेस्टोरेंट ब्रांड 'नैंडोज़' का…
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने रामभक्तों के नाम खुला पत्र जारी कर कहा है कि दोषियों को…
सरकार कहती है E20 पेट्रोल फ्यूचर का फ्यूल है. कंपनियां कहती हैं गाड़ियां पूरी तरह तैयार हैं. लेकिन जब किसी की लाखों रुपये की गाड़ी सड़क पर जवाब दे देती…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने संबोधन में 'पंचायत' वेब सीरीज का लोकप्रिय संवाद 'सुन रहे हो न, विनोद' का इस्तेमाल किया, जिससे वहां मौजूद लोगों ने तुरंत तालियां…