ई20 पेट्रोल पर ऑटो उद्योग की प्रेस कॉन्फ़्रेंस, एक कंपनी के शीर्ष अधिकारी के बयानों में विरोधाभास
Updated on
05-07-2026 01:47 PM
बीते कुछ दिनों से पेट्रोल में इथेनॉल मिलाए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो काफ़ी वायरल हो रहे हैं जिनमें वाहन मालिक दावा कर रहे हैं कि इससे इंजन ख़राब हो रहा है और माइलेज पर काफ़ी असर पड़ रहा है.
हालांकि भारत सरकार के तहत आने वाले पेट्रोलियम मंत्रालय ने इन दावों को 'मिथक' क़रार दिया है.
शनिवार को इथेनॉल को लेकर ऑटो उद्योग से जुड़े एक्सपर्ट्स ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस की जिसमें इथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की.
इस बीच सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि डीज़ल में भी ब्लेंडिंग करने की तैयारी है.
गडकरी ने कहा, "भारत अपने बायोफ्यूल ट्रांज़िशन के अगले चरण की तैयारी कर रहा है, जिसके तहत डीज़ल में 15 प्रतिशत तक आइसोब्यूटेनॉल मिलाने की योजना है." आइसोब्यूटेनॉल को भी इथेनॉल से बनाया जाएगा.
दिलचस्प है कि टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के कंट्री हेड और एग्ज़ीक्युटिव वाईस प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट अफ़ेयर्स एंड गवर्नेंस) विक्रम गुलाटी ने इस प्रेस कॉन्फ़्रेंस में इसे परफ़ॉर्मेंस के मामले में 'बेहतरीन ईंधन' बताया जबकि एक दिन पहले ही एक इंटरव्यू में गुलाटी ने कहा था कि "बेशक फ़्यूल एफ़िशिएंसी में कुछ कमी आती है."
कुछ दिन पहले ही पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सरकार के ई20 इथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम का बचाव करते हुए सोशल मीडिया पर फैल रहे दावों को 'ग़लत जानकारी' बताया था.
मनी कंट्रोल के अनुसार, मंत्रालय ने उन दावों को ख़ारिज किया जिसमें कहा गया था कि इथेनॉल के उत्पादन में ज़रूरत से ज़्यादा पानी का इस्तेमाल होता है, इथेनॉल के इस्तेमाल से वाहनों के इंजन को नुक़सान पहुंचता है, बीमा या वारंटी अमान्य हो जाती है या पर्यावरण को नुक़सान पहुंचता है
शनिवार को जिन तीन एक्सपर्ट्स ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस की उनमें विक्रम गुलाटी के अलावा मारुति सुज़ुकी के इंडिया कॉर्पोरेट अफ़ेयर्स सीनियर एग्ज़ीक्युटिव ऑफ़िसर राहुल भारती और एक्सपर्ट वर्तिका शुक्ला शामिल थीं.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने रामभक्तों के नाम खुला पत्र जारी कर कहा है कि दोषियों को…
सरकार कहती है E20 पेट्रोल फ्यूचर का फ्यूल है. कंपनियां कहती हैं गाड़ियां पूरी तरह तैयार हैं. लेकिन जब किसी की लाखों रुपये की गाड़ी सड़क पर जवाब दे देती…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने संबोधन में 'पंचायत' वेब सीरीज का लोकप्रिय संवाद 'सुन रहे हो न, विनोद' का इस्तेमाल किया, जिससे वहां मौजूद लोगों ने तुरंत तालियां…
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, एक-एक कर उनसे करीबी साथ छोड़ रहे हैं। शनिवार को चंद्रिमा भट्टाचार्य ने…
तृणमूल कांग्रेस में शुक्रवार को एक अहम घटनाक्रम हुआ. टीएमसी के ऋतब्रत खेमे ने कोलकाता स्थित पार्टी के दफ्तर पर 'कब्जा' कर लिया है. ऋतब्रत बनर्जी ऑफिस ताला लगाकर चाबी…
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय से लेकर, अनिल मिश्रा, गोपाल राव की मुश्किल बढ़ती जा रही हैं. चढ़ावा चोरी मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है,…
अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट चढ़ावा चोरी मामले की जांच में बैंक ऑफ बड़ौदा के अयोध्या ब्रांच ने पुलिस नोटिस के बाद अपनी भूमिका को लेकर सफाई दी है.…