बिकिनी में हीरोइन-रोमांस करने में छूटे थे रणवीर सिंह के पसीने, बोल्ड शूट से पहले हुए अनकंफर्टेबल
Updated on
15-04-2026 03:41 PM
एक्ट्रेस सोनाली राउत ने बताया कि रणवीर सिंह अपने पहले बोल्ड शूट के दौरान नर्वस थे. उस वक्त सोनाली ने रणवीर को कंफर्टेबल करने में मदद की थी. एक्ट्रेस के मुताबिक, तब रणवीर थोड़े शर्मीले थे.
धुरंधर स्टार रणवीर सिंह की पावरहाउस एनर्जी की दुनिया दीवानी है. उनका बेबाक और मस्तमौला अंदाज फैंस के बीच हिट है. वो जहां जाते हैं समां बांध देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर हमेशा से ऐसे नहीं थे. करियर के शुरुआती दिनों में वो शर्मीले थे. एक्ट्रेस सोनाली राउत में ऐसा ही एक किस्सा शेयर किया है.
जब शूटिंग से पहले नर्वस थे रणवीर
दोनों ने सालों पहले एक बोल्ड शूट किया था. एक्ट्रेस के मुताबिक, रणवीर अपना पहला बिकिनी शूट करते हुए नर्वस थे. तब सोनाली ने एक्टर को कंफर्टेबल फील कराया था. तब वो इंडस्ट्री में नए थे इसलिए थोड़ा शर्मीले थे. सोनाली के मुताबिक, आज वो एक अलग ही रणवीर सिंह देखती हैं. जो फुलऑन जोश से भरा हुआ है. फिल्मीबीट को दिए इंटरव्यू में सोनाली ने कहा- मैं जिस रणवीर को जानती हूं वो अलग है. मैंने उनके साथ एक शूट किया था. रणवीर ने सालों बाद वो सेम शूट वाणी कपूर के साथ किया था. मेरे साथ काम करते हुए रणवीर स्वीट और फ्रेंडली थे. तब वो इतना फुल ऑफ एनर्जी नहीं थे. वो बिकिनी शूट की वजह से शरमा रहे थे.
वो शूट काफी बोल्ड था, ग्लैमरस था. रणवीर ने कहा था- ये मेरा पहला ऐसा शूट है. जो इतना ग्लैमरस है. वो भी बिकिनी पहनी हुई लड़की के साथ. वो थोड़ा असहज थे. वो च्विंगम खा रहे थे. परफ्यूम लगा रहे थे. मैं चिल थी. फोटोग्राफर ने मुझे कहा- सोनाली, रणवीर को असहज फील मत कराना. क्योंकि तुम ओके हो. लेकिन वो थोड़ा नर्वस है. प्लीज उसे कंफर्टेबल करने में मदद करना.
सोनाली ने बताया कि उन्होंने रणवीर को धुरंधर की इमेज से अलग शांत, स्वीट और नर्वस देखा. रणवीर ने उन्हें कहा था- सोनाली ये मेरा पहला शूट है. मैंने कपड़े पहने हैं. तब सोनाली ने कहा- हां तुमने तो शूट के लिए कपड़े पहने हैं तो फिर क्यों नवर्स हो? वायरल शूट में सोनाली बिकिनी में थीं. वहीं रणवीर सूट पैंट में. सोनाली और रणवीर ने रोमांटिक पोज दिए थे. एक सीन में वो रणवीर के कंधों पर बैठी हुई दिखीं.
रणवीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस वक्त वो हिंदी सिनेमा के सबसे ज्यादा डिमांड में चल रहे एक्टर हैं. उनकी धुरंधर फ्रैंचाइजी ने वर्ल्डवाइड 3000 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर इतिहास रचा है.
धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। डकैत आई, भूत बंगला आई, लेकिन कोई भी धुरंधर 2 की कमाई की रफ्तार…
मृणाल ठाकुर को हालिया रिलीज फिल्म डकैत में देखा गया है. इस फिल्म में एक्ट्रेस अदिवी शेष के साथ नजर आ रही हैं. इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में मृणाल ठाकुर…
नई दिल्ली. संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' ने अपनी रिलीज के लिए इंडियन कैलेंडर का सबसे इंपॉर्टेंट वीकेंड चुना है. यह फिल्म गुरुवार, 21 जनवरी 2027 को दुनिया…
मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, अप्रैल 2026: कुछ किरदार सिर्फ पर्दे पर जादू नहीं दिखाते, बल्कि उसे दिल से महसूस भी कराते हैं और तनु खान के लिए यह सफर बिल्कुल…
एक्ट्रेस सोनाली राउत ने बताया कि रणवीर सिंह अपने पहले बोल्ड शूट के दौरान नर्वस थे. उस वक्त सोनाली ने रणवीर को कंफर्टेबल करने में मदद की थी. एक्ट्रेस के…
शक्ति मोहन को 'डांस इंडिया डांस 2' जीतने के बाद फेम मिला। तब से, वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक जानी-मानी कोरियोग्राफर बन चुकी हैं और अपना खुद का डांस…