मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, छोड़ा रेल राज्यमंत्री का पद
Updated on
24-07-2026 09:52 PM
पीएम मोदी की कैबिनेट से रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इस्तीफा दे दिया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर केंद्रीय मंत्रिपरिषद से रवनीत सिंह का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है. यह निर्णय भारतीय संविधान के आर्टिकल 75(2) के तहत लिया गया है. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस्तीफा तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.बता दें रवनीत सिंह बिट्टू का राज्यसभा कार्यकाल 21 जून को ही समाप्त हो गया था
भाजपा ने 18 जून को हुए राज्यसभा चुनाव में रवनीत बिट्टू को दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया था. इसके बावजूद बिट्टू से अब तक इस्तीफा नहीं मांगा गया था. अब शुक्रवार को रवनीत बिट्टू का इ्स्तीफा मंजूर कर लिया गया है. लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस नेता केसी. वेणुगोपाल के राज्यसभा सीट छोड़ने से रिक्त हुई राजस्थान की सीट पर बिट्टू को शेष कार्यकाल के लिए राज्यसभा भेजा गया था.
रवनीत सिंह बिट्टू ने X पर लिखा पोस्ट
इस्तीफा मंजूरी के बाद रवनीत सिंह बिट्टू ने X पर एक पोस्ट में लिखा कि, 'मैं भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में देश की सेवा करने का अवसर दिया. भारत की जनता, विशेषकर मेरे प्रिय पंजाब की सेवा करना मेरे लिए अत्यंत सम्मान और गर्व की बात रही है. मैं सेवा, राष्ट्रवाद और पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रतिबद्ध हूं. जनसेवा का मेरा यह सफर अब नए उत्साह, नई ऊर्जा और और भी अधिक समर्पण के साथ आगे जारी रहेगा.'
माकपा नेता वृंदा करात हेट स्पीच के एक मामले में बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को दी गई क्लीन चिट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं।…
पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट (Bankipur Vidhan Sabha Seat) पर गुरुवार (30 जुलाई, 2026) को हुए उपचुनाव के नतीजे आज (सोमवार) घोषित हो किए जाएंगे. इस सीट पर कुल 34.30…
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान भद्दी गालियां देने वाली लड़की रुचिका सिंह का…
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं. इस सीट पर बीजेपी के नीरज कुमार दूसरे नंबर…
नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।…
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव अपने दिल्ली स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी वहां अचानक हंगामा हो गया.समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इसी दौरान झड़प की…
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 3 अगस्त को मतगणना है। इससे पहले कई एग्जिट पोल की ओर से जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर को बढ़त मिलने की संभावना जताई…
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।…