Select Date:

'रिदम्स ऑफ भोपाल 2026’ में भारतीय शास्त्रीय नृत्य की सजी अनुपम छटा

Updated on 25-05-2026 07:54 PM
कार्यशालाओं से मंचीय प्रस्तुतियों तक कलाकारों ने बिखेरा कला का रंग, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

भोपाल। मदद फाउंडेशन द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन में कोलार रोड स्थित जेके अस्पताल के एलएनसीटी ऑडिटोरियम में ‘रिदम्स ऑफ भोपाल 2026’ भारतीय शास्त्रीय नृत्य महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ युवा पीढ़ी को शास्त्रीय कला से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेएनसीटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं एलएनसीटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज भोपाल के सचिव डॉ. अनुपम चौकसे ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहना आवश्यक है। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को भारतीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बताया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय कथक नृत्यांगना एवं रायगढ़ घराने से जुड़ी डॉ. विजया शर्मा उपस्थित रहीं। वर्तमान में वे महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, भोपाल में नृत्य विभागाध्यक्ष हैं। उन्होंने युवा कलाकारों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अतिथि के रूप में मीडिया एवं मनोरंजन क्षेत्र से जुड़े हरिओम जटिया भी उपस्थित रहे। उन्होंने कला और संस्कृति को समाज की पहचान बताते हुए ऐसे आयोजनों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ एंकर पूर्वा शर्मा त्रिवेदी ने किया। आयोजन की सफलता में मदद फाउंडेशन की अध्यक्ष सुनंदा पहाड़े एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*विभिन्न शास्त्रीय नृत्य शैलियों की कार्यशालाएं आयोजित :*

महोत्सव की विशेषता यह रही कि मुख्य कार्यक्रम से पूर्व विभिन्न शास्त्रीय नृत्य शैलियों की कार्यशालाएं आयोजित की गईं। इनमें विशेषज्ञ गुरुओं एवं प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को नृत्य की बारीकियों से अवगत कराया। कार्यशालाओं में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों के अनुसार इसका उद्देश्य गुरु-शिष्य परंपरा को प्रोत्साहित करना तथा शास्त्रीय नृत्य को जनसामान्य तक पहुंचाना था।
मुख्य मंचीय प्रस्तुतियों में ओडिसी, भरतनाट्यम, कथक, राजस्थानी लोक नृत्य, गणेश वंदना, तराना तथा कृष्ण लीला आधारित नृत्य नाटिका ‘वंदे भारत’ ने विशेष आकर्षण बटोरा। कलाकारों की एकल एवं सामूहिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से ‘वंदे भारत’ नृत्य नाटिका ने देशभक्ति का भाव जागृत करते हुए खूब तालियां बटोरीं।

*शास्त्रीय नृत्य को करियर के रूप में अपनाएं युवा : सुनंदा पहाड़े*

मदद फाउंडेशन ने युवाओं से शास्त्रीय नृत्य को केवल रुचि तक सीमित न रखकर इसे करियर के रूप में अपनाने का आह्वान किया। संस्था की अध्यक्ष सुनंदा पहाड़े द्वारा बताया गया कि भविष्य में करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित करने की भी योजना बनाई जा रही है। सुनंदा पहाड़े ने बताया कि ‘रिदम्स ऑफ भोपाल’ को वार्षिक आयोजन के रूप में स्थापित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही प्रदेश के अन्य शहरों में भी इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की योजना है। कार्यक्रम के अंत में कलाकारों, गुरुओं, विद्यार्थियों, अतिथियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 May 2026
सुनील शर्माउरई। अखिल विश्व गायत्री परिवार जनपद जालौन द्वारा गायत्री शक्तिपीठ उरई में आयोजित चार दिवसीय “नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, युग संगीत एवं प्रज्ञा प्रवचन” कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को…
 25 May 2026
कार्यशालाओं से मंचीय प्रस्तुतियों तक कलाकारों ने बिखेरा कला का रंग, दर्शक हुए मंत्रमुग्धभोपाल। मदद फाउंडेशन द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन में कोलार रोड स्थित जेके अस्पताल के…
 24 May 2026
ईरान और अमेरिका के बीच महीनों से जारी तनाव के बीच अब संभावित पीस डील की रूपरेखा सामने आने लगी है. ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फार्स न्यूज ने दावा…
 24 May 2026
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी की बेटी जयपुर की राजकुमारी गौरवी कुमारी का हर अंदाज लोगों को पसंद आता है. मेट गाला 2026 में अपनी नानी की साड़ी में ग्लैमरस…
 24 May 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ समझौता ''काफ़ी हद तक तय" हो चुका है. इसका ब्योरा जल्द बताया जाएगा.उन्होंने शनिवार को कहा कि इस समझौते…
 23 May 2026
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मीटिंग में दोनों देशों के बीच सुरक्षा, व्यापार और नई…
 23 May 2026
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज अगले हफ़्ते भारत आने वाली हैं. वेनेज़ुएला और भारत के पास आपस में काम करने के कई अवसर मौजूद हैं.''रुबियो की इस टिप्पणी पर…
 22 May 2026
भारत में राजनीतिक पार्टियों का जन्म सामान्य तौर पर आंदोलनों से होता है. लेकिन कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का जन्म 16 मई को सोशल मीडिया पर अचानक से हुआ था.इसका…
 22 May 2026
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर सियासी और प्रशासनिक घमासान मचा हुआ है. गुरुवार को एक संसदीय स्थायी समिति के सामने गुरुवार को एनटीए के शीर्ष…
Advt.