सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में संजय के भावनात्मक पहलुओं को निभाते समय ऋषि सक्सेना ने लिया अमिताभ बच्चन के ‘दीवार’ के आइकॉनिक किरदार विजय से प्रेरणा
Updated on
13-03-2026 08:10 PM
मुंबई, मार्च 2026: सोनी सब का शो इत्ती सी खुशी अन्विता (सुम्बुल तौकीर खान) की दिल छू लेने वाली कहानी दिखाता है। अन्विता एक ऐसी युवती है जिसने अपने भाई-बहनों की परवरिश की जिम्मेदारी उठाई है और साथ ही प्यार, जिम्मेदारी और परिवार की उलझनों को भी संभाल रही है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ रही है, अन्विता और उसके एक्स-हसबैंड संजय (ऋषि सक्सेना) के बीच का भावनात्मक रिश्ता और भी गहराई ले रहा है, जिसमें कई तीखे और दिल को छू लेने वाले पल सामने आ रहे हैं।
आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगे कि संजय अपने जज़्बात, असुरक्षाओं और अपने फैसलों के नतीजों से जूझ रहा है। संजय ऐसा किरदार है जो अपने मकसद को सही मानता है, लेकिन अक्सर ऐसे रास्ते चुनता है जो दूसरों को चोट पहुँचा सकते हैं। इस तरह के लेयर्ड किरदार को निभाने के लिए ऋषि सक्सेना ने ईमानदारी और गहराई से काम किया, ताकि संजय के अंदरूनी संघर्ष को सच्चाई के साथ दिखाया जा सके।
ऋषि ने भारतीय सिनेमा के कुछ यादगार ग्रे किरदारों से भी प्रेरणा ली, खासकर अमिताभ बच्चन का दीवार वाला ‘विजय’, जिसकी भावनात्मक गहराई और नैतिक द्वंद आज भी दर्शकों को प्रभावित करती है।
अपने अभिनय के पीछे की प्रेरणा के बारे में खुलकर बात करते हुए ऋषि सक्सेना ने साझा किया “जब संजय का ट्रैक खुलने लगा, मेरा सबसे बड़ा फोकस उसे पूरी ईमानदारी से निभाना था। संजय की खासियत यह है कि उसका मकसद साफ है और उसकी नज़र में सही भी है, लेकिन उसके चुने हुए रास्ते हमेशा सही नहीं होते। उसे सच्चाई से निभाने के लिए मुझे किरदार के लिए सहानुभूति पैदा करनी पड़ी, भले ही उसके काम सवाल खड़े करें। इस दौरान मैंने ऐसे आइकॉनिक ग्रे किरदारों के बारे में सोचा, जैसे अमिताभ बच्चन का दीवार वाला विजय, जो हमेशा सही रास्ते पर नहीं चलता लेकिन फिर भी दर्शकों के दिल में गहरी छाप छोड़ता है। आखिरकार मेरा फोकस संजय को ईमानदारी और विश्वास के साथ निभाने पर था, क्योंकि जब अप्रोच सही होती है तो किरदार अपने आप दर्शकों से जुड़ जाता है।”
देखिए इत्ती सी खुशी, हर सोमवार से शनिवार रात 9 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।
मुंबई, मार्च 2026: सोनी सब का शो इत्ती सी खुशी अन्विता (सुम्बुल तौकीर खान) की दिल छू लेने वाली कहानी दिखाता है। अन्विता एक ऐसी युवती है जिसने अपने भाई-बहनों…
मुंबई, मार्च, 2026: जैसे-जैसे दर्शक ऐसी कहानियों की तलाश कर रहे हैं, जो महिलाओं के वास्तविक अनुभवों को दर्शाती हों, वैसे-वैसे तीन सशक्त रचनात्मक आवाज़ें एक साथ आकर एक ऐसी…
मुंबई, मार्च 2026: एण्डटीवी पर ‘भाबीजी घर पर हैं‘ और ‘घरवाली पेड़वाली’ के आने वाले एपिसोड्स में इस हफ्ते दर्शकों को हंसी, गलतफहमियों और दिलचस्प ड्रामे का भरपूर डोज़ मिलने…
मुंबई, मार्च 2026: इस मार्च, तैयार हो जाइए धमाकेदार मनोरंजन की एक शानदार रात के लिए, क्योंकि साजिद नाडियाडवाला की बागी 4 प्रीमियर हो रही है ज़ी सिनेमा पर शनिवार,…
अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा और उल्का गुप्ता की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' को रिलीज से पहले कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. विरोध प्रदर्शनों से लेकर…
मुंबई, मार्च 2026: अभिनेत्री प्रियंवदा कांत, जो एण्डटीवी के सुपरनैचुरल हॉरर कॉमेडी शो ‘घरवाली पेड़वाली‘ में लतिका का किरदार निभा रही हैं, अपने समर्पण और बेखौफ अंदाज़ के लिए जानी…
मुंबई, मार्च 2026: सोनी सब का पौराणिक शो ‘गाथा शिव परिवार की- गणेश कार्तिकेय’ अब अपने सबसे तीव्र चरण में पहुँच गया है, जहाँ कहानी भगवान शिव के प्रचंड तांडव…
मुंबई, मार्च 2026: सोनी सब का शो इत्ती सी खुशी अन्विता (सुम्बुल तौकीर खान) की ज़िंदगी के इर्द-गिर्द घूमता है। अन्विता एक ऐसी युवती है, जिसने मुश्किल हालात में अपने…