Select Date:

सेट पर उल्टा लटकना बना प्रियंवदा कांत का ‘न्यू नॉर्मल’

Updated on 06-03-2026 07:21 PM
मुंबई, मार्च 2026: अभिनेत्री प्रियंवदा कांत, जो एण्डटीवी के सुपरनैचुरल हॉरर कॉमेडी शो ‘घरवाली पेड़वाली‘ में लतिका का किरदार निभा रही हैं, अपने समर्पण और बेखौफ अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में आने वाले एक रोमांचक ट्रैक की शूटिंग के दौरान उन्होंने अपने अभिनय की सीमाओं को और आगे बढ़ाया। इस दौरान, उन्होंने कई स्टंट खुद किए, जिनमें एक मुश्किल सीन ऐसा भी था, जिसमें उन्हें लंबे समय तक हार्नेस के सहारे उल्टा लटकना पड़ा। जो शुरुआत में थोड़ा डरावना लग रहा था, वही अनुभव बाद में उनके लिए रोमांचक और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला बन गया।
अपने अनुभव को साझा करते हुए प्रियंवदा कांत ऊर्फ लतिका कहती हैं, “हमारे शो में मैं कई स्टंट कर चुकी हूँ। लगभग हर हफ्ते कोई न कोई नया स्टंट करना होता है। कुछ तो इतने अनोखे और चुनौतीपूर्ण होते हैं कि उन्हें करना आसान नहीं होता। ऐसा ही एक स्टंट था, जिसमें मुझे चमगादड़ की तरह उल्टा लटकना था। यह बहुत मुश्किल था, क्योंकि काफी देर तक उल्टा लटकने से सारा खून सिर की तरफ दौड़ जाता है और उसी दौरान आपको अपने डायलॉग भी बोलने होते हैं। जब पहली बार इस सीन के बारे में सुना, तो मैं उत्साहित भी थी और थोड़ी घबराई हुई भी, क्योंकि यह ऐसा अनुभव नहीं है, जिसकी आदत तुरंत पड़ जाए। शुरुआती रिहर्सल में शरीर को संतुलन और दबाव के साथ तालमेल बिठाने में समय लगा, लेकिन मैंने ठान लिया था कि यह स्टंट मैं खुद ही करूँगी, क्योंकि इससे सीन ज्यादा वास्तविक लगता है।” 
उन्होंने आगे कहा, “मेरे किरदार लतिका के लिए मुझे बहुत लंबा विग पहनना पड़ता है। जब मैं उल्टा लटकती थी, तो वह बार-बार सिर को खींचता और बालों पर दबाव डालता था। स्क्रीन पर यह सीन मजेदार लगता है, लेकिन इसे करने में काफी मेहनत लगती है। हमारी सुरक्षा टीम और स्टंट टीम हमेशा साथ रहती है, जो हर उपकरण को दोबारा जाँचती है और हमें सही पोस्टर और साँस लेने की तकनीक भी बताती है। फिर भी कई बार ऐसे स्टंट काफी थकाने वाले और दर्दनाक हो सकते हैं। एक और मजेदार लेकिन मुश्किल स्टंट वह था, जब मुझे पंखे पर बैठना पड़ा। मैं सचमुच पंखे पर बैठी थी और वह लगातार घूम रहा था, जिससे मुझे काफी चक्कर आने लगे। देखने में यह सीन बहुत मजेदार लगता है, लेकिन उस घूमते हुए पंखे पर संतुलन बनाए रखना काफी मुश्किल था। ऐसे समय में मेरे सह-कलाकार हमेशा मेरा हौंसला बढ़ाते हैं। वे बार-बार पूछते रहते हैं कि मैं ठीक हूँ या नहीं और मुझे यह कहते हुए प्रोत्साहित करते रहते हैं कि ‘ओ माय गॉड, तुम सच में एक बहादुर लड़की हो, वाकई बहुत अच्छा कर रही हो।‘ इस तरह के प्रोत्साहन से वाकई मदद मिलती है, जब आप शारीरिक रूप से कुछ ऐसे चुनौतीपूर्ण काम कर रहे हों।”
वे आगे कहती हैं, “एक और स्टंट में जीतू (पारस अरोड़ा) छत से गिरता है और मैं उसे पकड़ने के लिए छलांग लगाती हूँ। हम दोनों हवा में लटके रहते हैं और मेरा सिर उसके सीने पर टिका होता है। इस सीन का एक प्रोमो भी बनाया गया था। स्क्रीन पर यह बहुत खूबसूरत और ग्लैमरस लगता है, लेकिन यदि आप इसके बीटीएस वीडियो देखें, तो समझ आएगा कि इसे करने में कितनी मेहनत लगी है। अभी शो की कहानी काफी रोमांचक मोड़ पर है, जहाँ लतिका जीतू का प्यार पाने की कोशिश कर रही है और साथ ही सावी (सीरत कपूर) से भी उसका सामना हो रहा है। एक कलाकार के तौर पर हम हमेशा ऐसे अनुभव चाहते हैं, जो हमें चुनौती दें और आगे बढ़ने का मौका दें। अपने स्टंट खुद करना मेरे लिए ऐसा ही एक यादगार अनुभव रहा है। कुल मिलाकर ये स्टंट जितने मजेदार लगते हैं, उतने ही मुश्किल भी होते हैं। स्क्रीन पर उन्हें आसान दिखाने के पीछे बहुत मेहनत और लगन छिपी होती है।”
‘घरवाली पेड़वाली‘ में प्रियंवदा कांत को लतिका के रूप में देखिए, हर सोमवार से शुक्रवार रात 9:00 बजे और 10:00 बजे, केवल एण्डटीवी पर और सभी एपिसोड्स कभी भी हिंदी ज़ी5 पर।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मुंबई, मार्च 2026: अभिनेत्री प्रियंवदा कांत, जो एण्डटीवी के सुपरनैचुरल हॉरर कॉमेडी शो ‘घरवाली पेड़वाली‘ में लतिका का किरदार निभा रही हैं, अपने समर्पण और बेखौफ अंदाज़ के लिए जानी…
 06 March 2026
मुंबई,  मार्च 2026: सोनी सब का पौराणिक शो ‘गाथा शिव परिवार की- गणेश कार्तिकेय’ अब अपने सबसे तीव्र चरण में पहुँच गया है, जहाँ कहानी भगवान शिव के प्रचंड तांडव…
 06 March 2026
मुंबई,  मार्च 2026: सोनी सब का शो इत्ती सी खुशी अन्विता (सुम्बुल तौकीर खान) की ज़िंदगी के इर्द-गिर्द घूमता है। अन्विता एक ऐसी युवती है, जिसने मुश्किल हालात में अपने…
 06 March 2026
मुंबई, मार्च 2026: सोनी सब का नया शो ‘यादें’ एक लोकप्रिय इटैलियन ड्रामा डॉक का रूपांतरण है, जो यादों, पहचान और दूसरे मौकों की कहानी को बेहद भावनात्मक अंदाज़ में…
 06 March 2026
मुंबई, मार्च 2026: सोनी सब के नए शो ‘यादें’ को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया, जब शो के लीड एक्टर इक़बाल खान ने बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के…
 06 March 2026
कानूनी मुश्किलें झेलने के बाद कामाख्या नारायण सिंह की डायरेक्ट की हुई 'द केरल स्टोरी 2' ने 27 फरवरी, शुक्रवार को शाम को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. इस फिल्म…
 06 March 2026
एक्ट्रेस यामी गौतम और कृति सेनन के बीच कोल्ड वॉर की खबरें गॉसिप गलियारों में हॉट टॉपिक बनी हुई है. ये सारा विवाद यामी गौतम के एक इंस्टा रील को लाइक करने से शुरू…
 05 March 2026
'द केरला स्टोरी 2' को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म को ठीक-ठाक रिव्यूज मिले. ये फिल्म अपने कंटेंट की वजह से विवादों में भी रही. फिल्म डिले…
 05 March 2026
साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 4 मार्च को हैदराबाद में एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया. इस ग्रैंड इवेंट में फिल्मी…
Advt.