शराब के नशे में थे सऊदी प्रिंस, पार्टी के बाद होटल रूम में मौत, ब्रिटिश कोर्ट का खुलासा
Updated on
24-07-2026 03:06 PM
सऊदी अरब के 29 वर्षीय प्रिंस अब्दुल्ला बिन फहद बिन अब्दुलअजीज बिन जलावी अल सऊद की मौत को लेकर ब्रिटेन की कोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में पता चला कि लंदन के एक लग्जरी होटल में उनकी मौत ड्रग्स, शराब और डॉक्टर की लिखी दवाओं के खतरनाक मिश्रण की वजह से हुई थी. कोर्ट ने साफ कहा कि यह आत्महत्या या किसी साजिश का मामला नहीं, बल्कि दुर्घटना थी.
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिंस अब्दुल्ला 19 नवंबर को लंदन के केंसिंग्टन स्थित मैरियट होटल में ठहरे थे. वह करीब एक हफ्ते तक वहीं रहे. 24 नवंबर की रात उन्हें आखिरी बार होटल के CCTV में सिगरेट पीने के लिए बाहर जाते हुए देखा गया था.
अगली सुबह होटल के एक कर्मचारी ने उन्हें कमरे के बाथरूम में बेहोश पाया. तुरंत मेडिकल टीम को बुलाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और मौके पर ही मृत घोषित कर दिया.
कार्डियक अरेस्ट से हुई थी प्रिंस की मौत
कोर्ट में पेश टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट में बताया गया कि उनके शरीर में शराब की मात्रा इंग्लैंड में ड्रिंक एंड ड्राइव की कानूनी सीमा से करीब तीन गुना ज्यादा थी. इसके अलावा GHB नाम की पार्टी ड्रग, गांजा और एंटी-एंग्जायटी दवाओं के अंश भी मिले. डॉक्टरों के मुताबिक, इन सभी चीजों के एक साथ असर से उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिससे उनकी मौत हो गई
शराब की लत से जूझ रहे थे प्रिंस अब्दुल्ला
सुनवाई में यह भी सामने आया कि प्रिंस अब्दुल्ला पहले से शराब और कुछ दवाओं की लत से जूझ रहे थे. साल 2025 में उन्होंने लंदन और ब्रिटेन के दूसरे पुनर्वास केंद्रों में इलाज भी कराया था. डॉक्टरों ने बताया कि इलाज के दौरान उन्होंने अच्छा सहयोग किया, लेकिन बाद में कुछ फॉलो-अप अपॉइंटमेंट में नहीं पहुंचे.
असिस्टेंट कोरोनर जीन हार्किन ने कहा कि जांच में आत्महत्या या किसी और की संलिप्तता का कोई सबूत नहीं मिला. न कोई सुसाइड नोट मिला और न ही CCTV फुटेज में किसी संदिग्ध व्यक्ति की मौजूदगी दिखी. इसी आधार पर कोर्ट ने इसे कई तरह के नशे और दवाओं के सेवन से हुई दुर्घटनावश मौत माना.
माकपा नेता वृंदा करात हेट स्पीच के एक मामले में बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को दी गई क्लीन चिट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं।…
पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट (Bankipur Vidhan Sabha Seat) पर गुरुवार (30 जुलाई, 2026) को हुए उपचुनाव के नतीजे आज (सोमवार) घोषित हो किए जाएंगे. इस सीट पर कुल 34.30…
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान भद्दी गालियां देने वाली लड़की रुचिका सिंह का…
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं. इस सीट पर बीजेपी के नीरज कुमार दूसरे नंबर…
नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।…
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव अपने दिल्ली स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी वहां अचानक हंगामा हो गया.समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इसी दौरान झड़प की…
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 3 अगस्त को मतगणना है। इससे पहले कई एग्जिट पोल की ओर से जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर को बढ़त मिलने की संभावना जताई…
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।…