सरकार का आ गया है फरमान, घने कोहरे की वजह से कैंसिल या डिले हो रही है फ्लाइट तो एयरलाइन दें ये सुविधा
Updated on
20-12-2025 01:34 PM
नई दिल्ली: उत्तर भारत में कोहरे का मौसम (Fog) शुरू हो गया है। इसका असर राजमार्गों, रेलमार्गों के साथ साथ फ्लाइट सर्विसेज (Delayed Flight) पर भी दिखने लगा है। आज भी खबर है कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर घना कोहरा होने की वजह से करीब 80 फ्लाइट्स कैंसिल हो चुके हैं और 230 फ्लाइट्स डिलेड हैं। ऐसे में जो पैसेंजर हवाई अड्डे पर पहुंच गए होंगे, उन्हें भारी परेशानी का सामना करना होगा। ऐसी स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी एयरलाइंस को सख्त निर्देश दिए हैं।
क्या आया है निर्देश
मंत्रालय से डीजीसीए (DGCA) समेत सभी एयरलाइनों के लिए कल यानी 19 दिसंबर 2025 को एक ऑफिस मेमोरेंडम जारी हुआ है। इसमें कोहरे के दौरान हवाई यात्रियों को उनकी फ्लाइट के कैंसल या लॉंग डिले होने की सूचना उन तक एडवांस में पहुंचाने को कहा गया है। साथ ही एसएमएस, ई-मेल और कॉल सेंटर के जरिए पैसेंजर्स को रियल टाइम अपडेट मिले। इसकी जानकारी एयरलाइन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी डाली जाए।\
दो घंटे की देरी तो खाने-पीने की व्यवस्था
मंत्रालय ने कहा है कि यदि फ्लाइट दो घंटे से ज्यादा डिलेड होता है तो पैसेंजर्स का अनिवार्य रूप से खाना-पीना या रिफ्रेशमेंट दी जाए। यदि कोई फ्लाइट डायवर्टेड होती है तो डायवर्टेड एयरपोर्ट पर भी रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था हो।
अल्टरनेट ट्रेवल ऑप्शन
जिन यात्रियों को कैंसिल्ड या डिलेड फ्लाइट की यातना से गुजरना पड़ता है तो उन्हें अल्टरनेट ट्रेवल का भी ऑप्शन दें। वह भी बिना कोई अतिरिक्त शुल्क के। फ्लाइट कैंसिलेशन होता है रिबुकिंग या रिफंड की भी सुविधा मिले। वह भी एक तयशुदा समय के अंदर।
एयरलाइन ने शुरू किया काम
मंत्रालय के अधिकारी बताते हैं कि इंडिगो और एयर इंडिया समेत अन्य भारतीय एयरलाइंस ने इस बार कोहरे के सीजन में पहले के मुकाबले अपने यात्रियों को अधिक और एडवांस में सटीक रियल टाइम जानकारी देना शुरू कर दिया है। कोशिश की जा रही है कि भारतीय मौसम विभाग से भी हमें अगले दिन की एकदम सटीक जानकारी मिले। ताकि एयरलाइंस और यात्रियों दोनों को दिक्कत ना हो।
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को एक्ट्रेस अनीता आडवाणी की एक याचिका खारिज कर दी. इस याचिका में उन्होंने दिवंगत बॉलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ अपने रिश्ते को शादी…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजारों में बीते शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच मेटल (Metal), आईटी (IT) और कमोडिटी (Commodity) शेयरों में भारी…
नई दिल्ली: जोहो कॉर्पोरेशन के पूर्व सीईओ श्रीधर वेम्बु ने आज की बड़ी तकनीकी कंपनियों की तुलना ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी से की है। यह उनकी पहुंच और ताकत को दर्शाता…